Doctor Verified

पेशाब करने के बाद कमजोरी क्यों महसूस होती है? एक्सपर्ट से जानें

पेशाब करने के बाद कमजोरी: पेशाब करने के बाद अक्सर लोगों को कमजोरी महसूस होती है। लेकिन, लोग इसके कारणों को नहीं जान पाते। ऐसा क्यों होता है, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेशाब करने के बाद कमजोरी क्यों महसूस होती है? एक्सपर्ट से जानें


पेशाब करने के बाद कमजोरी, अक्सर लोगों को परेशान करती है। कुछ लोग पेशाब करके उठते हैं और उन्हें चक्कर सा महसूस होता है। आमतौर पर चक्कर और कमजोरी एनीमिया से जुड़ी हुई हो सकती है लेकिन, पेशाब करने से इसका कोई नाता नहीं है। हालांकि, यह कुछ नॉर्मल स्थितियों का कारण हो सकता है लेकिन कई बार गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। क्या है यह स्थिति, इसे लेकर क्यों सतर्क रहना चाहिए आइए, जानते हैं इस बारे में Dr. Shashank M S, Consultant - Urology and Renal transplant, Aster CMI Hospital, Bangalore से। साथ ही जानेंगे कि इस स्थिति से कैसे बाहर आएं।

पेशाब करने के बाद कमजोरी क्यों महसूस होती है-Why do you feel weak after urinating in Hindi

पेशाब करने के बाद कमज़ोरी का अनुभव होना चिंताजनक हो सकता है और इससे अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं या कमियों के बारे में सवाल उठ सकते हैं। इसके कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें

डिहाइड्रेशन-Dehydration

अगर आपको पेशाब करने के बाद कमजोरी महसूस होती है तो यह डिहाइड्रेशन के कारण हो सकता है। इस डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड प्रेशर में गिरावट आ सकती है जो कि अचानक से थकान के रूप में महसूस हो सकती है। इन्हीं तमाम कारणों से आपको लग सकता है कि आपको कमजोरी हो गई है। ऐसे में सबसे पहले तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि रोजाना खुद को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए पानी के अलावा उन चीजों का सेवन करें जो पानी से भरपूर हों और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करे। तो पेशाब करने के बाद होने वाली कमजोरी से बचने के लिए डिहाइड्रेशन से बचें।

इसे भी पढ़ें: शरीर में इलेक्ट्रॉलाइट बैलेंस करने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय

इलेक्ट्रोलाइट्स में असंतुलन-Imbalance in electrolytes

इसके अतिरिक्त, यह इलेक्ट्रोलाइट्स में असंतुलन का संकेत भी हो सकता है, खासकर अगर कोई व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम या मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों का सेवन नहीं कर रहा हो तो उसे भी यह समस्या हो सकती है। दरअसल, जैसे यह तमाम खनिज आपके शरीर में एनर्जी बैलेंस करने में मदद करते हैं और कमजोरी से बचाते हैं। लेकिन, जब इनकी कमी होती है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता जैसे कमजोरी हो सकती है। इसलिए डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें जिससे इन न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी हो।

weakness

डायबिटीज की समस्या-Diabetes

पेशाब करने के बाद महसूस होने वाली कमजोरी कुछ मामलों में अधिक गंभीर स्थितियों से जुड़ा हो सकता है, जैसे कि डायबिटीज जो मूत्र संबंधी कार्य और समग्र ऊर्जा स्तरों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, डायबिटीज होने पर आपको शरीर में अन्य लक्षण भी महसूस हो सकते हैं जैसे कि बार-बार पेशाब आना। ऐसे में स्थिति नजरअंदाज न करें बल्कि, डॉक्टर को दिखाएं।

प्रोस्टेट की समस्या-Prostate problems

प्रोस्टेट की समस्या होने पर भी पेशाब करने के बाद कमजोरी की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें बल्कि किसी डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि प्रोस्टेट की समस्या तेजी से गंभीर रूप ले सकती है और आपको परेशान कर सकती है। जल्द से जल्द से इसे दिखाना और डॉक्टर को दिखा लेना आने वाली समस्या से बचा सकता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होती है जंगल जलेबी, खाने से ब्लड शुगर लेवल होता है कम

संतुलित आहार बनाए रखना और किसी भी अतिरिक्त लक्षण की निगरानी करना भी इस समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। कई बार एनीमिया या बीमार होमे के बाद भी आपको यह लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले शरीर को एनर्जी और रिकवरी की जरूरत होती है। साथ ही आपको कोशिश करनी चाहिए आप अपनी डाइट को सही रखें और खाने में दाल, सब्जी, तमाम प्रकार के फलों और फिर ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। यय सभी शरीर को एनर्जी देने के साथ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स देते हैं जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी नहीं होती और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

इसके अलावा अगर आपको पेशाब करने के बाद कमजोरी महसूस होती है तो इस लक्षण को यूंही नजरअंदाज न करें और इसके साथ महसूस होने वाले तमाम लक्षणों के बारे में भी जानें। तो इन तमाम टिप्स को जानें और पेशाब करने के बाद होने वाले कमजोरी से बचें क्योंकि भले ही यह दिक्कत छोटी लगे लेकिन, समय के साथ यह गंभीर रूप ले सकती है।

FAQ

  • पेशाब करने के बाद पेशाब क्यों टपकता है?

    कमोजर पेल्विक मांसपेशियों की वजह से पेशाब करने के बाद भी पेशाब टपक सकता है। ऐसे में आपको अपने पेल्किव फ्लोर को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए।
  • पेशाब करने के बाद जलन क्यों होती है?

    पेशाब करने के बाद जलन होने के पीछे यूटीआई है जो कि समय के साथ गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।
  • पेशाब पीला होने से कौन सी बीमारी होती है?

    पेशाब पीला होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि डिहाइड्रेशन और किडनी या लिवर से जुड़ी कोई समस्या। इसके अलावा पीलिया जैसी बीमारियों में भी यह दिक्कत होती है।

 

 

 

Read Next

कार्डियोवैस्कुलर किडनी मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम कारक क्या हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 17, 2025 18:42 IST

    Published By : Pallavi Kumari