
Kiwi Benefits In Summer In Hindi: गर्मी के मौसम में कई बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए पोषण से भरपूर फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में कीवी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, सोडियम, कॉपर और फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। कीवी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इसे खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में कीवी खाने के क्या-क्या फायदे हैं -
गर्मी में कीवी खाने के फायदे - Kiwi Benefits In Summer In Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गर्मियों में कीवी का सेवन करने से आप कई तरह की मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
कीवी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की गर्मी को शांत करता है। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकरा मिल सकता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
हाई बीपी के मरीजों के लिए कीवी का सेवन काफी लाभकारी होता है। इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसे खाने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोजाना खाएं एक चम्मच गुलकंद, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
आंखों के लिए फायदेमंद
कीवी में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में उपयोगी हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही, उनसे जुड़ी परेशानियों का खतरा कम होता है।
त्वचा और बालों को स्वस्थ रखे
कीवी का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर निखार आता है और बाल भी हेल्दी रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं एक गिलास बेल का शर्बत, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
गर्मियों में कीवी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।