
रात को सोते वक्त मच्छर के काटने से खुद को बचाने के लिए आप बहुत से चीजें करते हैं लेकिन असर नहीं होता। ट्राई करें ये 5 उपाय और देखें कमाल।
बारिश के बाद जिस चीज का डर सबसे ज्यादा होता है वह है मच्छर के काटने की समस्या। ऐसा कह सकते हैं कि मच्छरों के मौसम की शुरुआत आधिकारिक रूप से हो चुकी है। डेंगू, मलेरिया से लेकर चिकनगुनिया तक हर दिन मच्छरों से होने वाली बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के कारण हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पहले से ही भारी-भरकम बोझ का सामना कर रही है और इस बोझ को न बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है खुद की देखभाल करना। इन सबके बीच सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मच्छरों के काटने से खुद को बचाना। हालांकि ऐसा कर पाना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल साबित होता है। अगर आप भी रात को सोते वक्त मच्छरों के काटने से परेशान रहते हैं और आपकी रातों की नींद हराम हो जाती है तो घबराइए नहीं। अब इसका समाधान आपके पास है। जी हां, इधर-उधर मत देखिए। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 अनूठे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आप मच्छरों के काटने से खुद को बचा सकते है। तो आइए जानते हैं कैसे बचाए खुद को मच्छरों को काटने से।
सोते समय मच्छर क्यों काटते हैं?
जब आप सो रहे होते हैं तो आपको मच्छर ज्यादा काटते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मच्छर हमारे शरीर द्वारा पैदा की जा रही गर्मी को भाप लेते हैं और वे आसानी से समझ जाते हैं। इसके अलावा, हमारे शरीर को सोते समय कई रसायनों का उत्पादन होता है, जिसे मच्छर काफी पसंद करते हैं। जब हम सो रहे होते हैं, तो वे हमारे पास आने पर भिनभिनाहट की आवाज करके हमारी नींद को प्रभावित करते हैं। अगर आपको भी मच्छर ज्यादा काटते हैं तो यहां हम आपको बचाव के उपाय बता रहे हैं।
पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
रात को सोते समय हमेशा पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। यानी फुल स्लीव वाले कपड़े पहनें। आपको फुल शर्ट और पजामा पहनकर सोना चाहिए। कपड़ों का रंग हल्का रखें। इस तरह से आप अपने हाथ और पैर को ढक पाएंगे। आप चैन की नींद सो पाएंगे।
सोते समय हल्के रंग के कपड़े पहनें
दरअसल, मच्छर गहरे रंग (काले, नीले, गहरा हरा) की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं जबकि वे हल्के रंगों का पता आसानी से नहीं लगा पाते हैं। ऐसे में अगर आप मच्छर के काटने से परेशान हैं तो हल्के रंग के कपड़ों का चुनाव करें। साथ ही आप अपने बिस्तर का रंग भी हल्का ही रखें।
पंखे की स्पीड को बढ़ाकर रखें
सोते समय हमेशा अपने रूम के फैन को ऑन रखें। हो सके तो पंखे की स्पीड को बढ़ाकर रखें। हवा के कारण आपके पास मच्छर नहीं आएंगे। सर्दी के मौसम में फैन चलाने से बचें। इस मौसम में शरीर को ढक कर रखें।
इसे भी पढ़ेंः मलेरिया बुखार से छुटकारा दिलाती हैं ये 5 आयुर्वेदिक औषधियां, सिर दर्द से मिलती है राहत
मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं
मच्छर के काटने से बचने के लिए एक सुरक्षित और प्रमाणित मच्छर वाली क्रीम का उपयोग करना चाहिए। इसे खुली त्वचा पर लगाएं। सुनिश्चित करें कि इसे घाव या सूजन वाली त्वचा पर न लगाएं। आंखों या मुंह के पास इसका इस्तेमाल न करें। ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा दो महीने से कम उम्र के बच्चों पर और उनके हाथों पर मच्छर से बचाव वाली चीजें न लगाएं क्योंकि उन्हें अक्सर अपने मुंह में हाथ डालने की आदत होती है।
मच्छरदानी का प्रयोग करें
जब आप सोते हैं तो यह मच्छरदानी का उपयोग करने का काफी पुराना तरीका है। अगर आपको मच्छर भगाने से एलर्जी है, तो मच्छर के काटने से खुद को बचाने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है।
इसे भी पढ़ेंः लाखों लोगों को बीमार कर सकता है सिर्फ एक मच्छर, जानें मलेरिया के बाद शरीर को होने वाले लोंग टर्म नुकसान
Read more articles on Home Remedies in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।