Wed Oct 7, 2026 | 03:27 AM IST

“40 के बाद मेरे लिए खुद से जुड़ने और देखभाल करने का सफर रहा।” - एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा

Actress Tisca Chopra: एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने 40 साल की होने पर हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों और जिंदगी में हुए बदलावों पर बात की। इस लेख में हार्मोनल हेल्थ से जुड़ी उनके अनुभव पढ़ें।

“40 के बाद मेरे लिए खुद से जुड़ने और देखभाल करने का सफर रहा।” - एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा“40 के बाद मेरे लिए खुद से जुड़ने और देखभाल करने का सफर रहा।” - एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा

Actress Tisca Chopra: हर महिला की जिंदगी में 40 की उम्र में एक ऐसा मोड़ आता है, जब वे मेनोपॉज और हार्मोनल बदलाव के कारण स्किन और सेहत को लेकर कई चुनौतियों का सामना करती हैं। कुछ महिलाएं इन बदलावों से परेशान हो जाती हैं, तो कुछ इसे अपनी ताकत बना लेती हैं। अगर महिलाएं 40 की उम्र के बाद खुद को नई सोच के साथ देखें और सेहत से जुड़े संघर्षों को नई शुरुआत मान लें, तो जीवन बेहतरीन हो सकता है। इसी सोच को आवाज देने के लिए लेखक और बिजनेस वूमन शैली चोपड़ा ने फैबुल्स ओवर फॉर्टी (Fabulous Over Forty) फेस्टिवल का आयोजन कर रही हैं। इसमें कई नामचीन महिलाएं आकर खुद के अनुभव और सलाह देंगी। इस मौके पर एक्ट्रेस, लेखिका और प्रोडयूसर टिस्का चोपड़ा (Actress, Author and Producer Tisca Chopra) भी अपने अनुभव लोगों के साथ साझा करेंगी। फेस्टिवल से पहले ही हमने टिस्का चोपड़ा से बात की और उनसे 40 की उम्र पार होने के बाद खुद की स्किन और हेल्थ का कैसे ध्यान रखा, इन सब पर लंबी बातचीत की।

Fabulous Over Forty जैसे फेस्टिवल्स की जरूरत क्यों?

फिल्म ‘तारे जमीन पर’ जैसी 50 से ज्यादा बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी टिस्का चोपड़ा ने बताया, “एक जमाना था कि जब 40 की उम्र के पार की महिलाओं की सेहत और उनके अनुभवों को अक्सर दबा दिया जाता था। उनकी थकान, नींद की कमी, बदलते शरीर, हार्मोनल बदलाव या फिर इस उम्र के साथ आने वाली नई ताकत पर कभी खुलकर बात नहीं होती थी, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। लोग जागरुक हो रहे हैं और Fabulous Over Forty – The Wellness जैसे फेस्टिवल्स महिलाओं को स्टेज दे रहे हैं, जहां वे बिना किसी डर और झिझक के अपनी कहानियां बता सकती हैं। अगर आप मेरी बात करेंगे, तो मेरे लिए 40 का दशक खुद की खोज और देखभाल का रहा। इस दौरान मैंने महसूस किया कि जिंदगी भागने के बारे में नहीं है, बल्कि तालमेल बिठाने के लिए है।”

tisca chopra interview in hindi quote on healthy lifestyletisca chopra interview in hindi quote on healthy lifestyle

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद UTI की समस्या क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर ने बताए इसके कारण

क्या हार्मोनल बदलावों ने क्रिएटिवटी पर असर डाला?

टिस्का चोपड़ा ने कहा, “मेरा पूरा करियर क्रिएटिविटी और कहानियों में बीता है और क्रिएटिविटी तभी आती है, जब एनर्जी, स्पष्टता और इमोशनल पिलर्स बैलेंस हो। जब मेरे में हार्मोनल बदलाव आने लगे, तो इन तीनों पिलर्स पर असर पड़ा। कई बार मैं बहुत थकान महसूस करती थी और अचानक ही काम से ब्रेक लेना पड़ता था। लेकिन अब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो समझ आता है कि इसने मुझे हार्मोनल हेल्थ और एक्सरसाइज की अहमियत सिखाई। मुझे ये सब सोचकर उन महिलाओं के प्रति सहानुभूति होती है, जो चुपचाप इन दिक्कतों का सामना करती हैं।”
टिस्का चोपड़ा के इस अनुभव से पता चलता है कि हार्मोनल हेल्थ शरीर के अलावा मूड, मेंटल हेल्थ और काम पर असर डालती है।

40 की उम्र के बाद हेल्थ और हेयर की देखभाल कैसे की?

टिस्का चोपड़ा कहती हैं, “इस उम्र में मैंने ये सीख लिया कि हेल्थ, स्किन और हेयर को बेहतर बनाने के लिए तुरंत कुछ नहीं किया जा सकता है, इसके लिए रेगुलर देखभाल की जरूरत होती है। मैंने सीखा कि न्यूटिशन बहुत जरूरी है, जिसमें प्रोटीन, गुड फैट्स और हाइड्रेशन की जरूरत है, क्योंकि स्किन और बाल ही बताते हैं कि आप क्या खा रहे हैं। एक्सरसाइज करना मेरे लिए बहुत जरूरी है, जो मैं हफ्ते में कम से कम पांच दिन करती हूं। इसमें योग और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग मेरी पहली पसंद हैं।”

tisca chopra interview in hindi quote on skin caretisca chopra interview in hindi quote on skin care

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश से परेशान? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फूड्स जो देंगे राहत

क्रिएटिव फील्ड में होने के कारण स्किन कैसे मैनेज करती है?

स्किन केयर के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा कहती हैं,”स्किन केयर के लिए मैं फंडा लेस इज मोर (less is more) यानी कि कम से कम प्रोडेक्ट लगाना है। मैं रेटिनॉल, सन प्रोटेक्शन, हाइड्रेशन और नींद का ध्यान रखती हूं। स्ट्रेस से तो बचना मुश्किल है, लेकिन इसे मैनेज करने के लिए मैं मेडिटेशन और मंत्रजाप (Chant) करती हूं। अपने अनुभवों से मैंने सीखा है कि खुद की सीमा तय करनी चाहिए और खुद की शांति को प्रेफरेंस देनी चाहिए। जिस हालात को बदलना मुश्किल है या बदला नहीं जा सकता, उससे दूर हो जाओ।”

भारत में क्या बदलाव करने की जरूरत है?

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने कहा,”दरअसल, हमारी संस्कृति में हार्मोनल बदलावों को नेचुरल प्रोसेस मानने की बजाय निजी परेशानी मान लिया जाता है। इसलिए उन्हें लगता हैं कि हॉट फ्लैशस, मूड स्विंग्स, नींद की समस्या को खुद ही झेलना होगा और वे इसे चुपचाप सह लेती हैं, लेकिन अब इस नैरेटिव को बदलने की जरूरत है। परिवार, ऑफिस और मीडिया को हार्मोनल बदलावो को बातचीत का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि महिलाएं खुद को अकेला महूसस न करें। मैं देखती हूं कि आज की युवा महिलाएं हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात कर रही हैं।”

उम्मीद है कि आपको टिस्का चोपड़ा का हार्मोनल हेल्थ और 40 पार कर चुकी महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर बात करने वाला यह इंटरव्यू पसंद आया होगा। इसे आप अपनों के बीच जरूर शेयर करें।

All Pic Credits - Instagram Tisca Chopra

Read Next

→ बच्चेदानी का मुंह टेढ़ा हो तो क्या करें? जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 12, 2025 18:20 IST

    Modified By : अनीश रावत
  • Sep 12, 2025 18:20 IST

    Published By : Aneesh Rawat