Expert

क्या घर का खाना खाकर वेट लॉस हो सकता है? Rujuta Diwekar से जानें क्यों खतरनाक है जल्दी वजन घटाना

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर अक्सर डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने तेजी से वजन घटाने के नुकसानों के बारे में बात की। साथ ही बताया कि कैसे घर का खाना खाकर भी आप वजन घटा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या घर का खाना खाकर वेट लॉस हो सकता है? Rujuta Diwekar से जानें क्यों खतरनाक है जल्दी वजन घटाना


सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) अक्सर लाइफस्टाइल से जुड़ी उन चीजों को शेयर करती हैं जो कि घर का हो, लोकल और किफायती हो। हाल ही में, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने उन लोगों के लिए एक पोस्ट शेयर किया जो कि वेट लॉस के लिए अतिरिक्त मेहनत करते हैं और तेजी से अपना वजन घटाना चाहते हैं। दरअसल, इस पोस्ट में रुजुता बताती हैं कि अगर आप तेजी से वजन घटा रहे हैं तो ये आपकी पूरी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वेट लॉस के लिए जरूरी नहीं कि आप स्पेशल डाइट फॉलो करें बल्कि, घर का खाना खाकर भी आप अपना वजन घटा सकता है। इसके अलावा भी इस पोस्ट में रुजुता दिवेकर ने काफी सारी चीजें शेयर की आइए जानत हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या घर का खाना खाकर वेट लॉस हो सकता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) बताती हैं कि जो लोग पूछते हैं कि क्या घर का खाना खाकर वेट लॉस किया जा सकता है तो हां, घर का खाना वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। इसलिए आपको सबसे पहले घर का खाना खाना चाहिए जिसमें कि हर प्रकार की मौसमी सब्जियां हों, फल हो और ऐसे अनाज हो जो वहां के लोकल फूड में आए। इसके अलावा आप समय पर खाना खाएं और समय पर सो जाएं। इससे होगा ये कि इन चीजों को फॉलो करने से आपके बॉडी का नेचुरल मेटाबॉलिज्म सही रहेगा। इसके अलावा अच्छी नींद लेने से कॉर्टिसोल लेवल नहीं बढ़ेगा और आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: शरीर की गर्मी को कंट्रोल करता है Ice Apple, जानें इसके फायदे

घर का खाना खाकर 3 महीने में दिखेगा बदलाव

अगर आप घर का खाना खाएंगे और इसे तरीके से खाते हुए एक्सरसाइज करेंगे तो पहले 3 महीने में आपको अपना मोटापा कंट्रोल महसूस होगा और सेहत सही महसूस होगी। इसके बाद के 3 महीने में आप महसूस करेंगे कि आपके वजन में कमी आई है और आपके साइज में भी बदलाव आया है।इस प्रकार से लगातार और कंट्रोल तरीके से डाइट और एक्सरसाइज करते रहना आपको बिना किसी खास डाइट फॉलो किए वेट लॉस में मदद कर सकता है।

weight loss tips

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई हाई प्रोटीन फूड्स खाने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है? एक्सपर्ट से जानें

क्यों खतरनाक है जल्दी वजन घटाना?

रुजुता दिवेकर बताती हैं कि जल्दी वजन घटाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप 2 से 4 हफ्ते में तेजी से वजन घटा ले रहे हैं तो इसका मतलब है कि अब आपके शरीर में कई प्रकार की समस्याएं भी हो सकती हैं। जैसे कि पहले तेजी से वजन घटाने का सबसे नुकसान है आपके बॉडी के नेचुरल फंक्शन को डिस्टर्ब करना। इसके अलावा
-आपके हार्मोन डिस्टर्ब हो सकते हैं और इसकी वजह से आपको लो महसूस हो सकता है।
-आपके चेहरे की चमक जा सकती है।
-तेजी से बाल झड़ सकते हैं।
-नींद न आना
-चिड़चिड़ापन और अवसाद महसूस हो सकता है।

तो इस प्रकार से आप वेट लॉस करने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। ध्यान रखें कि सेहतमंद रहने के लिए हमेशा उस रास्ते को अपनाएं जिसे आप हमेशा फॉलो कर सकें। कभी भी कोई भी शॉर्टकट तरीका आपको कुछ दिनों के लिए वेट लॉस में मदद कर सकता है लेकिन, लंबे समय में आपको नुकसान हो सकता है।

Read Next

सिर्फ खाने पर कंट्रोल कर 20 किलो वजन किया कम, जानें विशाल मिश्रा की वेट लॉस जर्नी

Disclaimer

TAGS