आंखों का ख्याल रखना आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि आंखे आपके उन अंगों में से एक है जो काफी नाजुक होते हैं। कई लोग हैं जिनके साथ आंखों से जुड़ी समस्याएं चल रही है, ऐसे में जरूरी है कि वो समय पर इस पर ध्यान दें। आंखों के लक्षणों या कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो कभी -कभी आपको नजर आ सकते हैं, लेकिन कई लोग इन लक्षणों या संकेतों को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं जबकि ये आदत आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। जी हां, कई ऐसे लक्षण होते हैं जिनको नजरअंदाज करते हैं लेकिन आपको इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए इससे आप गंभीर समस्या का शिकार हो सकते हैं। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आंखों पर दिखने वाले किन लक्षणों या संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
आंखों पर दिखने वाले किन लक्षणों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
लाल आंखें
अक्सर लोग लाल आंखों का अनुभव करते हैं लेकिन इसे नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि आपको ये जानना चाहिए कि लाल आंखों के पीछे क्या कारण है। ऐसा तब होता है जब आपकी आंखों की सतहों पर मौजूद रक्त वाहिकाएं किसी चीज से संक्रमित होती है तो वो लाल होने लगती है। हालांकि कई मामलों में ये कुछ एलर्जी और नींद की कमी के कारण भी हो सकता है। इस दौरान जरूरी है कि आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर इसका इलाज के बारे में सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: आंखों की जांच के लिए डॉक्टर के पास कब जाएं? पढ़ें नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह
टॉप स्टोरीज़
रात में अंधापन
रात में अंधापन भी एक प्रकार की आपकी आंखों के लिए खतरनाक संकेत हो सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन लोगों को रात के दौरान देखने में परेशानी होती है उन लोगों को मोतियाबिंद, केराटोकोनस और विटामिन ए की कमी जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। ये समस्या ज्यादातर बढ़ती उम्र के साथ देखी जाती है लेकिन कई बार ये जन्म के साथ भी होती है। इस स्थिति का इलाज कराना आपके लिए जरूरी है नहीं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।
हमेशा आंखों में थकावट
आंखों में थकावट एक आम लक्षण है जो ज्यादातर लोगों के साथ दिखाई देती है, इसका कारण ये भी हो सकता है कि आपकी आंखे पूरी तरह से विकसित होने में विफल है जिसके कारण आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं। ये समस्या ज्यादातर बच्चों में दिखाई देती है। इसके लिए डॉक्टर आपको इलाज बता सकता है या आपको चश्मा लगाने की सलाह देते हैं। अगर आप लंबे समय तक आंखों पर थकावट के साथ रहते हैं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए डॉक्टर से संपर्क कर इसकी जांच जरूर कराएं।
इसे भी पढ़ें: आंख बंद होते ही काट जाता है मच्छर? अपनाएं ये 5 आसान उपाय और पाएं मच्छर के काटने से छुटकारा, जानें असरदार टिप्स
ज्यादा आंसू निकलना
कई लोगों को आपने देखा होगा कि आंसू ज्यादा और जल्दी निकल जाते हैं, ये स्थिति तब हो सकती है जब बहुत ज्यादा रोशनी हो, हवा चल रही हो या उमस पैदा हो रही हो। अगर आप ज्यादा दिन तक इसे नजरअंदाज करते हैं तो इससे आपकी आंखें बुरी तरह से प्रभाविति हो सकती हैं। इस दौरान आपको डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए, क्योंकि एपिफोरा रोग के कारण आपकी आंखों को ऐसा अनुभव करना पड़ता है। इस स्थिति में आपको बहुत आंसू निकलने का अनुभव होता है और कई बार आपकी आंखें भी लाल हो सकती है।