How To Control Androgen Hormone: एंड्रोजन हार्मोन को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन महिला और पुरूष दोनों में होता है। पुरूषों में इसकी अधिकता होने के कारण ही इसे मेल हार्मोन कहा जाता है। यह हार्मोन मांसपेशियों और हड्डियों के विकास के साथ सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। इसकी कमी के कारण कामेच्छा की कमी भी हो सकती है। वहीं महिलाओं में भी इसकी सही मात्रा होना जरूरी है। बॉडी में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन यानी एंड्रोजन हार्मोन बढ़ने से भी कई परेशानियां हो सकती हैं। महिलाओं में चेहरे और मुंह के आसपास ज्यादा बाल निकलना भी इसका कारण हो सकता है। लेकिन अगर डाइट पर कंट्रोल रखा जाए, तो इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए आप डाइट में कुछ न्यूट्रिएंट्स एड कर सकते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स बॉडी में एंड्रोजन हार्मोन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आइए इस लेख में जानें इन न्यूट्रिएंट्स के बारे में।
एंड्रोजन हार्मोन कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंट्स- Nutrients To Control Androgen Hormone
जिंक- Zinc
हार्मोन्स कंट्रोल करने के लिए जिंक एक आवश्यक न्यूट्रिएंट माना जाता है। इसे आप डाइट और सप्लीमेंट दोनों रूप से सेवन कर सकते हैं। डाइट में आप कद्दू के बीज, जई, चना, तिल, मूंगफली आदि का सेवन कर सकते हैं।
मैग्नीशियम- Magnesium
मैग्नीशियम हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। खासकर महिलाओं के लिए मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होना बहुत जरूरी है। यह बॉडी में न्यूट्रिएंट्स बैलेंस करने में मदद करता है। डाइट के लिए आप केला, पालक, एवोकाडो, कोको, मूंगफली, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।
ओमेगा 3- Omega 3
एंड्रोजन हार्मोन कंट्रोल करने के लिए डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होना भी जरूरी है। यह हेल्दी वेट मेंटेन रखने में मदद करता है। इसकी सहायता से बॉडी में हार्मोन मेंटेन रहते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीज, अखरोट, चिया बीज, वर्जिन नारियल तेल, कच्ची घानी सरसों का तेल आदि का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने से हाने वाली समस्याएं, डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव
इन बातों का भी रखें ध्यान
- बालों की ग्रोथ रोकने के लिए आप हल्दी और बेसन का मास्क भी लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाना है। अब इसमें हल्का गर्म दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अगर आपको स्किन प्रॉब्लम रहती हैं, तो इसे अवॉइड करें।
- आप स्पीयरमिंट की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। सोने से करीब आधा घंटा पहले इसका सेवन करें। इसे आप मार्केट से लाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। जंक फूड से दूरी बना लें। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों का सेवन करें।
- हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें और समय पर सोने की आदत बनाएं।
- स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें। क्योंकि ज्यादा तनाव होने के कारण भी हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसे कम करने के 6 उपाय
अगर आपको बार-बार यह समस्या होती रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि दवाओं और ट्रीटमेंट के जरिये इसे जल्दी कंट्रोल किया जा सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version