
What To Do If Insect Goes Into Eyes In Hindi: बारिश का मौसम अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जब-तब बारिश हो जाती है। यह बात हम सभी जानते हैं कि मानसून के दिनों में छोटे-छोटे कीट-पतंगे काफी ज्यादा उड़ती हैं। कई बार, ये हमारी आंखों में घुस जाती है, जिससे आंखों में तकलीफ बढ़ जाती हैं। अगर समय पर आंखों में फेस कीड़े-मकोड़ों को न निकाला जाए, तो इससे आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप तुरंत ऐसे उपाय अपनाएं, जिससे आंखों को राहत मिल सके। विखेषकर मानसून के दिनों में, इन चीजों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है।
आंखों में पानी छिड़कें- Wash Your Eyes
आंखों में कीड़ा जाने पर ज्यादातर लोग आंखों को रगड़ने लगते हैं या फिर तेज-तेजी खुजली करते हैं। आखों में कीड़ा जाने पर ऐसा किया जाना सही नहीं होता है। इससे आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है। आपको चाहिए कि सबसे पहले हथेलियों में भरकर आंखों पर जोर-जोर से पानी छिड़कें। कई बार ऐसा करने से आंखों से कीड़ा बाहर निकल जाता है।
इसे भी पढ़ें: आंख से कीचड़ आना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, जानें कैसे करें आंखों की सफाई
आई ड्राप यूज करें- Use Eye Drop
आंखों में कीड़ा जाने पर काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपआई ड्राप यूज कर सकते हैं। आंखों में कीड़ा जाने पर शीशे के सामने खड़े हो जाएं और जज करने की कोशिश करें कि आंख में किस तरफ कीड़ा फंसा हुआ है। इसके बाद किसी को कहें कि वह आपकी आंखों में आई ड्राप लगाए। ये ओवर दी काउंटर आई ड्राप होते हैं, जो आंखों में जलन और खुजली से आराम दिलाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: आंखों पर दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
गुलाब जल लगाएं- Use Gulab Jal
आंखों में कीड़ा जाने पर आप गुलाब जल लगा सकते हैं। गुलाब जल को आंखों पर डाइरेक्ट न लगाएं। आंखों में फंसा कीड़ा निकालने के लिए एक कॉटन बॉल लें। इसे गुलाब जल में भिगो लें। अब धीरे-धीरे इससे आंखों को रगड़ें। इससे आंखों में फंसा कीड़ा निकल जाएगा, जिससे आंखों की जलन और खुजली भी कम जाएगी।
इसे भी पढ़ें: आंखों में चोट लगने पर क्या करें? डॉक्टर के पास जाने से पहले कभी न करें ये गलतियां
एलोवेरा जेल का जूस लगाएं- Use Aloe Vera Gel
आंखों में कीड़ा जाने के कारण हम आंखों पर तेज-तेज खुजली करने लगते हैं, जिससे जलन होने लगती है। कई बार तो आंखों से कीड़ा निकल जाता है, फिर भी आंखों की जलन में कमी नहीं आती है। अगर ऐसा अपके साथ हो रहा है, तो आंखों की जलन को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का जूस अप्लाई कर सकते हैं। एलोवेरा जेल का जूस बनाने के लिए आप चार चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें आधा कप पानी और कुछ टुकड़े बर्फ डालकर ग्राइंडर में पीस लें। आंखों की जलन दूर करने के लिए एलोवेरा जेल से बना यह जूस तैयार है। इसे आप कॉटन बॉल की मदद से आंखों पर लगाएं। धीरे-धीरे आंखों की जलन और आंखों में खुजली कम होने लगेगी।
ठंडी सिंकाई करें- Do Cold Compress
आंखों में कीड़ा निकलने के बावजूद अगर जलन हो रही है, तो आप ठंडी सिंकाई भी कर सकते हैं। यह आंखों के लिए आरामदायक हो सकता है। आंखों की सिंकाई करने के लिए आप बर्फ के टुकड़ा का यूज कर सकते हैं। बर्फ के टुकड़े को एक कपड़े में लपेट लें। जिस आंखों में कीड़ा गया था, इस बर्फ में लिपटे कपड़े से उसकी सिंकाई करें। धीरे-धीरे आंखों में रही जलन से आराम मिलने लगेगा।
image credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version