शरीर को फिट और हेल्दी बनाये रखने के लिए रोजाना योग और व्यायाम का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। योग के फायदों को देखते हुए इसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। नियमित रूप से योग का अभ्यास न सिर्फ शरीर को फिट रखने का काम करता है बल्कि शरीर से कई बीमारियों को दूर करने में भी बहुत फायदेमंद होता है। शरीर के हर एक अंग और अलग-अलग परेशानियों के लिए प्राचीन काल से ही अलग-अलग योगासनों का अभ्यास किया जा रहा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी तक सभी खुद को फिट रखने के लिए योग का अभ्यास करते हैं। आज हम जिस योगा पोज की बात करने जा रहे हैं नाम है इंवर्टेड एरियल योगा पोज (Inverted Aerial Yoga Pose)। आपने भले ही इस आसन के बारे में नहीं सुना हो लेकिन इस योगा पोज का अभ्यास आलिया भट्ट और राकुल प्रीत समेत कई अभिनेत्रियां करती नजर आयीं हैं। तो आइये विस्तार से जानते हैं इंवर्टेड एरियल योगा पोज के बारे में।
क्या है इंवर्टेड एरियल योगा पोज? (Inverted Aerial Yoga Pose)
(image source - shutterstock.com)
इंवर्टेड एरियल योगा पोज एरियल योग का मॉडिफिकेशन है जिसमें फैब्रिक के इस्तेमाल से लटकते हुए योग किया जाता है। एरियल योग को एंटी ग्रैविटी योगा भी कहा जाता है। एरियल योग करने के लिए सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। सिल्क फैब्रिक के जरिये शरीर को जमीन से कई फुट ऊपर बांधा जाता है जिससे शरीर हवा में होता है। हवा में रहते हुए योग करना ही एरियल योग कहलाता है। एरियल योगा में किये जाने वाला हर मूव इंस्ट्रक्टर के निर्देशानुसार होने चाहिए। असल में यह बेहद रिस्की योग होता है। इसमें जरा भी लापरवाही हमें ताउम्र के लिए अपाहिज बना सकती है। इस योग को योगा और जिम्नैस्टिक, डांस, एक्रोबेट्स आदि का मिलाजुला योग माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : सिद्धासन के अभ्यास से दूर होती हैं अपच, गैस और तनाव जैसी कई समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें इसे करने का तरीका
(image source - shutterstock.com)
टॉप स्टोरीज़
इंवर्टेड एरियल योगा पोज से शरीर को मिलने वाले फायदे (Inverted Aerial Yoga Pose Benefits)
इंवर्टेड एरियल योगा पोज का अभ्यास शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उसके साथ ही पीठ और कमर से जुड़ी समस्याओं में भी इस योगासन का अभ्यास बहुत उपयोगी माना जाता है। इंवर्टेड एरियल योगा पोज का नियमित रूप से अभ्यास करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से तनाव और स्ट्रेस की समस्या से भी मुक्ति मिलती है। सिर्फ यही नहीं नियमित रूप से इंवर्टेड एरियल योगा पोज का अभ्यास करने वाले लोगों में कार्डियोवस्कुलर डिजीज का खतरा अन्य लोगों की तुलना में बहुत कम हो जाता है। इंवर्टेड एरियल योगा पोज का नियमित अभ्यास करने से शरीर को ये 5 प्रमुख फायदे मिलते हैं।
1. इंवर्टेड एरियल योगा पोज का रोजाना अभ्यास पीठ और कमर से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद है। इसका नियमित अभ्यास करने से पीठ और कमर दर्द भी दूर होते हैं।
2. शरीर को लचीला बनाने के लिए इंवर्टेड एरियल योगा पोज का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : चंद्र चक्र योग करने से मन और शरीर दोनों को मिलता है फायदा, जानें इसके अभ्यास का तरीका
3. इस योगासन का रोजाना अभ्यास शरीर की मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इंवर्टेड एरियल योगा पोज का रोजाना अभ्यास करने से मांसपेशियां टोन और मजबूत होती हैं।
4. इंवर्टेड एरियल योगा पोज का रोजाना अभ्यास करने से सांस लेने में सुधार होता है। सांस से जुड़ी समस्याओं में भी इसका अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।
5. तनाव, डिप्रेशन और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इंवर्टेड एरियल योगा पोज का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
इंवर्टेड एरियल योगा पोज का अभ्यास करने का तरीका (Steps To Do Inverted Aerial Yoga Poses)
- ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जायें।
- इसके बाद एरियल क्लॉथ के सहारे अपनी कमर को टिकाते हुए पीछे की तरफ झुकें।
- कमर और हिप्स में कपड़े को फंसाते हुए घूमकर नीचे की तरफ सिर करें।
- सिर को उल्टा करने से पहले अपने दोनों हाथों की हथेलियों को जमीन पर टिकाएं।
- पैरों को तलवों को एक दूसरे से चिपका कर रखें।
- अपने दोनों हाथों को सिर के नीचे ले जाकर सिर को घेर लें।
- कुछ देर तक इसी मुद्रा में रहें और आराम से सांस लें।
- इस पोज में गोल घूमने की कोशिश कर सकते हैं।
- उसके बाद सावधानी से वापस सामान्य मुद्रा में आएं।

इस योगा पोज का अभ्यास हमेशा एक्सपर्ट की देखरेख में किया जाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए एरियल योगा लाभकर नहीं है। इसके अलावा जिन लोगों की आंखों की सर्जरी हुई हो वे भी इससे दूरी बनाएं रखें और वर्टिगो यानी सिर चकराने वाले मरीज भी इससे दूर रहें।
(main image source - shutterstock.com)
Read More Articles on Yoga in Hindi