तेजी से वजन घटाना है तो करें रेस्टोरेटिव योग, जानें महिलाओं के लिए इसे करने के 5 फायदे

रेस्टोरेटिव योग की हर मुद्रा इतनी आसान है कि आप इसे अपने बेड पर ही कर सकते हैं। तो, जानते हैं कुछ रेस्टोरेटिव योग मु्द्राओं और इनके फायदे के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
तेजी से वजन घटाना है तो करें रेस्टोरेटिव योग, जानें महिलाओं के लिए इसे करने के 5 फायदे


रेस्टोरेटिव योग (Restorative yoga)का नाम सुनते ही आपको लग रहा होगा कि ये कोई भारी-भरकम योगा है। पर यकीन मानिए इससे ज्यादा आसान और आरामदायक योग कोई और हो ही नहीं सकता। जी हां, रेस्टोरेटिव योग में जितने भी योग मुद्राएं हैं, सभी शरीर को एक आराम मुद्रा में रख कर अलग-अलग तरीके से फायदे पहुंचाती है। रेस्टोरेटिव योग के फायदे (restorative yoga benefits) की बात करें तो, ये योग शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। पर सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को है। ऐसा इसलिए  कि महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी ये योग कर सकती हैं। साथ ही यह योग वजन घटाने में भी मददगार है। तो, आइए जानते हैं 3 रेस्टोरेटिव योग के बारे में और उसके बाद इसके फायदे। 

Inside2weightloss

करें ये 3 रेस्टोरेटिव योग -Restorative yoga poses

2. हैप्पी बेबी पोज़ (आनंद बालासन)

ये योगा पोज आपने छोटे बच्चों को मजे में करते हुए देखा होगा। तो, आपको भी ये करना है। दरअसल ये पोज बैली फैट घटाने के साथ पूरे शरीर को एक स्ट्रेच देता है। जिसस शरीर दर्द और पीठ दर्द जैसी समस्याएं कम होती है। साथ ही इसे करने से दिमाग भी रिलेक्स हो जाता है। इसे करने के लिए 

  • -अपनी पीठ के बल लेट जाएं और सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों को अपनी छाती से लगा लें। 
  • -सांस भरते हुए दोनों हाथों से अपने पैरों के बाहरी हिस्से को पकड़ें। 
  • -अपने घुटनों को थोड़ा सा खोलें और उन्हें अपनी ऊपर ले आएं।
  • -ऊपर उठाने के बाद अपने हाथों से अपने पैरों को पकड़ें। 
  • -अब ऐसी ही थोड़ी देर रहें और दोबारा करें। 

Inside2happychildpose

image source: Reddit

2. सपोर्टेड चाइल्ड पोज 

सपोर्टेड चाइल्ड पोज एक तरह का बालासन ही है बस इसमें आपको अपने शरीर के आगे कुछ तकिए लगाने हैं। इस मुद्रा में आपका शरीर गर्म और आरामदायक महसूस करता है। इसे करने से दिमाग कुछ देर के लिए शांत हो जाता है और आप महसूस करेंगे कि आपका तनाव कम हो रहा है। इसे करने के लिए 

  • - कुछ तकिए लें।  
  • - इसे अपनी चटाई पर पैर के पास रखें।
  • -सिर के आगे कुछ कंबल रख लें।
  • - अब तकिए को पकड़ कर एक सोने की मुद्रा में आ जाएं।
  • -पीछे के पैर मोड़ लें।
  • -अब कुछ देर ऐसे ही पेट के बल लेटे रहें। 

 Inside3supportedchildpose

image source: Pinterest

इसे भी पढ़ें : स्लिप डिस्क के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये 4 योगासन, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

3. शवासन

  • शवासन एक आरामदेह योग मुद्रा है। इसमें
  • - पैरों को फैलाकर पीठ के बल लेट जाएं।
  • -ध्यान रहे कि पैरों को एक दूसरे से थोड़ा अलग फैलाएं।
  • - हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए हाथों को बगल में रखें और सांस लें।
  • -इस आसान में कुछ देर रहें। 

 Inside2savasana

image source: The Yoga Collective

रेस्टोरेटिव योग के फायदे-Restorative yoga benefits

1. वजन घटाता है

रेस्टोरेटिव योग वजन घटाने में मददगार है। पहले तो ये शरीर पर जोड़ देता है ताकि कैलोरी बर्न हो और आपका वजन तेजी से घटे। दूसरा ये कि ये  कोर्टिसोल, जो कि एक स्ट्रेस हार्मोन है उसे कम करने में मदद कराता है। हाई कोर्टिसोल का स्तर होने से ये बाकी हार्मोनल हेल्थ को प्रभावित करता है और भूख और मेटाबोलिज्म को अनियंत्रित करता है। 

2. पीरियड्स को आरामदायक बनाता है

रेस्टोरेटिव योग के पोज आरामदायक है और आप इसे पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए कर सकते हैं। दरअसल, पीरियड्स के पहले इसे करना ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान भी इसे करने से आपमें मूड स्विंग्स और क्रेविंग कंट्रोल रहती है।

3. मूड स्विंग्स कंट्रोल करने में मददगार

महिलाओं को मूड स्विंग्स बहुत होते हैं। ये मूड स्विंग्स हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। ऐसे में रेस्टोरेटिव योग होर्मोनल असंतुलन को कम करता है और मूड्स को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये दिमाग को शांत करता है और आपको डिटॉक्स होने में मदद करता है जिससे आपको बेहतर महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें : पढ़ाई में नहीं लगता मन या एकाग्रता की है कमी तो बच्चों को सिखाएं ये 3 योगासन, बढ़ेगी मानसिक क्षमता

4. पेल्विक एरिया के लिए फायदेमंद

रेस्टोरेटिव योग महिलाओं में पेल्विक एरिया को मजबूती प्रदान करता है। ये आपके हीप और वजाइनल एरिया को एक सही साइज में रहने और यहां फैट जमा होने से भी रोकता है। रेगुलर इसे करने पर आप पाएंगे कि आपको पेल्विक एरिया के आस पास थुलथुली चर्बी भी नहीं नजर आएगी।

5. माइंड डिटॉक्स करता है

महिलाएं एक समय में कई सारी जिम्मेदारियां निभा रही होती हैं और उनके बारे में सोच रही होती है। ऐसे में रेस्टोरेटिव योग चलते हुए दिमाग को थोड़ी देर के लिए शांत करता है और चिंता से मुक्त होने में मदद करता है। इस तरह ये आपको रिलेक्स करता है। 

तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको रेस्टोरेटिव योग करना चाहिए। तो, अपने व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालें। योग करें, स्ट्रेस फ्री और हेल्दी रहें। 

Main image source: YogaUOnline and freepik

Read more articles on Yoga in Hindi

Read Next

इंवर्टेड एरियल योगा पोज से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसके अभ्यास का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version