PCOS से जूझ रही महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन लेवल कम करते हैं ये 4 फूड्स, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

PCOS के कारण महिलाओं के शरीर में बढ़े टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन के कारण कई गड़बड़ियां शुरू हो जाती हैं। जानें इस हार्मोन को बैलेंस करने वाले 4 फूड्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOS से जूझ रही महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन लेवल कम करते हैं ये 4 फूड्स, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल


PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम महिलाओं में होने वाली एक कॉमन समस्या बन गई है। PCOS की शिकार महिलाओं में अक्सर मेल सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन का लेवल ज्यादा पाया जाता है। हालांकि महिलाओं में ओवरियन फंक्शन, कामुकता और हड्डियों की मजबूती के लिए टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन जरूरी भी है, लेकिन इसके बहुत अधिक मात्रा में बढ़ जाने से PCOS से जूझ रही महिलाओं को वजन बढ़ने, अनियमित पीरियडस्, चेहरे पर बाल उगने, सिर के बाल ज्यादा झड़ने और मुंहासों, डिप्रेशन, तनाव आदि समस्याएं होती हैं। इसीलिए PCOS से ग्रस्त महिलाओं को अपने टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन पर नजर रखनी चाहिए।

कितना होना चाहिए टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन?

टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का लेवल चेक करने के लिए खून की जांच की जाती है। खून में 8-48 ng/dL टेस्टोस्टेरॉन को नॉर्म माना जाता है। उम्र के साथ महिलाओं में इस हार्मोन की कमी आती जाती है। लेकिन PCOS होने पर ये हार्मोन बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है। जरूरत से ज्यादा हार्मोन बढ़ने के संकेत ऊपर बताए गए हैं। इनके दिखने पर आपको जांच करानी चाहिए और अगर हार्मोन बढ़ा हुआ है, तो इसे कंट्रोल करने के लिए कुछ फूड्स की मदद ली जाती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 4 हेल्दी फूड्स।

इसे भी पढ़ें: 14 साल की उम्र से PCOS से जूझ रही हैं सोनम कपूर, वीडियो जारी कर बताया PCOS कंट्रोल करने के खास टिप्स

PCOS में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन घटाने वाले आहार

PCOS से जूझ रही महिलाओं को अगर अपने शरीर में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का लेवल घटाना है, तो उन्हें इन 4 आहारों का सेवन जरूर करना चाहिए। ये फूड्स प्राकृतिक रूप से हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं।

foods to control PCOS

बादाम और अखरोट

बादाम और अखरोट दोनों को ही पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। इनमें हेल्दी फैट के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रिसर्च के अनुसार PCOS से जूझ रही महिलाओं के लिए बादाम और अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है। इससे महिलाओं में सेक्स बाइंडिंग हार्मोन्स बढ़ते हैं, जो शरीर में अतिरिक्त टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को बांध लेते हैं, जिससे महिलाओं के शरीर में इस हार्मोन का लेवल प्राकृतिक रूप से कम होने लगता है और इसका फायदा उन्हें अपनी सेक्शुअल लाइफ में मिलने लगता है।

अलसी के बीज

अखरोट की ही तरह अलसी के बीजों में भी बहुत अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा अलसी के बीजों में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जिसके कारण ये टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को बैलेंस करने के लिए बेहतरीन फूड आइटम है। अलसी के बीजों को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको हर दिन कम से कम 1 से 2 चम्मच अलसी के बीजों को खाना चाहिए। इससे ज्यादा का सेवन करना भी कई स्थितियों में नुकसानदायक हो सकता है।

healthy diet for PCOS in Women

पुदीने की चाय

पुदीना एक आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसकी तासीर ठंडी होती है और ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रिसर्च में सिद्ध हो चुका है कि PCOS से जूझ रही महिलाओं के लिए पुदीना बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना दिन में 2 बार पुदीने की चाय लगातार 1 महीने तक पीते रहने से फ्री और टोटल टेस्टोस्टेरॉन लेवल में कमी देखी गई है। आप पुदीने के पौधे को घर पर ही छोटे से गमले में भी लगा सकती हैं। ये आसानी से उग जाने वाला पौधा है, जिसकी पत्तियां बहुत गुणकारी होती हैं। इसलिए आपको पुदीने की चाय भी पीनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में पीसीओएस (PCOS) की समस्या का आसान घरेलू उपचार है दालचीनी, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

मछली खाना है फायदेमंद

कुछ खास मछलियां (फैटी फिश) महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन लेवल कम करने में फायदेमंद होती है। इन मछलियों में सैलमन, ट्यूना, ट्राउट, मैकेरेल, सैरडाइन्स आदि प्रमुख हैं। इन मछलियों में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इसलिए ये मछलियां भी आपके सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। इन मछलियों के सेवन से आप दिल की बीमारियों से भी बच सकते हैं।

Read More Articles on Women's Health in Hindi

Read Next

यूट्रस (गर्भाशय) को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं जरूर खाएं ये 7 फूड्स, कई गंभीर बीमारियों से रहेगा बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version