मूंग की दाल खाना इन लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक, जानें नुकसान

Side Effects Of Moong Dal: मूंग दाल खाने से कुछ लोगों गंभीर नुकसान हो सकते हैं, जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए मूंग की दाल?
  • SHARE
  • FOLLOW
मूंग की दाल खाना इन लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक, जानें नुकसान


Side Effects Of Moong Dal: दाल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हर तरह की दाल में प्रोटीन समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। मूंग की दाल में शरीर के लिए फायदेमंद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, कॉपर, फोलेट, विटामिन सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन और नियासिन व थायमिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। मूंग की दाल खाना दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों के लिए मूंग दाल का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को मूंग दाल नहीं खाना चाहिए।

मूंग की दाल खाने के नुकसान- Moong Dal Side Effects in Hindi

वैसे तो मूंग की दाल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप शुगर, ब्लड प्रेशर या यूरिक एसिड से जुड़ी समस्या से पीड़ित हैं, तो मूंग दाल खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। मूंग दाल खाने से आपकी सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं-

moong dal side effects

इसे भी पढ़ें: रोज दाल खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें एक्‍सपर्ट की राय

1. लो ब्लड शुगर- लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर मूंग दाल खाना नुकसानदायक हो सकता है। मूंग की दाल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने का काम करते हैं, ऐसे में लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

2. लो ब्लड प्रेशर- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मूंग दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की समस्या है, तो मूंग दाल खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

3. हाई यूरिक एसिड- शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर मूंग दाल खाने से बचना चाहिए। मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, इसकी वजह से आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर और बढ़ सकता है। इसलिए हाई यूरिक एसिड (Uric Acid) की समस्या में मूंग दाल खाने से परहेज करना चाहिए।

4. एलर्जी- एलर्जी की समस्या से जूझ रहे लोगों को अधिक मात्रा में मूंग दाल खाने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

5. किडनी स्टोन- किडनी स्टोन की समस्या में खानपान का ध्यान न रखने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मूंग दाल का अधिक सेवन किडनी स्टोन में बहुत नुकसानदायक माना जाता है। इसमें प्रोटीन और ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप सप्ताह में एक दिन भी दाल नहीं खाते? जानें दाल न खाने के संभावित नुकसान

ऊपर बताई गयी समस्याओं में मूंग दाल खाने से बचना चाहिए। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है, तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए मूंग दाल का सेवन न करें। मूंग दाल में आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आमतौर पर इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सुबह या रात, किस समय खजूर खाने से मिलते हैं ज्यादा फायदे?

Disclaimer