How Do You Eat Ice Apples: मार्केट में ऐसे कई फल मिल जाएंगे, जो गर्मियों में आपको हाइड्रेट रहने में मदद कर सकते हैं। इनमें तरबूज, खरबूज, आम और सेब जैसे कई फल शामिल हैं। इन्हीं में शामिल है दक्षिणी भारत में पाए जाने वाला फल ताड़गोला। यह लीची जैसा दिखने वाला फल होता है, जिसका छिलका काफी हल्का होता है। ऑनलाइन के जमाने में आपको यह फल आसानी से मिल सकता है। इसका स्वाद नारियल की तरह होता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम जिंक, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको हेल्दी रहने में मदद करते हैं। इसमें पानी अधिक होता है, जिससे यह आपको हाइड्रेट रहने में मदद करता है। गर्मियों में आप इसे कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइये इस लेख में जानें इन तरीकों के बारे में।
गर्मियों में इन तरीकों से करें ताड़गोला का सेवन- How To Consume Ice Apple In Summer
ताड़गोला की स्मूदी- Ice Apple Smoothie
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप इसकी स्मूदी भी बनाकर पी सकते हैं। ताड़गोला की स्मूदी पीने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। यह वेट लॉस के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ताड़गोला की स्मूदी बनाने के लिए ताड़गोला को छिलकर धो लें। अब मिक्सी में एक गिलास ठंडा दूध, ताड़गोला डालकर ग्राइंड करें। मिठास के लिए आप देसी खांड या शहद इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ्रूट्स चाट- Fruit Chaat
ताड़गोला को आप फल की तरह ही सेवन कर सकते हैं। इसका अपना कुछ स्वाद नहीं होता। इसलिए आप इसे फ्रूट चाट के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी। साथ ही, आप हाइड्रेट भी रहेंगे। गर्मियों में आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Weight Loss: वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है ताड़गोला या आइस एप्पल, जानें आइस एप्पल शेक बनाने का तरीका
ताड़गोला का शरबत- Ice Apple Sharbat
गर्मियों में आप ताड़गोला का शरबत बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आपको ताड़गोला को छिलकर धो लें। इसे काटकर मिक्सी में डालें। साथ ही इसमें एक गिलास पानी और थोड़ा बर्फ डालें। स्वाद के लिए पुदिने की पत्तियां, काला नमक, नींबू का रस और थोड़ा देसी खांड डालें। ग्राइंड करके इसकी शरबत तैयार करें और इसका आनंद लें।
ताड़गोला की ठंडी खीर- Ice Apple Kheer
लू को मात देने के लिए आप इसकी खीर भी बनाकर खा सकते हैं। यह आपकी मीठे की क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। खीर बनाने के लिए दूध में देसी खांड या शक्कर डालकर अच्छे से पकाएं। अब देसी घी में बारीक कटा हुआ ताड़गोला डालें। इसे अच्छे से पकाएं जब तक यह मिक्स न हो जाए। आखिर में इसमें इलायची पाउडर डालें। साथ ही, बारीक कटे हुए फल डालकर फ्रिज में रख दें। दो घंटे बाद फ्रिज से निकालें और ठंडी-ठंडी खीर का आनंद लें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगा ताड़गोले का फल, जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे
अगर आप किसी बीमारी के लिए रोज दवा खाते हैं, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version