बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडस्ट्री की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात का खुलासा किया है कि वो पीसीओएस (PCOS) यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) का शिकार हैं। ये समस्या उन्हें कई सालों से है लेकिन अभी वो अच्छी स्थिति में हैं, यानी उन्होंने PCOS को कंट्रोल कर लिया है। पीसीओएस (PCOS) या पीसीओडी (PCOD) महिलाओं की बहुत कॉमन समस्या है। आंकड़ों के मुताबिक हर 10 में से 1 महिला को ये समस्या होती ही है। सोनम ने अपने फैंस के लिए एक नई वीडियो सीरीज शुरू की है, जिसे उन्होंने 'Stotytime With Sonam' नाम दिया है। इसके पहले चैप्टर में सोनम ने PCOS कंट्रोल करने के टिप्स बताए हैं और अपना एक्सपीरियंस बताया है।
14-15 साल की उम्र से सोनम कपूर हैं PCOS का शिकार
सोनम बताती हैं कि वो पिछले काफी समय से (14 या 15 साल की उम्र से) पीसीओएस से जूझ रही हैं। सोनम लिखती हैं, "PCOS या PCOD महिलाओं की बहुत कॉमन समस्या है। ये बहुत कंफ्यूजिंग बीमारी है क्योंकि हर किसी में इसके लक्षण, परेशानियां अलग होते हैं। कई सालों तक अलग-अलग डाइट, वर्कआउट रूटीन आजमाने के बाद फाइनली मैंने ये पता लगा लिया है कि मेरे लिए कौन सी चीजें मददगार हैं। मैं PCOS को मैनेज करने की मेरी अपनी टिप्स आप लोगों के साथ शेयर करना चाहती हूं। लेकिन पीसीओएस अलग-अलग तरह से अपना रूप दिखाता है, इसलिए मेरा विनम्र निवेदन है कि अपने से कोई दवा या इलाज करने के बजाय डॉक्टर के पास जाएं।"
इसे भी पढ़ें: PCOD Diet: पीसीओडी के लक्षणों से राहत दिलाते हैं ये 5 सुपरफूड्स, आपको जरूर करना चाहिए सेवन
टॉप स्टोरीज़
सोनम कपूर ने बताई पीसीओएस (PCOS) कंट्रोल करने की टिप्स
सोनम वीडियो में बताती हैं कि अगर आप PCOS या PCOD का शिकार हैं, तो आपको अपने डॉक्टर के पास जाकर सलाह जरूर लेनी चाहिए। उन्होंने अपने फैंस को वो टिप्स भी बताई हैं, जिनके द्वारा उन्होंने अपने PCOS के लक्षणों को कंट्रोल किया है। आइए आपको बताते हैं सोनम की टिप्स।
एक्सरसाइज
सोनम कहती हैं, "मैं आपको बता भी नहीं सकती हूं कि एक्सरसाइज करना, वॉक करना कितना ज्यादा महत्वपूर्ण है पीसीओएस कंट्रोल करने में। हम आजकल वॉक नहीं करते हैं। लाइफ बहुत ज्यादा गतिहीन हो गई है। वॉकिंग सबसे प्राकृतिक तरीका है, जो हर कोई कर सकता है। मैं हर रोज कम से कम 10,000 कदम चलती हूं।"
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में पीसीओएस (PCOS) की समस्या का आसान घरेलू उपचार है दालचीनी, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके
योग
"योग एक ऐसा एक्सरसाइज फॉर्म है, जो आपको मोबाइल (गतिशील) और मजबूत बनाता है और ये आपके कार्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। सूर्य नमस्कार, हठ योग आदि योगसन हैं। मैं योग को सबसे बेस्ट एक्सरसाइज के तौर पर सजेस्ट करती हूं। योग के साथ दूसरी चीजें आती हैं- मेडिटेशन (ध्यान) और ब्रीदिंग एक्सरसाइज (प्राणायाम)। मुझे लगता है पीसीओएस (PCOS) की एक दूसरी और बड़ी समस्या है स्ट्रेस, फिर चाहे ये वातावरण का तनाव हो या मानसिक तनाव हो, तनाव बुरा है। योग, मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से आप स्ट्रेस को कंट्रोल कर सकते हैं।"
शुगर छोड़ें
शुगर यानी चीनी एक ऐसी चीज है, जो आपको अच्छा महसूस कराती है, मगर इसके कई दुष्परिणाम भी होते हैं। सोनम ने बताया, "मैंने शुगर पूरी तरह छोड़ दिया है। रिफाइंड शुगर तो बहुत बुरा है, ज़हर जैसा है। ये सबसे बुरी चीज है, जो आप खाते हैं। मैं सिर्फ रिफाइंड शुगर नहीं, बल्कि नैचुरल शुगर की भी बात कर रही हूं, जैसे- शहद, मेपल सिरप, गुड़ आदि। इन सभी को खाना छोड़ दें। आप गुड शुगर फ्रूट्स (फलों) से पा सकते हैं। लो शुगर फ्रूट्स जैसे- संतरा, सेब आदि खाएं।"
सोनम बताती हैं कि इन 3 टिप्स ने सच में उनकी बहुत मदद की है। इसलिए उम्मीद है कि ये टिप्स आपकी भी मदद करेंगी। अगर आप पीसीओडी (PCOD) या पीसीओएस (PCOS) का शिकार हैं, तो आपको इन टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए।
Pic Credit- Instagram
Read More Articles on Women's Health in Hindi