Weight Loss Ke Liye Best Yoga: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। सुबह जल्दी उठना, काम पर जाना, दिन भर की दौड़-भाग और फिर रात को थक कर सो जाना, ऐसे रूटीन में वजन बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आप फिट रहना चाहते हैं और आपके पास जिम जाने या लंबा वर्कआउट करने का समय नहीं है, तो सिर्फ 10 मिनट हर शाम निकालकर आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मेटाबॉलिज़्म को भी तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। हम आपको ऐसे 3 असरदार योगासन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप रोज शाम को कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक की योगा एक्सपर्ट डॉ प्रिया श्रीवास्तव से बात की।
1. शशांकासन- Shashankasana or Rabbit Pose
स्टेप्स:
- वज्रासन में बैठें, दोनों हाथ घुटनों पर रखें।
- अब गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
- माथा जमीन से लगाएं और दोनों हाथ आगे की ओर फैलाएं।
- इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें।
फायदे:
- पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।
- स्ट्रेस के लक्षण और थकान को दूर करता है।
- पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
- रीढ़ की हड्डी और पीठ के लिए फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- रोज एक घंटा योग करके मीनू सिंह ने घटाया 7 किलो वजन, जानें कौन-से योगासन हैं कारगर
2. उत्कटासन- Utkatasana or Chair Pose
स्टेप्स:
- सीधे खड़े हो जाएं, दोनों पैर पास-पास रखें।
- सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की ओर सीधा उठाएं।
- अब सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ें जैसे कुर्सी पर बैठने जा रहे हों।
- पीठ सीधी रखें, हाथ कानों के पास हों।
- इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें।
स्टेप्स:
- जांघों, पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
- मसल्स पेन से छुटकारा दिलाता है।
- कैलोरीज बर्न करने में मदद करता है।
- शरीर की मुद्रा सुधरती है और बैलेंस अच्छा होता है।
- टोनिंग के लिए ये एक बेहतरीन योग है।
3. एक पाद राजकपोतासन- Eka Pada Rajakapotasana or One Legged Pigeon Pose
स्टेप्स:
- दंडासन में बैठ जाएं।
- अब दाहिने पैर को मोड़कर सामने की ओर रखें और बाएं पैर को पीछे की ओर फैलाएं।
- पीठ को सीधा रखें और दोनों हाथों को अपने सामने जमीन पर टिकाएं।
- अब धीरे-धीरे शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
- 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस अवस्था में रहें, फिर पैर बदलें।
फायदे:
- कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे फैट बर्न होता है।
- लंबे समय तक बैठने से बनी मांसपेशियों की जकड़न को दूर करता है।
- पीठ के निचले हिस्से को आराम देता है और लचीलापन बढ़ाता है।
- स्ट्रेस के लक्षणों को कम करता है।
अगर आप जिम नहीं जा सकते, तो हर शाम सिर्फ 10 मिनट में ये तीन योगासन आपके शरीर को एक्टिव बना सकते हैं और वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप चाहें, तो शुरुआत में हर पोज को 30-30 सेकंड करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version