Doctor Verified

सेक्स के बाद क्यों हो जाते हैं रैशेज? डॉक्टर से जानें इसके 4 बड़े कारण और बचने के उपाय

Cause Of Rashes After Sex In Hindi: कई लोगों को यौन संबंध बनाने के बाद रैशेज की दिक्कत हो जाती है। इनकी अनदेखी करना सही नहीं है। डॉक्टर से जानते हैं इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
सेक्स के बाद क्यों हो जाते हैं रैशेज? डॉक्टर से जानें इसके 4 बड़े कारण और बचने के उपाय


Can Sex Cause Skin Rashes In Hindi: विशेषज्ञों की मानें, तो यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद कई तरह के शारीरिक लाभ मिलते हैं, जैसे मूड पर अच्छा असर पड़ता है, नींद बेहतर होती है, बॉडी रिलैक्स होती है और तनाव का स्तर भी कम हो जाता है। इसका मतलब है कि महिलाओं और पुरुष, दोनों के लिए यौन संबंध बनाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कई बार कुछ लोगों को यौन संबंध बनाने के कुछ देर बाद ही रैशेज हो जाते हैं। इसमें खुजली और जलन जैसी समस्याएं भी शामिल हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या सेक्स के बाद रैशेज होना कॉमन होता है? आखिर इसके क्या कारण हो सकते हैं? और बचाव कैसे किया जा सकता है? आइए, जानते हैं सेक्स के बाद होने वाले रैशेज से जुड़े इन्हीं तमाम सवालों के जवाब। इस बारे में हमने मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय दहिफले से जानते हैं डॉक्टर दहिफले से बात की।

सेक्स के बाद क्यों हो जाते हैं रैशेज?- What Causes Skin Rash After Sex In Hindi

एलर्जिक रिएक्शन है रैशेज का कारण 

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि कई महिलाओं को सीमन से एलर्जी होती है। इसलिए, यौन संबंध बनाने के बाद कई महिलाओं को सीमन के संपर्क में आने से रैशेज हो जाते हैं। इसी तरह, कुछ लोगों को लैटेक्स से एलर्जी होती है। लैटेक्स एक तरह का रबड़ होता है, जो कि कंडोम बनाने में उपयोग किया जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति, (महिला या पुरुष) इसके संपर्क में आते हैं, उनमें एलर्जी के कारण इचिंग और रैशेज होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या Low Sex Drive डिप्रेशन का संकेत हो सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

संक्रमण के कारण हो सकते हैं रैशेज

what can cause rashes after sex  03

अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही संक्रमण, जैसे हर्पीस, सिफलिस, गोनोरिया आदि हैं, तो उन्हें यौन संबंध बनाने के बाद रैशेज की दिक्क्त हो सकती है। विशेषकर, महिलाओं की बात करें, तो उन्हें यूटीआई के कारण यौन संबंध बनाने के बाद रैशेज, इचिंग और जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि यूटीआई होने पर महिलाओं को यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। इससे उनकी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसी तरह, एसटीआई भी एक तरह का घातक संक्रमण है। इस तरह के इंफेक्शन से पीड़ित लोगों को बहुत सावधानीपूर्वक ही यौन संबंध बनाना चाहिए।

ड्राई स्किन में होते हैं रैशेज

ड्राइनेस भी यौन संबंध बानाने के बाद रैशेज का एक कारण है। आमतौर पर अधिक उम्र की महिलाओं में इस तरह की दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। विशेषकर, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में उनकी योनी में लुब्रिकेशन कम हो जाता है। नतजीतन, उन्हें वजाइनल ड्राइनेस की दिक्क्तों से दो-चार होना पड़ता है। ड्राइनेस होने की स्थिति में सेक्स किया जाए, घर्षण के कारण स्किन चील जाती और अन्य समस्या भी हो सकती है। कभी ये रैशेज पेनफुल भी हो जातें हैं।

इसे भी पढ़ें: सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज होने पर नजर आते हैं ये शुरुआती संकेत, जानें इनके बारे में

स्किन इरिटेशन भी है रैशेज का कारण

स्किन इरिटेशन भी सेक्स के बाद रैशेज का कारण बन सकते हैं। असल में, स्किन इरिटेशन की दिक्कत उन्हें ही होती है, जिन्हें इंफेक्शन, एलर्जी जैसी दिक्कतें होती हैं, जिनका जिक्र हम पहले ही कर चुके हैं। कभी-कभी फ्रिक्शन भी स्किन इरिटेशन का कारण बन सकता है। यहां तक कि स्किन इरिटेशन के कारण प्रभावित हिस्से में सूजन की दिक्कतें भी देखने को मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें: सेक्शुअली फैलने वाली बीमारियां कौन सी हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है

सेक्स के बाद हो रहे रैशेज से बचाव कैसे करें- Tips To Avoid Rashes After Sex In Hindi

  1. अगर सेक्स के बाद रैशेज हो जाते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। कई बार हाइजीन का ध्यान न रखना भी रैशेज का मुख्य कारण बन सकता है।
  2. सेक्स के बाद हमेशा अपने गुप्तांग की सफाई करें। ऐसा पुरुष और महिला दोनों को करना चाहिए। इससे रैशेज और इचिंग होने का रिस्क कम हो जाता है।
  3. सेक्स प्रक्रिया के दौरान किसी ऐसे प्रोडक्ट का यूज न करें, जिससे आपको एलर्जी है। एलर्जिक रिएक्शन के कारण स्किन रैशेज की समस्या हो सकती है।
  4. अगर यूटीआई जैसी दिक्कत है, तो खब पानी पिएं। धीरे-धीरे संक्रमण ठीक हो जाएगा और इस तरह की समस्या में कमी आने लगेगी।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्राइवेट पार्ट में रैशेज होने का क्या कारण है?

    पुरुष और महिला, दोनों को प्राइवेट पार्ट में रैशेज, इचिंग और जलन जैसी दिक्क्तें हो सकती हैं। इसके पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार होते हैं, जैसे यीस्ट इंफेक्शन, यूटीआई, एसटीआई आदि। अगर किसी को इस तरह की परेशानी है, तो उन्हें बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
  • रैशेज होने का क्या कारण है?

    स्किन रैशेज सामान्य सी नजर आने वाली समस्या है। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है, जैसे एलर्जी, स्किन कंडीशन यानी एक्जिमा, हाइव्स और सोरायसिस आदि।
  • पुरुष प्राइवेट पार्ट में खुजली और रैशेज कैसे ठीक करें?

    आमतौर हमें लगता है कि महिलाओं को ही प्राइवेट पार्ट में खुजली और रैशेज की दिक्कतें होती हैं। जबकि, पुरुषों के साथ भी इस तरह की परेशनी हो सकती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि वे अपने प्राइवेट पार्ट में हो रहे रैशेज को कैसे ठीक कर सकते हैं? इसके लिए उसके कारण का जानना आवश्यक होता है। सामान्य उपाय की बात करें, तो इसमें प्राइवेट पार्ट में नारियल तेल आदि लगा सकते हैं। इससे खुजली और रैशेज में कमी आने लगती है।

 

 

 

Read Next

फैटी लिवर से बचना है तो डेस्क जॉब वाले जरूर मानें ये 5 बातें, बैठे बिठाए नहीं होंगे इस बीमारी के शिकार

Disclaimer

TAGS