Doctor Verified

शरीर की गर्मी को कंट्रोल करता है Ice Apple, जानें इसके फायदे

गर्मियां आते ही आपके खानपान का टेस्ट बदल जाता है। गर्मियों के मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पंसद करते हैं जिनसे शरीर में ठंडक महसूस होती है। इस लेख में जानेंगे कि गर्मियों में ताड़गोला यानी आइस एप्पल खाने से क्या फायदे होते है?
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर की गर्मी को कंट्रोल करता है Ice Apple, जानें इसके फायदे


गर्मियों की चिलचिलाती धूप, पसीना, शरीर में पानी की कमी और थकान होना एक आम बात मानी जाती है। तेज धूप की वजह से लोगों ज्यादातर ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में ऐसे कई फल, सब्जियां और हर्ब्स आती है जो शरीर में ठंडक पहुंचाने में मदद करती हैं। इसमें आप ताड़गोला को भी शामिल कर सकते हैं। इसे अंग्रेजी में Ice Apple कहा जाता है। इसके अलावा भारत की अन्य जगहों पर इसे नारीकेल फल, ताड़ी फल या शिंघाड़ा भी कहा जाता है। यह ताड़ के पेड़ से प्राप्त होने वाला एक मौसमी फल है, जो गर्मी में ही मिलता है। हल्की मिठास, जेली जैसी बनावट और पानी से भरपूर यह फल गर्मी के दिनों में शरीर को भीतर से ठंडा रखने का काम करता है। इस लेख में मुरैना जिला अस्पताल की आयुर्वेदाचार्य डॉ. सोनल गर्ग से जानेंगे कि गर्मियों में ताड़गोला क्यों खाना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

गर्मियों में Ice Apple खाने के फायदे - Benefits Of Eating Ice Apple During Summer In Hindi

शरीर को ठंडक प्रदान करें

ताड़गोला शरीर को अंदर से ठंडा करता है। इसमें हाई मात्रा में पानी होता है जो गर्मी के कारण शरीर में उत्पन्न अतिरिक्त गर्मी को कम करता है। यह लू से बचाव में मदद करता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

Benefits of eating ice apple during summer in

एनर्जी प्रदान करें

गर्मियों में अक्सर शरीर कमजोर और सुस्त महसूस करता है। ताड़गोला में नेचुरल शुगर (natural sugars) होती है जो शरीर को ताजगी और एनर्जी प्रदान करती है। यह तुरंत एनर्जी बूस्ट करने वाला प्राकृतिक विकल्प है।

डिहाइड्रेशन से बचाना

गर्मी में पसीने के कारण शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ताड़गोला में मौजूद प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स और जल तत्व शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और थकान दूर करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

ताड़गोला त्वचा के लिए भी एक वरदान है। गर्मियों में होने वाली समस्याएं जैसे मुंहासे, रैशेस और झुलसी हुई त्वचा को यह फल ठंडक देकर शांत करता है। इसके सेवन से त्वचा की नमी बनी रहती है और प्राकृतिक चमक आती है।

पाचन में सुधार करता है

यह फल हल्का, सुपाच्य और फाइबर युक्त होता है। ताड़गोला कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

वजन घटाने में सहायक

जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए ताड़गोला एक अच्छा विकल्प है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, लू से भी होगा बचाव

ताड़गोला यानी Ice Apple गर्मी के मौसम में प्रकृति का दिया हुआ एक अनमोल उपहार है। यह न केवल शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि त्वचा, पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इसकी जेली जैसी बनावट, मीठा स्वाद और शीतल प्रभाव इसे गर्मियों में खाने के लिए एक परफेक्ट फल बनाता है। ऐसे में बाहर जानें के बाद आप कोल्ड ड्रिंक की जगह पर इसे ट्राई कर सकते हैं।

FAQ

  • ताड़गोला खाने के क्या फायदे हैं?

    गर्मियों में ताड़गोला खाने के कई फायदे होता है। यह शरीर को रखे ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। इसके साथ ही, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होता है और स्किन रैशेज में राहत प्रदान करता है।
  • क्या तड़गोला से वजन बढ़ता है?

    यह कम कैलोरी वाला फल है जिसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ए, सी, ई और के भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे वजन घटाने के लिए आदर्श बनाते हैं।
  • वजन बढ़ाने के लिए कौन सा बीज सबसे अच्छा है?

    अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इनका सेवन करना चाहिए।

 

 

 

Read Next

उल्टी और मतली की समस्या से राहत के लिए कैसे करें अदरक इस्तेमाल? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer