Doctor Verified

आंख की नस दबने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें ऐसी स्थिति कब आती है

आंख की नस दबने से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके बारे में लोग कम बात करते हैं। लेकिन, आज हम जानेंगे कि यह दिक्कत कब और क्यों होती है, डॉक्टर से।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंख की नस दबने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें ऐसी स्थिति कब आती है


आंख की नस दबना (compressed eye nerve in hindi), इस बारे में आपने कम ही सुना होगा। लेकिन, जिन लोगों को यह दिक्कत होती है उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि आंख की नस दबने से आपके आंखों की रोशनी कम हो सकती है, आप पूरी तरह से अंधे हो सकते हैं और लंबे समय तक यह आपकी आंखों का नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप जानकारी रखें और इस स्थिति में तुरंत मेडिकल मदद लें। तो इस बारे में विस्तार से बात करने के लिए हमने डॉ. श्रेया गुप्ता, कंसलटेंट - ऑप्थल्मोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से बात की जिन्होंने बताया कि आंख की नस दबने से क्या होता है? इसका कारण क्या है और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि किन लोगों को अपने आंखों का अतिरिक्त ख्याल रखना चाहिए।

आंख की नस दबने का कारण-Causes of compressed eye nerve

डॉ. श्रेया गुप्ता बताते हैं कि आंख की नस दबने का मतलब है कि आंख की नसों (नर्व) पर दबाव पड़ना या सिकुड़ जाना, जिससे आंख की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि आंख में चोट लगना, काफी देर तक बहुत तेज रोशनी के संपर्क में रहना, ग्लूकोमा या आंख के अंदर दबाव बढ़ना। इसके अलावा भी इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि

  • -मस्तिष्क या पिट्यूटरी ग्रंथि में ट्यूमर बढ़ सकते हैं और ऑप्टिक तंत्रिका पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे आंख की नस दबने की समस्या हो सकती है।
  • -ऑर्बिटल स्यूडोट्यूमर या साइनसाइटिस जैसी स्थितियों से होने वाली सूजन, आंखों की नस पर दबाव बना सकती है जिसकी वजह से भी आपको यह दिक्कत हो सकती है।
  • -इसके अलावा जिन लोगों को हाई बीपी की दिक्कत है और यह कंट्रोल नहीं हो रही है उन लोगों में भी यह दिक्कत ऑप्टिक तंत्रिका पर प्रेशर पड़ने की वजह से होती सकती है।
  • - मेनिंगियोमा जैसी वृद्धि या मोटी हड्डी, ऑप्टिक तंत्रिका पर शारीरिक रूप से दबाव डाल सकती है जिसकी वजह से आंख की नस दब सकती है।

इसे भी पढ़ें: साइनस की समस्या होने पर खाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 फूड्स, मिलेगा आराम 

आंख की नस दबने से क्या होता है-What happens when eye nerve gets compressed

डॉ. श्रेया गुप्ता बताते हैं कि नस दबने से कई लक्षण (symptoms of compressed eye nerve) नजर आ सकते हैं आंख में दर्द, धुंधलापन, देखने में समस्या, आंख लाल होना या सूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे नसों पर दबाव बढ़ने से आंख की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है और अगर इसे समय पर ठीक न किया जाए तो नजर कमजोर हो सकती है।

eye_nerve_compression_causes_symptoms

ऐसी स्थिति में क्या करें?

ऐसे में किसी भी प्रकार की आंख में असुविधा महसूस होने पर जल्दी से आंख विशेषज्ञ से संपर्क करें। इसके अलावा आपको कभी चोट लगे और आंख में कोई दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही हाई बीपी और डायबिटीज के मरीजों को अपना शुगर और बीपी बैलेंस रखना चाहिए ताकि इसका असर आपकी आंखों पर न पड़े। इसके अलावा ब्रेन या नस से जुड़ी कोई बीमारी रही हो तो उसे नजरअंदाज न करें क्योंकि यह भी आंखों के नस को भी प्रभावित कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: आंखें हमेशा लाल क्यों रहती हैं? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ आपको अपने आंखों का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए क्योंकि समय के साथ दिक्कत और बढ़ सकती है। इसके अलावा हाई बीपी और डायबिटीज के मरीज भी आंखों का अतिरिक्त ख्याल रखें। संयम, उचित जांच और इलाज से इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है और आंख की रोशनी को बचाया जा सकता है। ध्यान रखें, आंखें बहुत नाजुक होती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सतर्कता बहुत जरूरी है।

FAQ

  • आंखों की नसों में सूजन क्यों होती है?

    आंखों की नसों में सूजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें एलर्जी, चोट लगना, पलकों के आस पास के टिशूज में सूजन और आंखों का इंफेक्शन हो सकता है। इससे आपकी आंखों का दर्द बढ़ सकता है। 
  • आंखों के नीचे क्यों फूल जाते हैं?

    आंखों के नीचे सूजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि नींद की कमी, थायराइड, ज्यादा नमक का सेवन और बहुत ज्यादा थकान जो कि आंखों के नीचे सूजन की वजह बन सकते हैं। इसके अलावा यह कोलेजन की कमी, एजिंग और किसी चोट की वजह से भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • आंख पर बार-बार गांठ बनने के क्या कारण हैं?

    आंख पर बार-बार गांठ बनने की वजह पलक में मौजूद तेल ग्रंथियों का बंद होना हो सकता है। इसके अलावा ब्लेफेराइटिस, पलकों की त्वचा में केराटिन का जमाव और पलकों की तेल ग्रंथि का इंफेक्शन इसकी वजह बन सकता है।

 

 

 

Read Next

नेबुलाइजर का ज्‍यादा इस्तेमाल क्यों है खतरनाक? जानें एक्‍सपर्ट से

Disclaimer

TAGS