क्या है सहजन के तेल के फायदे और नुकसान? जानें क्या है इसको इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप भी सहजन का तेल रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो जान लें क्या है इसके फायदे और नुकसान, साथ ही जान लें क्या है इसके इस्तेमाल का सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या है सहजन के तेल के फायदे और नुकसान? जानें क्या है इसको इस्तेमाल करने का तरीका

सहजन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ये आपकी त्वचा से लेकर भोजन तक को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है। सहजन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने के साथ ही आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मददगार होता है। सहजन में भारी मात्रा में पोष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर जरूरी होते हैं। कुछ लोग सहजन को मोरिंगा (Moringa)के नाम से भी जानते हैं। लेकिन क्या आप सहजन के तेल के बारे में जानते हैं, जितना फायदेमंद सहजन होता है उतना ही फायदेमंद इसका तेल है। जी हां, सहजन का तेल भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, हालांकि इसके कुछ नुकसान भी हैं। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि सहजन के तेल के फायदे और नुकसान क्या हैं।

सहजन के तेल के फायदे (Benefits Of Moringa In Hindi)

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित 

सहजन का तेल आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ आपको कई समस्याओं से दूर रखने का काम करता है। सहजन के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। ज्यादातर डायबिटीज के मरीजों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है जिसके लिए सहजन का तेल काफी फादेमंद होता है। सहजन का तेल पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है और इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने भोजन को सहजन के तेल में बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खुद को हमेशा रखना चाहते हैं फिट, तो जानें शरीर के हिसाब से कैसे करना चाहिए तैयार डाइट प्लान

सूजन होती है कम

सूजन एक आम समस्या है जिसके कारण ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में सहजन का तेल सबसे फायदेमंद विकल्पों में से एक है जो आपकी सूजन को कम करने के साथ ही आपके दर्द को कम करता है। सहजन के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने का काम करते हैं। जिन लोगों को चोट लगने के बाद या फिर शरीर में किसी कारण सूजन रहती है उन लोगों को सहजन का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसका इस्तेमाल तेल को गर्म कर मालिश के साथ भी कर सकते हैं जो आपको राहत पहुंचाएगा। 

त्वचा को पहुंचती है नमी

त्वचा में रुखापन एक बड़ी समस्या है जिससे आपकी त्वचा को काफी नुकसान होता है, त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को हमेशा हाइड्रेड बनाए रखें। लेकिन कुछ लोगों का सवाल होता है कि किस तरह हम अपनी त्वचा को कोमल और रुखेपन से दूर रखें। इसके लिए आप सहजन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि सहजन का तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेड करने के साथ स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप रोजाना सहजन के तेल को अपनी त्वचा पर लागू कर सकते हैं। 

बालों को रखता है स्वस्थ

बालों को स्वस्थ और हमेशा चमकदार बनाए रखने के लिए सहजन का तेल असरदार है। सहजन में ऐसे गुण होते हैं जो आपकी त्वचा के साथ-साथ बालों को भी लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है। आप अगर झड़ते बाल, रुखापन और डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करते हैं तो आप सहजन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रोजाना नहाने के बाद सहजन के तेल को बालों पर लगा सकते हैं, इसके साथ ही आप सहजन के तेल से मालिश भी कर सकते हैं। 

बढ़ते वजन की समस्या होती है कम

बढ़ता वजन एक आम समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, हर कोई ये कोशिश में रहता है कि कैसे अपने वजन को कम करें और मोटापे से बचे रहें। इसके लिए लोग तरह-तरह के तरीके भी अपनाते हैं, लेकिन अगर आप वजन के लिए सहजन का तेल इस्तेमाल करते हैं तो आप मोटापे से आसानी से बच सकते हैं। इसके लिए आप अपने भोजन में सहजन का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: आपको बीमार बना रहा है प्रोसेस्‍ड फूड

सहजन के तेल के नुकसान (Side Effects Of Moringa)

  • संवेदनशील त्वचा पर सहजन का तेल जलन और एलर्जी पैदा कर सकता है, ऐसे में आपको अपनी त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
  • जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन लोगों के लिए सहजन का तेल काफी नुकसानदायक हो सकता है। 
  • गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं को सहजन के तेल से समस्या हो सकती है, इसके लिए आप इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi 

Read Next

सर्दियों में बच्चों-बड़ों सभी को खूब पसंद आएंगे ये होममेड फ्रूट बार, एक्सपर्ट जानें फायदे और रेस‍िपी

Disclaimer