Doctor Verified

प्रोटीन बहुत ज्यादा और कार्ब्स व फैट कम खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें 'प्रोटीन पॉइजनिंग' के बारे में

शरीर के अंगों के विकास और उनके सही कामकाज के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी है लेकिन इसकी अधिकता के कारण आपको प्रोटीन पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रोटीन बहुत ज्यादा और कार्ब्स व फैट कम खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें 'प्रोटीन पॉइजनिंग' के बारे में


हमारे शरीर में प्रोटीन की जरूरत सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। बॉडी के लगभग हर पार्ट या अंग के लिए प्रोटीन जरूरी होता है। प्रोटीन शरीर में सिर्फ मांसपेशियों ही नहीं बल्कि हड्डियों और शरीर के तमाम अंगों के लिए बहुत जरूरी होता है। स्किन सेल्स और बॉडी सेल्स के निर्माण में भी प्रोटीन की जरूरत सबस ज्यादा होती है। शरीर को पर्याप्त प्रोटीन न मिलने से वजन बढ़ना, बालों का झाड़ना और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के अलावा स्किन, इम्यून सिस्टम और बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  हमारे खाने में प्रोटीन जरूर जुड़ा हुआ होना चाहिए क्योंकि प्रोटीन से हमारे शरीर के कई अंग अपना फंक्शन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रोटीन का अधिक सेवन करने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। आज के समय में वजन कम करने से लेकर बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों तक प्रोटीन का सेवन सभी लोग करते हैं। अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन और कार्ब्स व फैट आदि के कम सेवन से आपको प्रोटीन पॉइजनिंग (Protein Poisoning) की समस्या हो सकती है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

क्या है प्रोटीन पॉइजनिंग (What Is Protein Poisoning?)

Protein-Poisoning-Symptoms-Prevention

(image source - freepik.com)

प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए जरूरी तीन मैक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं। शरीर के उचित कामकाज के लिए इन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। लेकिन जब लोग बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने लगते हैं और इसके साथ फैट और कार्ब्स आदि का कम सेवन करने लगते है तो उन्हें प्रोटीन पॉइजनिंग हो सकती है। अक्सर देखा गया है कि वे लोग जो बॉडी बिल्डिंग करते हैं या वजन कम करने के लिए किसी विशेष डाइट को फॉलो करते हैं तो वे जानकारी के अभाव में प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करने लग जाते हैं। हैदराबाद की क्लिनिकल डाइटीशियन डॉ दीपिका रानी के मुताबिक रोजाना इंसान के लिए जरूरी प्रोटीन की मात्रा से अधिक इसका सेवन आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। ऐसा करने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि आपको प्रोटीन का सेवन करने से पर्याप्त मात्रा में कैलोरी तो मिल जाएगी लेकिन इससे आपके शरीर में फैट और कार्ब्स की कमी हो सकती है। प्रोटीन का चयापचय करने में लिवर और किडनी का अहम रोल होता है। ऐसे जब आप अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद ब्लड में अमोनिया, एमिनो एसिड और यूरिया का स्तर भी बढ़ सकता है। और इन्ही के कारण शरीर में प्रोटीन पॉइजनिंग हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था में फूड पॉइजनिंग होने के 6 लक्षण, कारण और बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

क्यों होती है शरीर में प्रोटीन पॉइजनिंग? (What Causes Protein Poisoning?)

शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की कमी होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है और पोषक तत्वों की कमी की वजह से आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। इसी तरह शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। शरीर में प्रोटीन, कार्ब्स, फैट और विटामिन व मिनरल्स की कमी की वजह से तो समस्याएं होती ही हैं इसके साथ ही अगर इनकी मात्रा ज्यादा हो जाये तो भी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप किसी विशेष डाइट प्लान को फॉलो कर रहे हैं या बॉडी बिल्डिंग के लिए डाइटिंग कर रहे हैं तो लाजिमी है कि आप प्रोटीन की उचित मात्रा के सेवन के लिए कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन भी करते होंगे। ऐसी स्थिति में जब आप मैक्रोन्यूट्रिएंट्स से शरीर में एनर्जी ले रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि इसके साथ ही अन्य जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा भी शरीर में पर्याप्त रहे। मैक्रोन्यूट्रिएंट डिस्ट्रीब्यूशन रेंज (एएमडीआर) के मुताबिक आपको रोजाना मैक्रोन्यूट्रिएंट की इतनी मात्रा का सेवन करना चाहिए। 

  • प्रोटीन सेवन: कुल कैलोरी का 10 से 35 प्रतिशत
  • कार्बोहाइड्रेट सेवन: कुल कैलोरी का 45 से 65 प्रतिशत
  • वसा का सेवन: कुल कैलोरी का 20 से 35 प्रतिशत

जब शरीर में इन मैक्रोन्यूट्रिएंट का सेवन कम या अधिक मात्रा में होता है तो कई तरह के जोखिम हो सकते हैं। कार्बोहाइड्रेट और वसा के अधिक सेवन से हो सकता है कि कुछ लोगों में कोई दिक्कत न हो लेकिन प्रोटीन के साथ ऐसा नहीं है। प्रोटीन का अधिक सेवन और इसके साथ कार्ब्स और फैट की कमी प्रोटीन पॉइजनिंग का कारण बन सकती है।

Protein-Poisoning-Symptoms-Prevention

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता (पॉइजनिंग) क्या है? डॉक्टर से जानें बचने के उपाय

शरीर में प्रोटीन पॉइजनिंग के लक्षण (Protein Poisoning Symptoms)

प्रोटीन का निश्चित मात्रा से अधिक सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसकी वजह से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में प्रोटीन की अधिकता के कारण आपको प्रोटीन पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में कई परेशानियां होती हैं। आइये जानते हैं प्रोटीन पॉइजनिंग की समस्या में दिखने वाले लक्षण के बारे में।

  • शरीर में प्रोटीन की अधिकता होने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या।
  • प्रोटीन पॉइजनिंग की वजह से जी मिचलाने की समस्या।
  • अत्यधिक सिरदर्द की समस्या
  • इंसान के मनोदशा में बदलाव।
  • अचानक वजन बढ़ने की समस्या।
  • शरीर में ऊर्जा की कमी या दुर्बलता।
  • हमेशा थकान महसूस करना।

प्रोटीन पॉइजनिंग का इलाज (Protein Poisoning Treatment)

प्रोटीन पॉइजनिंग की समस्या में मरीजों को कई दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सक मरीजों को मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के उचित और पर्याप्त सेवन की सलाह देते हैं। किसी भी व्यक्ति में प्रोटीन पॉइजनिंग होने पर उसे संतुलित मात्रा में कार्ब्स और फैट का सेवन करने की सलाह दी जाती है और इसके अलावा मरीजों को प्रोटीन का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन पॉइजनिंग होने पर आपको फैट, कार्ब्स और फाइबर आदि का सेवन अधिक करना चाहिए।

Protein-Poisoning-Symptoms-Prevention

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : Food Poisoning: यहां जानें फूड पॉइजनिंग के 15 लक्षण, कारण और उपचार

प्रोटीन शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आप खाद्य पदार्थों के सेवन से भी शरीर में प्रोटीन की मात्रा की आपूर्ति कर सकते हैं। खाद्य पदार्थों से मिलने वाला सबसे सुरक्षित माना जाता है। कई तरह के अध्ययन और शोध भी इस बात की जानकारी देते हैं कि दोनों ही प्रोटीन शरीर में समान कार्य करते हैं। कठिन व्यायाम और मसल्स बिल्डिंग के लिए आप प्रोटीन के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इसलिए शरीर की आवश्यकता के अनुसार इनका चयन किया जाना चाहिए। किसी भी प्रोटीन का सेवन करने से पहले उसके बारे में अच्छी जानकारी जरूर लें। जिन प्रोटीन पाउडर में आर्टिफीसियल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है उनके सेवन से बचें। किसी भी डाइट का पालन करने से पहले उससे शरीर को मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों के बारे में जानकारी जरूर लें।

(main image source - freepik.com)

 

Read Next

सोरायसिस हाेने पर क्या खाएं और किन चीजाें से करें परहेज? डायटीशियन से जानें डाइट चार्ट

Disclaimer