उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों के शरीर में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों की आंखें कमजोर हो जाती हैं तो कुछ को हड्डियों के जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या होने लगती है। आज के समय में बदलती जीवनशैली की वजह से युवाओं को भी हड्डियों में दर्द होने की संभावना बढ़ गई है। लेकिन, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब व्यक्ति आहार के जरिए सभी तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति नहीं कर पाता है तो उनको अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। विटामिन की कमी से आपकी मांसपेशियों की ग्रोथ सही तरह से नहीं होती है और हड्डियों में भी दर्द की परेशानी हो सकती है। इस लेख में डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि किन विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द की समस्या हो सकती है?
कौन-सा विटामिन है हड्डियों के दर्द का मुख्य कारण?- Which Vitamin Is The Main Cause Of Bone Pain?
विटामिन डी (Vitamin D) की कमी हड्डियों में दर्द का एक प्रमुख कारण मानी जाती है। विटामिन D एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है जो हमारे शरीर को कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में मदद करता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है। जब शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है, तो कैल्शियम का अवशोषण बाधित हो जाती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके कारण व्यक्ति को हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, और बार-बार फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है।
विटामिन D की कमी के लक्षण - Symptoms Of Vitamin D Deficiency In Hindi
विटामिन D की कमी को “साइलेंट डिफिशिएंसी” कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण धीरे-धीरे उभरते हैं। आगे जानते हैं इसके कमी के लक्षणों के बारे में।
- हड्डियों और पीठ में दर्द महसूस होना, अक्सर व्यक्तिक को रीढ़ की हड्डी और टांगों में लगातार दर्द रहने लगता है।
- मांसपेशियों की कमजोरी और ऐंठन की समस्या होना।
- व्यक्ति को थोड़ा काम करने पर ही थकान महसूस होने लगती है।
- बार-बार फ्रैक्चर होना।
- छोटी सी चोट पर भी हड्डियों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
- मूड स्विंग्स और डिप्रेशन का सामना करना।
विटामिन D की कमी के क्या कारण होते हैं?
धूप में पर्याप्त समय न बिताना
विटामिन D का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें होती हैं। अगर आप दिनभर घर या ऑफिस में रहते हैं, तो यह कमी हो सकती है।
गलत खानपान
अधिकतर फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड खाने की वजह विटामिन डी के साथ अन्य विटामिन का स्तर भी प्रभावित हो सकता है।
किडनी या लिवर से जुड़ी समस्याएं
किडनी और लिवर विटामिन डी को शरीर के लिए एक्टिव रूप में बदलने में मदद करते हैं। जब इनमें समस्या होती है, तो विटामिन डी का स्तर प्रभावित हो सकता है।
मोटापा या अधिक वजन होना
कुछ मामलों में मोटापा होने के कारण विटामिन डी का स्तर प्रभावित हो सकता है। मोटापे के कारण विटामिन डी का शरीर में सही तरह से अवशोषण नहीं हो पाता है।
विटामिन D की कमी को कैसे दूर करें?
- हर दिन सुबह 7 से 9 बजे तक 15-20 मिनट तक धूप में रहना फायदेमंद है। कोशिश करें कि आपकी त्वचा सीधे धूप के संपर्क में हो।
- अपने भोजन मशरूम का सेवन करें।
- डॉक्टर की सलाह से विटामिन D3 सप्लीमेंट्स का सेवन किया जा सकता है, खासकर यदि खून की रिपोर्ट में इसकी कमी पाई जाए।
इसे भी पढ़ें: क्या आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं? डॉक्टर से जानें कौन से कारक हैं जिम्मेदार
विटामिन D की कमी एक गंभीर लेकिन अनदेखी जाने वाली समस्या है, जो हड्डियों के दर्द, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर आप हड्डियों के दर्द से परेशान हैं और कोई स्पष्ट कारण नहीं दिख रहा, तो यह विटामिन D की कमी का संकेत हो सकता है। समाधान सरल है – सही समय पर धूप लें, संतुलित आहार लें, और ज़रूरत हो तो डॉक्टर से परामर्श करके सप्लीमेंट्स का सेवन करें। याद रखें, हड्डियाँ शरीर की नींव हैं – इन्हें मजबूत बनाए रखें, ताकि आप जीवन भर एक्टिव और स्वस्थ रह सकें।
FAQ
हड्डियों में दर्द किसकी वजह से होता है?
हड्डियों में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसमें गठिया, फ्रैक्चर या संक्रमण शामिल हैं। कम आम लेकिन गंभीर कारणों में सेकेंडरी बोन कैंसर, ल्यूकेमिया या ऑस्टियोमाइलाइटिस शामिल हैं।पीठ में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
पीठ दर्द कई कारणों से हो सकता है। सामान्य कारणों में मांसपेशियों में खिंचाव, लिगामेंट में मोच, डिस्क क्षति, गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हड्डी में अन्य संरचनात्मक समस्याएं शामिल हैं।हाथ-पैरों में दर्द किसकी कमी से होता है?
हाथ-पैरों में दर्द कई कारणों से हो सकता है, विटामिन डी, बी12, और मैग्नीशियम की कमी, कैल्शियम की कमी, गठिया, फाइब्रोमायल्जिया और ऑटोइम्यून विकार की वजह से हाथ पैरों में दर्द हो सकता है।