Benefits Of Skipping Dinner In Hindi: जैसे-जैसे हम हेल्थ को लेकर ज्यादा सतर्क हो रहे हैं, वैसे-वैसे हम जान रहे हैं कि समय पर खाना खाना चाहिए, डिनर सोने से दो-तीन घंटा पहले कर लेना चाहिए और डिनर हमेशा हल्का होना चाहिए। इस तरह की आदतों को अपनाकर कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। यहां तक कि मोटापे का रिस्क भी कम हो जाता है। अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए कुछ लोग सुबह नाश्ता नहीं करते। हालांकि, विशेषज्ञों की राय है कि नाश्ता हमेशा राजाओं की तरह करना चाहिए यानी भरपेट खाना चाहिए। इससे शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। इसी तरह, अपने हेल्थ को ध्यान में रखते हुए कुछ लोग रात का डिनर नहीं करते हैं। लेकिन, अब ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता है कि रात का डिनर स्किन करना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक। तो, चलिए देर किस बात की। इस लेख में हम डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधीकी मदद से जानते हैं कि रात का डिनर किया जाना किस तरह फायदेमंद हो सकता है।
कैलोरी इनटेक घटता है
जब आप रात को डिनर नहीं करते हैं, तो जाहिर है कि शरीर में किसी भी तरह के न्यूटि्एंट्स नहीं जाते हैं। इसका मतलब है कि आपका कैलोरी इनटे कभी जीरो हो जाता है। मोटापा कम करने के लिए कैलोरी इनटेक कम करना चाहिए। यानी अगर आपका वजन ज्यादा है, तो रात का डिनर स्किप कर दें। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि नाश्ता या लंच में जो चीजें ले रहे हैं, उसमें भी कैलोरी काउंट कम होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रात में नहीं खाते हैं खाना? हो सकते हैं इन बीमारियों का शिकार
टॉप स्टोरीज़
मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है
यह बात शायद आप न जानते हों, लेकिन हमारा शरीर इस तरह बना हुआ है कि हम दिन में सक्रिय रहते हैं और रात के समय निष्क्रिय। इसका मतलब है कि जब हम दिन के समय खाते-पीते हैं, तो इस समय हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरह कार्य करता है। वहीं, रात के समय डाजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है। अगर आप रात के समय डिनर स्किप कर दें, तो इससे अपके पाचन तंत्र को आराम मिलेगा। वहीं, ब्रेकफास्ट और लंच के दौरान यह सुचारू ढंग से काम करेगा।
इसे भी पढ़ें: क्या रात का खाना (डिनर) छोड़कर कम किया जा सकता है वजन? डायटीशियन से जानें इसकी सच्चाई
ओवर ईटिंग से बचाता है
अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि जो लोग रात का डिनर स्किप करते हैं, वे समय पर सोते हैं और सुबह समय पर उठते हैं। इससे उनके शरीर का सर्कैडियन क्लॉक सही तरह से काम करता है। सर्कैडियन क्लॉक यानी शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक जो सोने और उठने के समय को निश्चित करता है। अब सर्कैडियन क्लॉक सही तरहसे काम करता है, तो व्यक्ति समय पर सोता है। वहीं, जो लोग देर रात तक जगते हैं, अक्सर लेट नाइट बिंज ईटिंग कर बैठते हैं। इस तरह, ओवर ईटिंग करने से मोटापा, ओबेसिटी का रिस्क बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: इन 6 कारणों से बढ़ सकती है ब्लोटिंग की समस्या, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
अच्छी नींद आती है
डिनर स्किप करने से मोटापा कंट्रोल होता है। मोटापा कंट्रोल होने पर शरीर में सभी हॉर्मोन सही तरह से काम करते हैं। रात को अच्छी और पर्याप्त नींद होने की वजह से आपका मूड फ्रेश रहता है, जिससे स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी आपके आसपास नहीं आ पाती है। कुल मिलाकर, देखा जाए तो जब आप रात को डिनर स्किन करते हैं, तो इससे रात के समय नींद अच्छी आती है।
ब्लोटिंग की समस्या कम होती है
ब्लोटिंग की समस्या ज्यादातर उन लोगों को होती है, जो लोग लेटनाइट खाना खाते हैं और खाते ही सो जाते हैं। हेल्थ के लिए यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है। आपको चाहिए कि ब्लोटिंग से बचने के लिए रात को बेडटाइम से दो से तीन घंटे पहले ही डिनर कर लें। वहीं, अगर आप डिनर स्किप करते हैं, तो ब्लोटिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो सकती है। ध्यान रहे, ब्लोटिंग की समस्या बनी रहे, उल्टी, मतली और गैस की परेशानी भी हो सकती है।
बरतें जरूरी सावधानी
जो लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, वे अक्सर इस तरह का खानपान की साइकिल रखते हैं, ताकि रात के समय उन्हें डिनर न करना पड़े। इस तरह उन्हें वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन, अगर आप स्वास्थ्य के लिए रेगुलरली डिनर को स्किप करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ सावधानियां जरूर बरतें, जैसे-
- शाम के समय स्नैक्स टाइम पर हैवी और हेल्दी चीजें खाएं ताकि बेड टाइम में बहुत ज्यादा भूख न लगे।
- अगर पहले से ही वजन कम है, तो रात को लाइट डिनर कर सकते हैं।
- थायराइड या डायबिटीज जैसी बीमारियां हैं, तो डिनर स्किप न करें। अगर करना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें।
- अगर डिनर स्किन करने के बाद सुबह के समय एनर्जी लो फील करते हैं, तो ऐसा करने से बचें।
- नियमित रूप से डिनर स्किप कर रहे हैं, तो सुबह के समय हेल्दी और हैवी मील लें।
image credit: freepik