
साल 2020 खत्म हो चुका है और हम सभी एक नए साल की ओर बढ़ चले हैं। पर कोरोना का खतरा अब भी दुनिया पर मंडरा रहा है। इस साल 2021 में, हमारे स्वास्थ्य पर सिर्फ कोरोना का की संकट नहीं छाया हुआ बल्कि, बीते साल 2020 में लंबे समय तक लॉकडाउन और क्वारंटीन रहने के कारण होने वाला स्वास्थ्य से जुड़ी सभी लापरवाहियों का भी असर दिख सकता है। जैसे कि क्वारंटीन में वजन बढ़ने (quarantine weight gain) का असर हमारे स्वास्थ्य पर नजर आ सकता है। इसके कारण हमें मोटा, डायबिटीज, पेट से जुड़ी परेशानियों के साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप क्वारंटीन वेट गेन को कम करना चाहते हैं, तो आपको सेलिब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) के द्वारा बताय गए इन 10 फल और सब्जियों को अपनी डाइट (green vegetables and fruits benefits) में शामिल करना चाहिए।
इंटरर्नेशल इयर ऑफ फूड एंड वेजिटेबल 2021
रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar)की मानें, तो साल 2021 को यूनाइटेड नेशन फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (United Nations Food and Agriculture Organisation)ने इंटरर्नेशल इयर ऑफ फूड एंड वेजिटेबल (International Year Of Fruits And Vegetables)घोषित किया है। इस दौरान यूनाइटेड नेशन की पहल है कि पिछले साल कोरोना लॉकडाउन और क्वारंटीन में लोगों के अनहेल्दी आदतों को ठीक करना है और इसकी शुरुआत हेल्दी डाइट से करनी है।
डाइट में शामिल करें ये 10 फल और सब्जियां (fruits and vegetables for boost immunity)
फल और सब्जियों का वजन घटाने में एक बड़ा हाथ है। ऐसा इसलिए कि फल और सब्जियों में काफी मात्रा में हाई फाइबर होता है, जो कि पेट के लिए अच्छा है और वेट लॉस के प्रोसेस को तेज करता है। इसके अलावा ये हमारे गट हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं। ऐसे में कोरोनावायरस से बचाव के लिए हम फल और सब्जियों की मदद से भी इम्यूनिटी बूस्टर कर सकते हैं (rich foods for boost immunity) और हेल्दी रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : इमली के सेवन से वजन हो सकता है कम, जानें इसके फायदे और नुकसान
इम्यूनिटी बूस्टर फल -Immunity Booster Fruits
1.आंवला
रुजुता दिवेकर करती हैं, कि ''आंवला का डोज, हर रोज।'' ऐसा इसलिए क्योंकि ये विटामिन सी से भरपूर है और ये शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करते हैं, जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही आंवला आपके स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। तो, रोज किसी न किसी तरह से आंवला जरूर खाएं।
2.शहतूत
शहतूत खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में कई प्रकार के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। शहतूत खाने से पाचन शक्ति अच्छी रहती है और ये सर्दी-जुकाम में भी बेहद फायदेमंद है। साथ ही यूरिन से जुड़ी कई समस्याओं में भी शहतूत बेहद फायदेमंद है इसलिए आपको शहतूत को अपने डाइट में शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए।
3.बेर
बेर इस मौसम का सबसे अच्छा फल है, क्योंकि इसमें भारी मात्रा में जिंक मिलता है। अगर आप कोरोना से बचे रहने के लिए और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे सस्ते फलों को ढूंढ रहे हैं, तो इसमें बेर भी शामिल हैं। बेर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो कि दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आप कब्ज की समस्या से भी जूझ रहे हैं तो बेर खाना आपको फायदा पहुंचा सकता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
4.निंबोली (नीम का फल)
नीम के फल को निंबोली कहते हैं। ये एंटी पैरासिटिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल जैसे गुणों से भरपूर है जो शरीर को हर तरह के इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन सी और कैरोटीन जैसे तत्व भी शामिल हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। तो, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जरूर पिएं निंबोली का जूस पिएं या इसका शरबत।
5.ताड़गोला
ताड़गोला या आइस एप्पल (Ice Apple) काफी ताजा फल है, जिसका आप कभी भी जूस पी सकते हैं। ताड़गोला में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन मौजूद होते हैं। इसमें पानी भी खूब होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और वेजन घटाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
इसे भी पढ़ें: कच्चे आलू का रस पीना हो सकता है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इसके सेवन का तरीका और सावधानियां
इम्यूनिटी बूस्टर सब्जियां-Immunity Booster Vegetables
6.तोंडली या कुंदरू
तोंडली में मौजूद उच्च विटामिन सी त्वचा की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। टेंडली का सेवन कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। तेंडली को चयापचय को बढ़ावा देने के लिए भी जानी जाती है, जिससे यह मोटापे और वजन घटाने के लिए अच्छी मानी जाती है
7.गोल ककड़ी
गोल ककड़ी को आप देसी ककड़ी कह सकते हैं। इसे खा कर आप अपने पेट को सही कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की परेशानी है, उनके लिए भी ये गोल ककड़ी बहुत फायदेमंद है।
8. मिर्ची
मिर्ची में अच्छी मात्रा में विटामिन सी है। इसलिए आपको इन्हें खाना चाहिए। सर्दियों में आप बाजरे की रोटी के साथ मिर्ची खा सकते हैं क्योंकि इसके मल्टीन्यूट्रिएंट्स आपके गट गेल्थ को सही रखते हैं। साथ ही आप मिर्ची को खाने में अन्य तरीके से मिला कर खा सकते हैं।
9.सिंघाड़ा
सिंघाड़े को आप कई तरह से खा सकते हैं। आप इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसे आप उबाल कर खा सकते हैं, थालीपीठ बना कर या इसके आटा से रोटी बना कर खा सकते हैं। सिंघाड़े में आयोडीन और मैगनीज जैसे कई प्रमुख मिनरल्स होते हैं जो थॉयरॉइड ग्लैंड की सक्रियता को बूस्ट करने का काम करते हैं। इसमें पॉलीफेनॉलिक और फ्लेवोनॉयड एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
10.कंद वाली सब्जियां
कंद फल पेट के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। अगर आपको अल्जाइमर है, डायबिटीज है या कब्ज की परेशानी है, तो आपको कंद वाली सब्जियां जैसे कि सूरन और शकरकंद खाना चाहिए। ये फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो कि गट हेल्थ में सुधार लाते हैं और मेटाबोलिज्म को ठीक करते हैं।
तो, ये थे वो फल और सब्जियां, जो कि आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार हैं ही, साथ ही ये आपको अनहेल्दी इटिंग से भी बचाते हैं। तो, इस साल 2021 में आपको अपनी डाइट में महंगे फल और सब्जियां नहीं बल्कि आपके आस पास मिलने वाले लोकल फल और सब्जियों का शामिल करना चाहिए।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi