-1764583643555.webp)
बुखार होने पर शरीर का तापमान काफी ज्यादा गर्म हो जाता है। बुखार अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर का दिया गया एक संकेत है, जो किसी इंफेक्शन, सूजन और शरीर के अंदर के असंतुलन से लड़ रहा होता है। अक्सर लोग बुखार होने पर भी दवा लेकर ऑफिस चले जाते हैं या घर के कामकाज में लग जाते है, लेकिन बुखार होने पर लोगों को अक्सर पर्याप्त मात्रा में आराम करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि बुखार से ठीक होने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में आराम मिलना बहुत जरूरी है। इसलिए, आइए आज के इस लेख में हम नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल के कंसल्टेंट - इंटरनल मेडिसिन के डॉ. अक्षय चुघ से जानते हैं कि बुखार में आराम करना क्यों जरूरी है और बुखार के दौरान आराम करने से शरीर कैसे रिकवर करता है?
इस पेज पर:-
बुखार में आराम क्यों जरूरी है? - Why rest is important during fever in hindi?
डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, बुखार में आराम करना जल्दी रिकवर होने के लिए जरूरी है, क्योंकि
1. एनर्जी बचाने के लिए जरूरी
बुखार के दौरान शरीर डिफेंस मोड में काम करने लगता है, जिसमें बहुत ज्यादा एनर्जी लगती है। सफेद ब्लड सेल्स तेजी से बनती है, एंटीबॉडी तैयार होती है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। अगर आप बुखार में भी काम करते रहेंगे, मानसिक तनाव लेंगे और शारीरिक मेहनत करेंगे तो आपके शरीर की बची हुई एनर्जी शरीर के अन्य कामों में खर्च हो जाएगी और आपको रिकवर होने में समय लगेगा।
इसे भी पढ़ें: बुखार में एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं? जानें डॉक्टर की सलाह
2. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द से राहत
बुखार के दौरान शरीर में सूजन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे शरीर में दर्द, थकान, कमजोरी और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आराम करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, सूजन कम होती है और शरीर को खुद को रिपेयर करने के लिए समय मिलता है, जिससे दर्द और थकान को धीरे-धीरे कम करने में मदद मिलती है।
3. दिल और सांस की गति पर कंट्रोल
बुखार होने पर शरीर गर्मी बाहर निकालने के लिए दिल की धड़कन और सांस की गति बढ़ा देती है। अगर आप इस दौरान कोई शारीरिक गतिविधि करते हैं या तनाव लेते हैं तो दिल पर और ज्यादा दबाव पड़ सकता है। वहीं, आराम करने से दिल की धड़कन नॉर्मल होती है, सांस स्थिर होती है और शरीर पर कोई दबाव नहीं पड़ता है।
-1764584075202.jpg)
4. डिहाइड्रेशन रोकने में मदद
बुखार में शरीर ज्यादा पसीना निकलता है और सांस भी तेज हो जाती है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। अगर आप इस स्थिति में आराम करते हैं तो शरीर की एनर्जी संतुलित होती है और पानी की खपत भी कम होती है। अगर आप लगातार काम करते हैं तो शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेट हो सकता है, जो आपकी स्थिति को और बदतर बना सकता है।
5. इम्यून सिस्टम मजबूत होना
सोने के दौरान शरीर कई तरह से अपने शरीर को रिपेयर करता है। आराम करते समय साइटोकाइन नाम का प्रोटीन बनता है, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है, तनाव कम करता है और इम्यून सेल्स एक्टिव होते हैं, जो आपके जल्दी ठीक होने के लिए जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें: बुखार में डिहाइड्रेशन से ज्यादा बिगड़ सकती है तबीयत, जानें बचाव के उपाय
बुखार में शरीर कैसे रिकवर करता है?
डॉ. अक्षय चुघ के मुताबिक बुखार में शरीर इस तरह से रिकवर करता है-
- बुखार में आराम करने से तापमान धीरे-धीरे कंट्रोल होता है। आराम करने पर हाइपोथैलेमस शरीर के तापमान को नॉर्मल करने की प्रक्रिया को तेज करता है। बुखार में पसीना आना और थकान कम होना इसी सुधार का हिस्सा होता है।
- इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और इंफेक्शन से लड़ने वाले प्रोटीन एक्टिव रहते हैं। शरीर में सूजन कम होती है और रिकवरी स्पीड बढ़ती है।
- बुखार के दौरान शरीर के कई तरह के टिशू कमजोर हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आराम करने से सेल रिपेयर तेजी से होता है और मांसपेशियों की थकान दूर होती है।
- बुखार में आराम करने से हीलिंग हार्मोन एक्टिव होते हैं। आराम और नींद के दौरान ग्रोथ हार्मोन और एंटी-इन्फ्लेमेटरी केमिकल्स ज्यादा बनते हैं, जो जल्दी ठीक होने के लिए जरूरी हैं।
निष्कर्ष
बुखार के दौरान आराम करना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आराम करने से बुखार से जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है, क्योंकि शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 01, 2025 15:47 IST
Published By : Katyayani Tiwari