वजन घटाने में कितना मददगार है ब्राउन फैट रिवॉल्यूशन? जानें वेट लॉस का नया तरीका

सभी में ब्राउन फैट्स होते हैं और यह फैट आपको सुंदर दिखने में मदद करता है। अगर किसी के शरीर में इसकी कमी होती है तो वो बूढ़ा नजर आता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में कितना मददगार है ब्राउन फैट रिवॉल्यूशन? जानें वेट लॉस का नया तरीका

आपके शरीर का सारा फैट कभी खराब नहीं हो सकता। इनमें से कुछ फैट शरीर के लिए अच्छे होते हैं तो कुछ खराब। जैसे कि हमारे शरीर एक प्रकार ही फैट है ब्राउन फैट, जिसे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। वास्तव में ये एक प्रकार का स्वस्थ फैट है। यह आपको फैट बर्न करने में मदद करता है। नवजात शिशुओं में इस तरह का फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह उनके शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और उन्हें गर्म रखता है। जैसे ही बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है, ये फैट येलो फैट के रूप में बदलने लगता है। ये येलो फैट अतिरिक्त कैलोरी संग्रहीत करता है और शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। दूसरी ओर, ब्रोउन फैट शरीर में पचने के लिए एक लचीला रूप ले होता है।

Inside_brown fat benefits

क्या है ब्राउन फैट रेवोलुशन?

ब्राउन फैट रेवोलुशन इसा तरह के सभी प्रकार के ब्राउम फैट के निर्माण के बारे में है। इस रेवोलुशन से जुड़ी कुछ अवधारणाओं की बात करें, तो इसके अनुसार, ये ब्राउम फैट आपको सुंदर दिखने में मदद करती है। वहीं इसकी कमी से आप बूढ़े दिख सकते हैं। यह फैट आपको वजन कम करने और स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। इस फैट और इसके सभी लाभ और हानि को ही जानने के लिए इस ब्राउन फैट रेवोलुशन कती शुरुआत की गई है। शरीर में फैट की मात्रा को हमारे द्वारा खाए गए भोजन से प्राप्त अतिरिक्त कैलोरी के लिए भंडारण स्थान कहा जाता है। फैट पाचन तंत्र को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को बाहर भेजने के लिए भी जिम्मेदार है, जो बदले में, वजन प्रबंधन में हेरफेर कर सकता है। ऐसे में ये ब्राउन फैट रेवोलुशन में शरीर में अच्छे फैट के संग्रहन को प्रोत्साहित करता है। आइए जानते हैं विस्तार से फैट की संरचना और इस रेवोलुशन के बारे में।

इसे भी पढ़ें : बिना मीठा छोड़े भी इस तरह कम किया जा सकता है वजन, जानें किस तरह लें मीठे के साथ डाइट

ब्राउन फैट कैसे है सबसे अलग?

शरीर में ब्राउन, सफेद और पीले रंग के फैट्स पाए जाते हैं। इनके नीचे ये आंतों में जमा रहने वाले फैट्स भी शामिल हैं। हाल के समय में भूरे रंग के वसा यानी ब्राउन फैट्स को शरीर के लिए अच्छे फैट्स के रूप में देखा जाता है। लेकिन, हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि अगर इसे शरीर में सही ढ़ंग से लिया जाए, तो ये फैट कैलोरी को बर्न करने में मदद कर सकता है। वहीं वैज्ञानिकों की मानें, तो ब्राउन फैट वास्तव में मांसपेशियों में जमा रहने वाले सफेद फैट को जलाने में मदद कर सकते हैं। यहां तक कि ब्राउन फैट के 2 से 3 औंस एक दिन में 300 से 500 कैलोरी जलाने में मदद कर सकते हैं। दूसरी ओर, सफेद वसा हमेशा बहुतायत में पाया जाता है और भले ही यह ऊर्जा को संग्रहीत करने और हार्मोन जारी करने के लिए आवश्यक हो, पर शरीर में इसका अत्यधिक संचय हो जाना स्वास्थ्य समस्याएं को बढ़ा सकती हैं। वहीं डॉक्टरों की मानें तो, ब्राउन फैट शारीरिक फैट संरचना का बेहतर में भी मदद करती है, जिसके कारण आपके शरीर के कुछ अंग खूबसूरत दिखाई देते हैं।वहीं विसरल फैट शरीर के कुछ अंगों को ढंकता है और हृदय रोगों, स्ट्रोक और डिप्रेशन आदि से भी बचाता है।

ब्राउन फैट को भोजन में कैसे सम्मिलित करें?

  • -साबुत अनाज पास्ता और ब्रेड के रूप में आप इस फैट को अपने भोजन में सम्मिलित कर सकते हैं।
  • -इसके अलावा चोकर वाले आटे से बने उत्पाद भी सम्मिलित कर सकते हैं।
  • -आलू, मक्का और मटर जैसी सब्जियां को खाना।
  • -कॉफी, चाय और अन्य पेय पदार्थों जैसे कैफीन का इस्तेमाल।

ब्राउन फैट्स के लाभ-

  • -ब्राउन फैट्स शरीर में मेटाबोलिज्म को ठीक करता है, जिससे वजन संतुलित रहता है।
  • -ब्राउन फैट गर्मी पैदा करने और शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करने के लिए ब्लड शुगर (ग्लूकोज) और फैट्स के अणुओं को तोड़ता है।
  • -सफेट फैट के कारण लोगों में मोटापा बढ़ने लगता है, वहीं ब्राउन फैट आसानी से पच जाता है। वहीं बाकी फैट्स को भी पिघला कर मोटापा घटाने में मदद करता है।
  • -हाई ब्राउन फैट गतिविधि वाले पुरुषों के ब्लड में ब्रांकेड चेन एमिनो एसिड (बीसीएए) नामक यौगिकों के स्तर को कम कर देता है।

Read more articles on Weight-Management in Hindi

Read Next

Weight Loss: झूलते और गोल-मटोल गालों से हैं परेशान? तो अपनाएं फेशियल फैट को कम करने की 5 ईजी ट्रिक्‍स

Disclaimer