क्या लगातार नाक बहना साइनस का संकेत है? जानकर बरतें सावधानी

Sinusitis Symptoms: हां, यह सच है कि लगातार नाक बहना साइनस का संकेत हो सकता है। हालांकि, साइनस को कंफर्म करने के लिए इसके अन्य लक्षणों पर भी गौर करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लगातार नाक बहना साइनस का संकेत है? जानकर बरतें सावधानी

Does A Sinus Infection Start With A Runny Nose: सर्दियों का मौसम है। इन दिनों हर दूसरा आदमी सर्दी-जुकाम से परेशान रहता है। इसके लिए घरेलू उपायों की मदद ली जाती है, जिससे समस्या का निदान भी हो जाता है। यही कारण है कि इन दिनों जब किसी को सर्दी-जुकाम होता है या नाक बहती है, तो लोग इसे गंभीरता से नहीं लेता है। जबकि, लगातार नाक बहना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। कई लोगों का मानना है कि लंबे समय तक नाक बहना साइन का संकेत हो सकता है? आइए, जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है।


इस पेज पर:-


क्या लगातार नाक बहना साइनस का संकेत है?- Runny Nose Sinus Infection

is a runny nose a sign of sinus infection 1 (7)

जाॅन हाॅपकिंस मेडिसिन में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो लगातार नाक बहना साइन इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। हालांकि, इसके साथ-साथ आपको अन्य लक्षण भी नजर आते हैं, जैसे चेहरे में दर्द, नाक बंद होना, सिरदर्द और लगातार खांसी। वैसे तो लगाातर नाक बहना साइनस इंफेक्शन के साथ-साथ सर्दी-जुकाम और खांसी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, जब तक साइनस के अन्य लक्षण नजर न आएं, तब तक यह नहीं कहा जा सकता है कि आपको साइनस इंफेक्शन है। यह इंफेक्शन होने पर नेजल डिस्चार्ज डिस्कलर हो सकता है और यह समस्या 7 से 10 दिनों तक रह सकती है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार साइनस इंफेक्शन होने के हो सकते हैं ये 4 कारण, जानें बचाव के तरीके

साइन इंफेक्शन में नजर आने वाले सामान्य लक्षण- Runny Nose Infection

tips-to-treat-a-dry-nose-and-sinuses-2

बंद नाकः साइन होने पर न सिर्फ लगातार नाक बहने की दिक्कत हो सकती है, बल्कि नाक बंद होना भी इसका एक संकेत है। इसके अलावा, नाक बहने पर नैजल डिस्चार्ज का रंग भी बदल जाता है। यह गाढ़ा, हरा या पीला हो सकता है।

चेहरे पर दबावः साइन इंफेक्शन होने पर बहती नाक के साथ-साथ चेहरे में दर्द और दबाव महसूस हो सकता है। यहां तक कि माथा, सिर और आंखों में भी दर्द बना रहता है। 

सिरदर्दः साइन इंफेक्शन होने पर सिरदर्द भी बना रहता है। ऐसा कुछ समय के लिए हो सकता है या लंबे समय के लिए भी आप इस तकलीफ में हो सकते हैं। साइनस में सिरदर्द, आंखों के पीछे की ओर अधिक होता है।

खांसीः साइनस इंफेक्शन में मरीज को खांसी की समस्या हो जाती है, जो कि रात के समय अधिक ट्रिगर होती है। यही नहीं, कभी-कभी मरीज को सांस लेने की भी समस्या हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: गंध-स्वाद का न मिलना या नाक बहना हो सकता है क्रॉनिक साइनोसाइटिस का लक्षण, एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और इलाज

साइनस के लिए कब जाएं डाॅक्टर के पास- When To Visit A Doctor For Sinus Infection

अगर किसी को 10 दिन से अधिक साइनस की समस्या बनी हुई है, तो उन्हें इसका ट्रीटमेंट खुद करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस कंडीशन में उन्हें तुरंत डाॅक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें यह भी नोटिस करना चाहिए कि कहीं उन्हें बुखार तो नहीं है। बुखार, इसकी गंभीरता की ओर इशारा करता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि साइनस होने पर इसकी अनदेखी न करें। इसके अन्य लक्षणों पर गौर करें। साथ यह नोटिस करें कि अगर साइनस की समस्या काफी दिनों से है, तो डाॅक्टर के पास जाने में देरी न करें। कभी-कभी साइनस की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि सिटी स्कैन या एमआरआई करवाना पड़ सकता है। हालांकि, डाॅक्टर मरीज की कंडीशन देखते हुए किसी भी तरह की जांच का फैसला करते हैं।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • क्या साइनस इंफेक्शन में लगातार नाक बह सकती है?

    साइन इंफेक्शन होने पर नाक से गाढ़ा, रंगहीन बलगम निकलना, नाक बंद होना, सिर, माथे, आंखों में दर्द होना शामिल है। 
  • लगातार नाक बहने का क्या कारण है?

    लगातार नाक बहने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कोल्ड-कफ, फ्लू, एलर्जी आदि। इसके अलावा, कुछ कुछ दवाएं या अन्य स्वास्थ्य स्थितियां भी इसका कारण हो सकती हैं। अगर लंबे समय तक आपको इस तरह की समस्या बनी हुई है, तो बेहतर है कि आप डाॅक्टर से मिलें। 
  • साइनसाइटिस के 4 मुख्य लक्षण क्या हैं?

    साइनसाइटिस के संकेत में नाक बंद होना, नाक बहना, चेहरे में दर्द, दबाव, सूजन, खांसी, सिरदर्द, थकान, बुखार आदि शामिल हैं।

 

 

 

Read Next

वायु प्रदूषण से अपने फेफड़ों को कैसे साफ रखें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 22, 2025 17:19 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS