Doctor Verified

अक्टूबर आने के साथ बढ़ सकती हैं हड्डियों से जुड़ी पुरानी समस्याएं, डॉक्टर से जानें सुबह उठते ही किन बातों का रखें ध्यान

सर्दियां आने के साथ हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अक्टूबर के साथ जब सर्दियों की आहट हो चुकी है तो हड्डियों से जुड़ी पुरानी समस्याओं वाले लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में जानते हैं सुबह उठते ही किन बातों का रखें ध्यान।
  • SHARE
  • FOLLOW
अक्टूबर आने के साथ बढ़ सकती हैं हड्डियों से जुड़ी पुरानी समस्याएं, डॉक्टर से जानें सुबह उठते ही किन बातों का रखें ध्यान


अक्टूबर आने के साथ सर्दियों की आहट हो जाती है। सर्द हवाएं हड्डियों को चटकाने वाला दर्द देती हैं। ऐसे में सुबह उठते ही बहुत से लोगों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द महसूस होने लगता है खासकर कि पुरानी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को। दरअसल, जैसी ही मौसम में बदलाव होता है और सर्दियों की आहट होती है हमारा ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है। दरअसल, हवाओं में ठंड बढ़ने के साथ ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने लगता है और हड्डियां अपनी नमी खोने लगती हैं। इस दौरान हड्डियों में खिंचाव आने लगता है और हड्डियों का अकड़न बढ़ने लगता है। ऐसे में पुरानी गठिया या ऑस्टियोपोरोसिस वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में सुबह उठते ही कुछ बातों का ख्याल रखना आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है। कैसे? आइए जानते हैं इस बारे में डॉ. मानव लूथरा, सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड स्पाइन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर से।

सर्दियां आने के साथ हड्डियों के दर्द से कैसे बचें-How can I stop joint pain in winter

सर्दियां आने के साथ हड्डियों के दर्द से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। सबसे पहले तो सुबह उठने के साथ आपको पहले उन चीजों को करना चाहिए जो कि शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज करे और हड्डियों में होने वाले खिंचाव और दर्द से बचाव में मददगार हो। जैसे कि

1. बिस्तर से उठने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग

सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा रहता है और हड्डियों में एक अलग सा खिंचाव महसूस होता है। ऐसे में अगर बिस्तर से उठने से पहले आप कुछ हल्की स्ट्रेचिंग कर लें तो इससे हड्डियों की गर्माहट बढ़ जाएगी और ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा तेज हो जाएगा। ऐसे में आपको करना ये है कि सुबह उठने के साथ अपने जोड़ों को धीरे-धीरे हिलाने के लिए कंबल के नीचे रहते हुए ही टखनों, कलाईयों और घुटनों व कूल्हों के मोड़ें, फिर सीधा करें और इस तरह से स्ट्रेचिंग करें। इससे होगा ये कि बेड पर ही शरीर को धीमा ही सही एक स्टार्ट मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: क्या खराब ब्लड सर्कुलेशन प्रेग्नेंसी को प्रभावित कर सकता है? डॉक्टर से जानें कैसे करें इसकी पहचान

2. वार्म-अप के साथ एक्सरसाइज करें

सर्दियों की सुबह आपको आलसी बना सकती है। ऐसे में आप वार्म-अप के साथ एक्सरसाइज करना शुरू कर सकते हैं जो कि हड्डियों को आराम देने के साथ आपको बेहतर महसूस करा सकती है। तो आपको करना ये है कि सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें और इसकी शुरुआत वार्म अप से करें। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन तेज होने के साथ हड्डियों में गर्माहट पैदा होगी, उनके लचक आएगी और खिंचाव कम होगा। इससे प्रकार से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव होगा।

bone_health

3. गर्म पानी से स्नान करें

गर्म पानी से स्नान या नहाने से अकड़न वाली मांसपेशियों और जोड़ों को आराम मिल सकता है, जिससे हिलना-डुलना आसान हो जाता है। इसलिए सर्दियों में आपको सुबह उठने के बाद आप गुनगुने पानी से नहाना चाहिए जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ हड्डियों मे खिंचाव और सूजन को कम करने वाला है। इससे हड्डियों में दर्द कम होता है और आपकी हड्डियां हेल्दी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या लौंग ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इस्तेमाल का तरीका

4. डाइट में रखें इन बातों का ख्याल

अगर आप चाहते हैं कि पूरी सर्दियां आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं परेशान न करें तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको सूजन से निपटने और जोड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे कि सौंठ और हल्दी जिनकी प्रकृति गर्म होती है। इसके अलावा ओमेगा-3 और विटामिन डी को डाइट में शामिल करें जो कि जोड़ों के दर्द में मदद कर सकते हैं।

इन तमाम चीजों के अलावा डिहाइड्रेशन से बचें और शरीर में पानी की संतुलित मात्रा बनाए रखें। डिहाइड्रेशन आपको दर्द के प्रति संवेदनशील बना सकता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी खराब कर सकता है। इसलिए ठंड होने पर भी खूब सारे तरल पदार्थ पिएं ताकि हड्डियों का पानी बना रहे और सेहत से जुड़ी समस्याएं न हों।

FAQ

  • हड्डी के 3 प्रमुख रोग कौन से हैं?

    हड्डियों के 3 प्रमुख रोगों की बात करें तो ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोमलेशिया और ऑस्टियोपीनिया सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। ये आपकी हड्डियों की दिक्कतों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • हड्डी रोग के पहले लक्षण क्या हैं?

    हड्डी रोग का सबसे पहला लक्षण है कि आपको अपनी हड्डियों में खिंचाव महसूस हो सकता है और समय के साथ सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा आपकोो जोड़ों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
  • हड्डियों में दर्द किसकी कमी से होता है?

    हड्डियों के दर्द विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से हो सकता है जो कि आपकी हड्डियों को कमजोर करने का काम करती हैं और इन्हें अंदर से कमजोर बनाती हैं।

 

 

 

Read Next

हाई बीपी में रहें एलर्ट, इन 5 बीमारियों का बढ़ जाता है रिस्क

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 07, 2025 09:03 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS