आंखों में चोट लगने पर क्या करें? डॉक्टर के पास जाने से पहले कभी न करें ये गलतियां

आंखें हमारे शरीर का सबसे सेंसटिव हिस्सा होता है। ऐसे में इसे सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आंखों में चोट लग जाए तो इन सावधानियों को जरूर बर्तें।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में चोट लगने पर क्या करें? डॉक्टर के पास जाने से पहले कभी न करें ये गलतियां


आंख हमारे शरीर का बहुत ही सेंसेटिव अंग होता है। ऐसे में कोई भी कार्य करते समय हमें बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खासतौर पर ऐसे समय में जब आप ऐसा काम कर रहे हों, जिससे आपकी आंखे प्रभावित होती हों। क्योंकि ऐसे वक्त में आपके आंखों में हानिकारक चीजें जा सकती हैं, जिससे आपकी आंखें प्रभावित हो सकती हैं।  आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं आंखों में चोट लगने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

क्यों है आंखों में चोट लगना हानिकारक

किसी दुर्घटना या फिर गिरने के कारण हमारी आंखों में चोट लग जाती है। इसके साथ ही कोई हानिकारण कण आंखों में चला जाए, तो इससे हमारी आंखे प्रभावित होती हैं। जैसे अगर खेलते समय बल्ला, रैकेट, बॉल जैसी चीजें आंखों में टकरा जाए, तो इससे हमारी आंखों में काफी ज्यादा दर्द होता है। कभी-कभी आंखों में हल्की सी चोट लगने पर भी आंखों की रोशनी चली जाती है। ऐसे में अगर आपके आंखों के आसपास हल्की सी भी चोट लगी है, तो फौरन डॉक्टर्स से संपर्क करना ही आपके लिए बेहतर हो सकता है। 

आंख में चोट के लक्षण

  • आंख में काफी ज्यादा दर्द होना
  • आंखों के अंदर और बाहर लाल होना
  • आंखों के आसपान सूजन होना
  • लगातार आंखों से पानी निकलना
  • आंखों की रोशनी जाना
  • आंखें खोलने और बंद होने पर दिक्कत का सामना करना

इसे भी पढ़ें - खून में गंदगी से भी त्वचा पर दिखने लगते हैं कई संकेत, जानें इसका कारण और खून साफ करने के तरीके

आंख में चोट लगने का घरेलू उपचार

अगर आपको आंखों में चोट लगी है, तो तुरंत घरेलू उपचार की जरूरत है। घरेलू उपचार कैसे किया जाए यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके आंखों में कैसे और किस तरह से चोट आई है। अगर आपकी आंखें गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं। वहीं अगर हल्की सी चोटें आई हैं, तो आप घरेलू उपचार अपना सकते हैं। आइए जानते हैं चोट लगने के हिसाब से अलग-अलग प्राथमिक उपचार। 

आंखों में कुछ चले जाने पर चोट लगना

आंखों में कुछ चले जाने से भी हमारी आंखे प्रभावित होती हैं। यह दुर्घटना आपके साथ भी कई बार हुआ होगा। अगर आपकी आंखों में किसी कारणवश कुछ चला जाए जैसे रेत, मिट्टी, धूल के कण, फूलों की पंखुड़ियां, कीड़े, कांच के टुकड़े इत्यादि। तो आप इसका प्राथमिक उपचार इस तरह करें। 

  • सबसे पहले आंखों को बिल्कुल भी ना मलें। 
  • इसके बाद यह देखें कि वह कण आपके आंखों के किस हिस्से पर है। 
  • अगर आंखों के व्हाइट वाले हिस्से पर वह चीज है, तो पलक झपकाएं। 
  • पलक बार-बार झपकाने से वह चीज बाहर निकल सकती है। 
  • इसके अलावा ठंडे पानी से आंखों को धोएं। 
  • अगर वह चीज ना निकले, तो किसी अन्य व्यक्ति की मदद लें। 
  • उन्हें नाखून या फिर उंगलियों की मदद से वह कण निकालने की कोशिश करें। 

आंखों में कोई चीज टकराने से लगी चोट

  • अगर कोई चीज टकराने से आपकी आंखों में चोट लगी है, तो सबसे पहले अपनी आंखों की सिंकाई करें।
  • करीब 24 घंटें तक साफ कॉटन के कपड़ों से अपने आंखों को फूंक मार-मारकर सेकें।
  • ऐसा करने पर अगर आपकी आंखें खुल नहीं रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। क्योंकि यह गहरी चोट का संकेत हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - इन 10 बीमारियों के दौरान आपके बाल ओर त्वचा पर भी होता है बुरा असर, ऐसे रखें ख्याल

कटने से आंखों में लगी चोट

अगर कोई तेज धारदार चीजों से आपकी आंखों में चोट लगी हैं और खून निकल रहा है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इसके साथ इन बातों का ध्यान रखें। 

  • आंखों से खून निकलने पप धोएं नहीं।
  • अगर कोई चीज आपकी आंखों में चिपक गई है, तो उसे निकालने की कोशिश ना करें।
  • फौरन डॉक्टर के पास जाएं।

 

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

मौसम विभाग ने उत्तर भारतीयों को बढ़ती ठंड में शराब न पीने की दी चेतावनी, एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इसके खतरे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version