Doctor Verified

बच्चे के पॉटी में बलगम आने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें

बच्चे की पॉटी में बलगम आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसके बारे में अक्सर माता-पिता को मालूम नहीं होता। क्या हैं ये कारण, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चे के पॉटी में बलगम आने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें


बच्चों की सेहत, बड़ों की तुलना में बेहद नाजुक होती है। बच्चे तुरंत बीमार पड़ जाते हैं और जल्दी ठीक भी नहीं होते। आज हम बच्चों की सेहते से जुड़ी ऐसी ही स्थिति के बारे में बात करेंगे जिसमें बच्चों की पटी में बलगम आता है। दरअसल, ज्यादातर माता-पिता को इसका कारण नहीं मालूम होता है और कई बार माता पिता इस स्थिति को नजरअंदाज भी कर देते हैं। जबकि, बलगम आना कोई नॉर्मल बात नहीं है और इसे गंभीरता से लेते हुए आपको अपने बच्चे की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से कि बच्चे के पॉटी में बलगम आने का क्या कारण है? ये कितना गंभीर है और आपको डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

बच्चे के पॉटी में बलगम आने का क्या कारण है-What causes mucus in a child stool?

Dr. Brunda M S बताती हैं कि बच्चे के मल में बलगम कई कारणों से हो सकता है और आमतौर पर यह शरीर द्वारा आंतों की रक्षा करने का तरीका होता है। हल्के कारणों में मामूली संक्रमण, जैसे सर्दी या पेट का वायरस, शामिल हैं, जो आंतों में जलन पैदा कर सकते हैं। दरअसल, बच्चों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है और अक्सर बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी गैस्ट्रोएंटेराइटिस का कारण बन सकते हैं, जिससे आंतों में सूजन आ जाती है और बलगम का उत्पादन बढ़ जाता है। इसकी वजह से बच्चे रह-रहकर बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा अन्य कारणों की बात करें तो

फूड एलर्जी हो सकता है कारण

खाद्य एलर्जी या असहिष्णुता, जैसे दूध या कुछ खाद्य पदार्थों से, भी बलगम पैदा कर सकती है। कब्ज या दस्त से आंत्र की परत में जलन हो सकती है, जिससे अतिरिक्त बलगम बन सकता है। दरअसल, हमारा शरीर कुछ खाद्य पदार्थों के प्रति प्रतिक्रिया से मल में बलगम पैदा कर सकता है। इसमें फॉर्मूला दूध पीने वाले शिशुओं में गाय के दूध से एलर्जी या बड़े बच्चों में फूड सेंसिटिविटी शामिल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई बच्चे को पाउडर वाला दूध पिलाने से डायबिटीज का खतरा होता है? जानें डॉक्टर से

डाइट में बदलाव

स्तनपान करने वाले शिशुओं के लिए, माता-पिता के आहार में बदलाव से कभी-कभी शिशु के मल में बलगम आ सकता है। हालांकि, बड़े बच्चों में ये दिक्कत कम देखी जाती है। इसके अलावा जब शिशु के दांत निकल रहे होते हैं, तो लार की बढ़ी हुई मात्रा के कारण मल में अधिक बलगम आ सकता है और ये जेली जैसा नजर आ सकता है।

गंभीर कब्ज

गंभीर कब्ज की स्थिति में, मल में मल के रंग का बलगम मौजूद हो सकता है। दरअसल, बच्चों में अक्सर पानी की कमी से ये स्थिति देखी जाती है। इसके अलावा कई बार खराब डाइट भी गंभीर कब्ज की वजह बन जाती है। कुछ मामलों में, आंतों में सूजन की स्थिति के कारण अधिक बलगम दिखाई दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: पुरानी कब्ज से राहत के लिए इस तरह करें घी और दूध का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

इसलिए बलगम के साथ खून, गंभीर दस्त, पेट दर्द या बुखार दिखाई दे, तो यह गंभीर हो सकता है और डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। अधिकांश हल्के मामले उचित हाइड्रेशन और संतुलित आहार से अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन अगर आपको लंबे समय तक दिक्कत नजर आए तो इस स्थिति से बचें।

Read Next

क्या पानी की कमी से बच्चे बार-बार बीमार पड़ सकते हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे करता है इम्यूनिटी कमजोर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 05, 2025 11:31 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS