Expert

कब्ज में ताड़गोला खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

ताड़गोला के फायदे: ताड़गोला, पानी से भरपूर एक ऐसा फल है जिसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने और कई प्रकार के विटामिन व न्यूट्रिएंट्स प्रदान करने में मददगार है। लेकिन, यब कब्ज की समस्या में कैसे मददगार है आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज में ताड़गोला खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें


ताड़गोला के फायदे: कब्ज की समस्या आजकल आम होती जा रही है। दरअसल, इनएक्टिव लाइफस्टाइल जैसे कि लंबे समय तक डेस्क जॉब, हमारे मेटाबॉलिक रेट को कम कर देते हैं जिससे आंतों की गति में भी कमी आती है। इसकी वजह से मल त्याग मुश्किल होता है और पेट साफ नहीं होता। इससे कब्ज की दिक्कत हो जाती है। इसके अलावा हमारे खाने में फाइबर की कमी और चिकनाहट का ज्यादा होना कब्ज की समस्या का कारण है। साथ ही कई अन्य कारणों से भी आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में फाइबर और पानी से भरपूर ताड़गोला का फल खाना कैसे फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इस बारे में Dr. Saurish Hegde, MD( Community Medicine) Public Health Specialist, Author, Founder of Food Chain campaign

कब्ज में ताड़गोला खाना कैसे फायदेमंद है-How Tadgola ice apple beneficial in constipation

Dr. Saurish Hegde, बताते हैं कि आइस एप्पल यानी ताड़गोला में पानी और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होने के कारण यह हाइड्रेटिंग और तरोताजा करने वाला होता है। यह मल त्याग के समय को आसान बनाने में मदद करता है। आइस एप्पल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन और अवशोषण की प्रक्रिया को सुचारू बनाने में मददगार है। यह कम कैलोरी वाला होता है और इसमें विटामिन सी, के और ई और कैल्शियम जैसे कई विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। अपने हल्केपन और हाइड्रेटिंग प्रभाव के कारण यह एसिडिटी, गैस्ट्रिक अल्सर और सूजन जैसी आंत को ठंडा करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर की गर्मी को कंट्रोल करता है Ice Apple, जानें इसके फायदे

कब्ज में ताड़गोला खाने के फायदे-Tadgola ice apple benefits for constipation

ताड़गोला खाने के पीछे सबसे सबसे बड़ा कारण है फाइबर जो कि आंतों की गति को तेज करने के साथ मल त्याग को आसान बनाता है। इसके असाला यह मल में थोक जोड़ने का भी काम करता है और मल को मुलायम बनाता है। इस वजह से यह कब्ज की समस्या को दूर करने वाला फल है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं, जैसे कि

  • -ताड़गोला, एक नेचुरल लैक्सेटिव है जो मल त्याग को उत्तेजित करने और कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है।
  • -ताड़गोला में पानी की उच्च मात्रा पाचन तंत्र को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है, जिससे मल त्याग करना आसान हो जाता है।
  • -ताड़गोला की एक खास बात यह भी है यह प्रीबायोटिक फाइबर है जो आंत के बैक्टीरिया को बढ़ाने और इसके विकास में मददगार है।
  • -ताड़गोला आंतों को ठंडा करने के साथ, इसके सूजन को कम करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
  • -ताड़गोला बॉवेल मूवमेंट को रेगुलेट करने में मदद करता है।
  • -ताड़गोला की खास बात यह है कि ये शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है जो कि कब्ज की वजह भी है। जब आप ताड़गोला खाते हैं तो यह शरीर को ठंडक देने के साथ ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और मल त्याग को बढ़ावा देता है।
  • -अगर आपको पित्त की समस्या है तो ताड़गोला खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह फल पित्त को कम करके कब्ज में कमी ला सकता है।
  • -अंत में ताड़गोला पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो एक आवश्यक खनिज है जो आंतों के काम काज को बेहतर बनाने के साथ इसकी गति बढ़ाने में मददगार है। इससे कब्ज की समस्या में कमी आ सकती है।

Tadgola_benefits_for_constipation

ताड़गोला खाने का सबसे अच्छा समय-Best Time to Have Tadgola

सुबह ताड़गोला खाने से मल त्याग को बढ़ावा मिलता है और नियमितता को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, आप पाचन में सहायता और कब्ज से राहत के लिए भोजन के बाद ताड़गोला खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पित्त की समस्या से हैं परेशान तो, जरूर खाएं ये 5 फूड

ताड़गोला कैसे खाएं-How to Have Tadgola

ताड़गोला का स्वाद मीठा होता है और गर्मियों के दौरान यह हल्का नाश्ता बन जाता है। इसे किसी भी उम्र के लोग खा सकते हैं, इसकी मुलायम बनावट के कारण, बच्चे से लेकर गर्भवती महिलाएं अपनी आंत की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन कर सकती हैं। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे यूंही नेचुरल तरीके से खाएं। इसके अलावा आप इसे कई प्रकार से खा सकते हैं, जैसे कि

  • -ताड़गोला की ताजी चटनी बनाकर आप इसे ले सकते हैं या तो अकेले या फलों के सलाद के रूप में आप इसे ले सकते हैं।
  • -ताड़गोला को अन्य फलों और सब्जियों के साथ मिलाकर एक ताजा जूस बनाएं और फिर इसे पिएं।
  • -आप दही के साथ ताड़गोला मिलाकर एक स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इसे पी सकते हैं।

तो इस प्रकार से आप अपनी डाइट में ताड़गोला को शामिल कर सकते हैं और पेट समेत कई समस्याओं से बच सकते हैं। अगर आपने आजतक ताड़गोला नहीं खाया है तो इसे एक बार ट्राई करके जरूर देखें।

FAQ

  • क्या ताड़गोला में शुगर होती है?

    ताड़गोला में नेचुरल शुगर होता है जो कि सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है। इस फल में 5.6 ग्राम शुगर होता है लेकिन आपको इसके नुकसान से डरने की जरूरत नहीं है। 
  • ताड़ के फल में कौन सा विटामिन होता है?

    ताड़ के फल में कैरोटीनॉयड और फाइटोस्टेरॉल और विटामिन सी, के और ई होता है। यह फल पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। 
  • ताड़गोला का पानी चेहरे पर लगा सकते हैं?

    ताड़गोला का पानी चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों को कम करने के साथ एक्ने कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह ड्राई स्किव वाले लोगों के लिए हाइड्रेटर की तरह भी काम कर सकता है।

 

 

 

Read Next

गोल्डन बेरीज खाने से स्वास्थ्य को क्या फायदे मिलते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer