अक्सर कोई काम करते समय या बाइक चलाते समय आंखों में धूल-मिट्टी, कचरा या कीड़े आदि चले जाते हैं। आंखों में कोई भी चीज चले जाने पर खुजली, जलन और बेचैनी होने लगती है। ऐसी स्थिति में हम सब एक भूल करते हैं कि आंखों को हाथों से मलने लगते हैं, ताकि खुजली या जलन को शांत कर सकें। मगर आंखों में कोई चीज जाने पर आंखों को मलने और रगड़ने से कई बार रेटिना डैमेज हो सकती है, जिससे व्यक्ति की आंखों और देखने की क्षमता को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आंखों में धूल-मिट्टी, कीड़ा, कचरा आदि जाने पर आपको इसे कैसे निकालना चाहिए और कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
आंखों में कचरा जाने पर क्या नहीं करना चाहिए
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि आंखों में कचरा जाने पर आपको क्या नहीं करना चाहिए-
टॉप स्टोरीज़
- कीड़ा, कचरा जाने पर खुजली या जलन महसूस होगी मगर आंखों को बिल्कुल भी रगड़ें नहीं।
- कोई चीज जाने पर आंखों को जल्दी-जल्दी झपकाएं नहीं, इससे कचरा या कीड़ा मर जाएगा और आंखों में बैक्टीरिया फैल जाएंगे।
- आंखों को छूने से पहले हमेशा साबुन से हाथ जरूर धो लेना चाहिए।
- आंखों पर कभी भी दबाव नहीं बनाना चाहिए।
- आंखों से कीड़ा-कचरा निकालने के लिए कभी भी किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें।
- आंखों से कोई चीज निकालने के लिए रूई, कॉटन स्लैब आदि का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसके रेशे आंखों में चिपककर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं।
- आंखों में कोई केमिकल या जलन वाली चीज जाने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों में कचरा जाने पर किस तरह निकालें इसे
- आंखों में कोई चीज जाने पर सबसे पहले पलकों को झपकाना या रगड़ना बंद करें।
- अब अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- इसके बाद चुल्लू में पानी भरकर आंखों को नीचे रखते हुए छींटें मारें।
- इससे पुतलियों पर जमा हुई चीज पानी के साथ बाहर आ जाएगी
- अगर इसके बाद भी कीड़ा या कोई चीज नहीं निकल रहा है, तो किसी बड़े बर्तन या बाल्टी में पानी लें।
- अब इस पानी में अपनी आंखों को खोलकर डुबाएं और थोड़ा पुतलियों को ऊपर नीचे करें।
- इससे आंखों के कोनों में जमा हुई चीज निकल जाती है।
दूसरा तरीका
अगर ऊपर बताए गए तरीके से आपकी आंखों में जाने वाला कचरा-कीड़ा नहीं निकल रहा है, तो किसी दूसरे व्यक्ति की मदद लें। अपने हाथों से पलकों को उठाते हुए दूसरे व्यक्ति को दिखाएं कि कोई चीज पुतलियों पर या किनारों पर जमा तो नहीं है। अगर ऐसा है, तो एक साफ और सूखे कपड़े की मदद से इसे निकाल सकते हैं।
आंखों में जलन और खुजली होने पर क्या करें
- आमतौर पर आंखों में कोई चीज चली जाने पर घंटों तक जलन और खुजली होती है और आंखें लाल हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में आप कुछ साधारण से आई ड्रॉप्स की मदद ले सकते हैं, जिनसे आंखों को कई नुकसान नहीं होता है। मगर इस संबंध में अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
- अगर आंखों में कोई केमिकल या ज्वलनशील चीज चली गई है और आंखें लगातार जल रही हैं, तो सबसे पहले आंखों को सादे पानी से जल्दी-जल्दी धोएं और फिर जितनी जल्दी हो सके मेडिकल सहायता बुलाकर डॉक्टर से संपर्क करें।
Read more articles on Home Remedies in Hindi