Burning Sensation After Sex In Males Causes In Hindi: आमतौर पर यौन संबंध बनाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, कभी-कभी इसकी वजह से कुछ शारीरिक समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। जैसे यौन संबंध बनाने के बाद कुछ लोगों को जलन की समस्या हो सकती है। ऐसा महिला और पुरुष दोनों के साथ हो सकता है। लेकिन, सवाल ये है कि आखिर यौन संबंध बनाने के बाद पुरुषों में जलन की समस्या क्यों होती है? ध्यान रखें कि सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाने के बाद जलन होना सही नहीं होता, क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। आइए, इस बारे में हम मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय दहिफले से जानते हैं डॉक्टर दहिफले से जानते हैं।
सेक्स के बाद पुरुषों में जलन होने के कारण- Burning Sensation After Sex Male In Hindi
लुब्रिकेशन की कमी
सेक्स के बाद पुरुषों में लुब्रिकेशन की कमी होने का एक सामान्य कारण लुब्रिकेशन की कमी होना है। आपको बता दें कि पुरुषों में लुब्रिकेशन की कमी होने के पीछे भी कई कारण जिम्मेदार होते हैं, जैसे हार्मोनल इंबैलेंस और कुछ दवाओं पर लंबे समय से निर्भर रहना। कभी-कभी लंबे समय तक चल रही कोई भी बीमारी पुरुषों में लुब्रिकेशन की कमी की वजह बन सकती है। इस तरह की स्थिति में सेक्स के बाद जलन होना एक कॉमन समस्या के रूप में देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: सेक्स के बाद क्यों हो जाते हैं रैशेज? डॉक्टर से जानें इसके 4 बड़े कारण और बचने के उपाय
इंफेक्शन
अगर किसी पुरुष को गुप्तांग में इंफेक्शन है, तो भी उन्हें यौन संबंध बनाने के बाद जलन की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो अगर किसी को इंफेक्शन है, तो उन्हें किसी भी स्थिति में सेक्स नहीं करना चाहिए। इससे न सिर्फ व्यक्ति विशेष को नुकसान हो सकता है, बल्कि पार्टनर के लिए स्वास्थ्य के लिए भी घातक हो सकता है।
एसटीआई
एसटीआई यानी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन। गोनोरिया, सिफलिस और ट्राइकोमोनिएसिस ये सभी एसटीआई हैं। इस तरह का इंफेक्शन होने पर भी पुरुषों को यौन संबंध बनाने के बाद जलन का अहसास हो सकता है। हालांकि, डॉक्टर यह सलाह देते हैं एसटीआई से पीड़ित लोगों को यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। अगर उन्हें सेक्सुअली एक्टिव रहना है, तो कंडोम का उपयोग हर बार करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या Low Sex Drive डिप्रेशन का संकेत हो सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
स्किन इर्रिटेशन
एलर्जी या स्किन इर्रिटेशन होने पर भी पुरुषों में यौन संबंध बनाने के बाद जलन की समस्या हो सकती है। अगर किसी को एलर्जी है, तो सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान हो रहे रगड़ के कारण स्किन में इर्रिटेशन हो जाती है, जो कि जलन पैदा करने का कारक बन सकती है। इसी तरह, डायबिटीज के मरीजों में भी यह समस्या देखी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज होने पर नजर आते हैं ये शुरुआती संकेत, जानें इनके बारे में
जलन कम करने के लिए क्या करें?
- अगर नेचुरली लुब्रिकेशन में दिक्कत आ रही है, तो ऐसे में आप वॉटर सोल्युबल लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी जलन में कमी आएगी।
- अगर किसी तरह का इंफेक्शन है, तो यौन संबंध न बनाएं। डॉक्टर से ट्रीटमेंट करवाएं और इलाज होने के बाद ही सेक्सुअल रिलेशनशिप में इंवॉल्व हो सकते हैं।
- हमेशा सेक्स सेक्स ही करें। बिना कंडोम के साथ सेक्स करने से यौन संबंध से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है, जो कि सही नहीं है।
निष्कर्ष
पुरुषों में यौन संबंध के बाद जलन होना गंभीर समस्या नहीं है। इसके बावजूद, इसको इग्नोर करना सही नहीं है। अगर आपको हर बार सेक्स के बाद जलन होती है, तो यह डायबिटीज, एसटीआई या इंफेक्शन जैसी कंडीशन की वजह से हो सकती है। ऐसे में प्रॉपर ट्रीटमेंट की जरुरत होती है।
All Image Credit: Freepik