क्या रात का खाना (डिनर) छोड़कर कम किया जा सकता है वजन? डायटीशियन से जानें इसकी सच्चाई

डिनर स्किप करने से क्या आपका वजन कम हो सकता है? चलिए जानते हैं क्या कहती हैं इस बारे में एक्सपर्ट
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात का खाना (डिनर) छोड़कर कम किया जा सकता है वजन? डायटीशियन से जानें इसकी सच्चाई

वजन घटाना इन दिनों काफी बड़ी चुनौती बन चुकी है। ऐसे में लोग वजन को कम करने के लिए कई तरह के तरीकों को आजमा रहे हैं। इसके लिए कोई घंटों जिम में अपना पसीना बहाता है, तो कोई जमकर डायटिंग फॉलो कर रहा है। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, तो लिक्विड डाइट फॉलो कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग वजम कम करने के लिए अपना डिनर स्किप कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या रातभर भूखे रहकर वजन कम किया जा सकता है? इस बारे में डायट मंत्रा की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि डिनर हमारे मील का अहम हिस्सा होता है। जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए ब्रेकफास्ट और लंच जरूरी है, उसी तरह डिनर भी स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है।

डायटीशियन बताती हैं कि हालांकि, रात का भोजन ब्रेकफास्ट और लंच से हल्का होना चाहिए। हमें रात के समय ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाए। वहीं, जिसमें कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा कम हो। इससे आपका भोजन आसानी से पच जाता है। चलिए डायटीशियन से जानते हैं रात के समय खाना स्किप करने से वजन कम होता है या नहीं और कब करना चाहिए डिनर?

क्या रात के समय डिनर स्किप करने से वजन होता है कम?

इस बारे में डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि वजन को तेजी से घटाने के लिए अपने मील्स को स्किप न करें। रात के समय कम कैलोरी युक्त भोजन जरूर करें। दरअसल, अगर आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो इससे आपको शारीरिक कमजोरी आ सकती है और आप लो महसूस करेंगे। ऐसे में सुबह आप ज्यादा मात्रा में खा सकते हैं। जिससे वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है। इसलिए शरीर में हमेशा एनर्जी को मैंटेन रखें। भोजन को स्किप करने के बजाय हल्का-फुल्का खाएं। ताकि आपके शरीर में हंगर हार्मोंस बेहतर तरीके से कार्य कर सके। 

इसे भी पढ़ें - खाना बनाने वाले तेल का आपके दिल की सेहत पर कैसे पड़ता है असर? डायटीशियन से जानें हार्ट के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल

डिनर के समय क्या खाएं?

डायटीशियन का कहना है कि रात के समय हल्का-फुल्का आहार खाना चाहिए। जैसे-

  • इस दौरान आपके लिए खिचड़ी और दलिया बेस्ट हो सकता है। यह हल्का होता है। साथ ही इसमें फाइबर होता है, जो आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। 
  • इसके अलावा दाल-चावल भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। साथ ही आपको ज्यादा भूख नहीं लगी है, तो दाल का पानी भी पी सकते हैं।
  • रात के समय आप सब्जियों से बना सूप भी पी सकते हैं। यह आपको फुलफील करवाता है। 
  • साथ ही रात के समय ज्यादा नमक न खाएं। रात के समय नमक खाने से वॉटर रिटेंशन बढ़ सकती है, जिससे आपका वजन बढ़ता है।

रात में कब करें भोजन?

डायटीशियन का कहना है कि आप रात में सोने से कम से कम 3 से 4 घंटे पहले डिनर करें। इससे आपका भोजन सही तरीके से पचता है। साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल रह सकता है। यह नियम हर किसी को फॉलो करना चाहिए। इससे आपका वजन सही रहता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।

इसे भी पढ़ें - वजन कम करने में मददगार है खीरे का डाइट प्लान (Cucumber Diet Plan), डायटीशियन से जानें इसके फायदे-नुकसान

रात में डिनर स्किप करने के नुकसान

  • अचनाक भूख लगने से नींद खुलना।
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी
  • मेटाबॉलिज्म बिगड़ना।
  • सुबह के समय ज्यादा खाना
  • कमजोरी महसूस होना।
  • एनर्जी कम होना।
  • सुबह एक्सरसाइज करने में परेशानी

ध्यान रखें कि रात के समय डिनर को स्किप करने से आपके सेहत को फायदे के बजाय नुकसान होता है। इसलिए कभी भी डिनर स्किप न करें। बल्कि अपने आहार में हल्के फूड्स को शामिल करें। ताकि आपके शरीर की एनर्जी कम न हो। इसके अलावा कभी भी ब्रेकफास्ट भी स्किप नहीं करना चाहिए। इससे भी शरीर को कई तरह से नुकसान हो सकता है। डायटीशियन का कहना है कि वजन कम करना चाह रहे हैं, तो मील्स को स्किप करना बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता है। बल्कि मील्स को किस तरह से लेना है यह ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए वजन कम करने के लिए किसी एक्सपर्ट से राय जरूर लें। 

 

Read Next

World Vegetarian Day 2021: शाकाहार क्यों है सेहत के लिए बेस्ट? डायटीशियन से जानें इससे जुड़े भ्रम और सच्चाई

Disclaimer