Maltodextrin: स्लो प्वाइजन की तरह है चिप्स, बिस्किट और पेस्ट्री में छिपा हुआ है ये कंपाउंड, चीनी से भी ज्यादा खतरनाक

Maltodextrin: माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर के बारे में लोगों के बीच जानकारी की कमी है। तो जानते हैं है क्या है ये और क्यों सेहत के लिए है नुकसानदेह।
  • SHARE
  • FOLLOW
Maltodextrin: स्लो प्वाइजन की तरह है चिप्स, बिस्किट और पेस्ट्री में छिपा हुआ है ये कंपाउंड, चीनी से भी ज्यादा खतरनाक


What is Maltodextrin in Hindi: माल्टोडेक्सट्रिन लगभग हर प्रोसेस्ड फूड में होता है लेकिन, इसके बारे में लोगों को जानकारी कम होती है। दरअसल, यह प्रकार का पाउडर है जो कि कॉर्न, चावल, गेहूं से निकाले गए स्टार्च, आलू के स्टार्च और तमाम प्रकार के एंजाइम्स और एसिड को मिलाकर तैयार किया जाता है। देखने में यह कॉर्न स्टार्च जैसा ही लगता है और अलग-अलग तरह के प्रोसेस्ड फूड को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके सेवन से आपके शरीर के कई अंगों को गंभीर नुकसान हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कैसे स्लो प्वाइजन की तरह है माल्टोडेक्सट्रिन।

क्यों स्लो प्वाइजन की तरह है Maltodextrin?

माल्टोडेक्सट्रिन, स्लो प्वाइजन की तरह इसलिए है क्योंकि यह सभी प्रोसेस्ड या फ्रोजन फूड्स में पाए जाते हैं जिन हम रोज खा रगे हैं। मुख्य रूप से ये चीजों को गाढ़ा करने और स्वीटनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं शुगर फ्री चीजों में भी यह होता है और इसका शरीर पर काफी गंभीर प्रभाव देखा जा सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

इसे भी पढ़ें: हार्ट अटैक सहित सेहत से जुड़े कई खतरों को बढ़ा सकता है फ्रोजन फूड्स का अधिक सेवन, जानें इसके 5 नुकसान

किन चीजों में होता है माल्टोडेक्सट्रिन?

माल्टोडेक्सट्रिन हर पैकेट बंद चीजों में पाया जाता है जैसे कि

  • -सूप
  • -नमकीन और कुकीज
  • -बिस्किट
  • -पॉपकॉर्न
  • -सॉस
  • -फ्रोजन फूड्स
  • -शुगर फ्री फूड्स

इसे भी पढ़ें: ब्लोटिंग और गैस की समस्या से हैं परेशान? करें ये योगासन

अनजाने में शुगर बढ़ाता है माल्टोडेक्सट्रिन

माल्टोडेक्सट्रिन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 80 और 120 के बीच होता है। यह ग्लूकोज की तरह ही ब्लड शुगर बढ़ाने का कारण बनता है। पर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता और अनजाने में भी लगातार माल्टोडेक्सट्रिन वाले फूड्स के सेवन से शुगर बढ़ता जाता है। लंबे समय में इससे डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है।

maltodextrin

माल्टोडेक्सट्रिन के नुकसान

माल्टोडेक्सट्रिन का सबसे बड़ा नुकसान (maltodextrin ke nuksan) यह है कि यह आपके गट बैक्टीरिया को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा यह एलर्जिक रिएक्शन, स्किन रैशेज, ब्लोटिंग और गैस की वजह बन सकता है। इसके अलावा लंबे समय तक माल्टोडेक्सट्रिन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा यह क्रेविंग बढ़ाने के साथ शरीर में तमाम एंजाइम्स के काम काज को बिगाड़ सकता है। इन चीजों का ज्यादा सेवन करना पेट के नेचुरस लेयरिंग को प्रभावित कर सकता है जिससे तमाम प्रकार की पेट की जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह के समय होने वाली ब्लोटिंग को कैसे दूर करें? जानें 5 आसान उपाय

तो इन फूड्स के ज्यादा सेवन से बचें नहीं जिससे आपको बैठे-बिठाए शुगर की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं आपका हार्मोनल हेल्थ भी बिगड़ सकता है और फिर थायराइड आदि की समस्या भी हो सकती है। तो जितना हो सके उतना नेचुरल फूड्स का सेवन करें और घर का बना खाना खाएं। साथ ही जब भी आप इन फूड्स को खरीद रहे हों तो इसके पैकेट की लेबलिंग जरूर पढ़ें।

Read Next

दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में तेजी से बढ़ रहे फ्लू के मामले, डॉक्टर से जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS