Is It Good To Skip Dinner For Weight Lose: वेट लॉस करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते? डाइट से लेकर फिजिकल वर्कआउट तक हर चीज ट्राई करते हैं। पोर्शन कंट्रोल करने के लिए हमें कई चीजों को अवॉइड भी करना पड़ता है। ऐसी कई चीजों को छोड़ना पड़ता है, जो हमें खाने में पसंद होती है। इसी तरह हर किसी का वेट लॉस का अपना तरीका होता है। कुछ लोग वजन घटाने के लिए रात का खाना स्किप करते हैं? लेकिन क्या वजन घटाने के लिए रात का खाना छोड़ना सही है? क्या इससे वजन घटाने में सच में मदद मिलती है? साथ ही, क्या यह वेट लॉस के लिए हेल्दी तरीका है? अपने ऐसी ही कई प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से।
क्या वेट लॉस करने के लिए रात में खाना छोड़ना सही है? Is It Good To Skip Dinner For Weight Lose
डाइट एक्सपर्ट नुपूर के मुताबिक वजन घटाने के लिए यह सही तरीका नहीं है। इसके कारण आपके शरीर में कैलोरी की कमी हो सकती है। साथ ही, खुद को भूखा रखने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
रात में खाना छोड़ने के शरीर को क्या नुकसान होते हैं- Side Effects of Skipping Dinner
मेटाबॉलिज्म कम होना- Low Metabolism
वेट लॉस के लिए शरीर में कैलोरी इनटेक मेंटेन करना जरूरी है। लेकिन अगर आप पर्याप्त कैलोरी नहीं लेते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी कम हो सकता है। यह आपके लिए वजन घटाना और भी मुश्किल बना सकता है।
पोषक तत्वों की कमी- Nutrients Deficiency
रात में खाना छोड़ने से न सिर्फ आपमें कैलोरी की कमी होगी, बल्कि इससे आपमें पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। इससे आप दिनभर एनर्जी की कमी महसूस करेंगे। साथ ही, आपको थकावट और सुस्ती भी रहने लगेगी।
इसे भी पढ़ें- क्या रात का खाना (डिनर) छोड़कर कम किया जा सकता है वजन? डायटीशियन से जानें इसकी सच्चाई
ब्लड शुगर लेवल डाउन होना
अगर आप डिनर स्किप करना आदत बना लेते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी डाउन हो सकता है। इससे आपको थकावट, सुस्ती, ध्यान लगाने में परेशानी भी हो सकती है। साथ ही, आपको दिनभर चिड़चिड़ा भी महसूस हो सकता है।
अनहेल्दी खाने की आदत- Increase Unhealthy Eating Habits
डिनर स्किप करने से आपको बाद में भूख लग सकती है। ऐसे में आप न चाहते हुए भी अनहेल्दी चीजें खा सकते हैं। इससे आपका वजन कम होने के बजाय ज्यादा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- रात में खाना न खाने से भी सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें कुछ जरूरी सावधानियां
वजन घटाने का सही तरीका क्या है? What Is The Right Way To Lose Weight
एक्सपर्ट के मुताबिक वजन घटाने के लिए पोर्शन कंट्रोल और बैलेंस फूड पर ध्यान देना जरूरी है। अगर डिनर में लीन प्रोटीन, सब्जियां और अनाज को सही मात्रा में लिया जाए, तो वजन घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, अगर आप सोने से तीन घंटे पहले डिनर कर लेते हैं, तो इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।
अगर आप कोई भी डाइट टाइप फॉलो कर रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर करें।