Doctor Verified

वायु प्रदूषण से अपने फेफड़ों को कैसे साफ रखें? डॉक्टर से जानें

वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में फेफड़ों को होने वाले नुकसान से बचाने और उसे हेल्दी रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वायु प्रदूषण से अपने फेफड़ों को कैसे साफ रखें? डॉक्टर से जानें

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। यह प्रदूषित हवा सीधे हमारे फेफड़ों को प्रभावित करती है और लंबे समय तक प्रदूषण में रहने के कारण सांस से जुड़ी समस्याएं, एलर्जी, अस्थमा, खांसी, थकान और कई अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, फेफड़े खुद को साफ करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन फिर भी वायु प्रदूषण से अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। आइए इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से  से विस्तार में जानते हैं कि वायु प्रदूषण से फेफड़ों को कैसे साफ करें?


इस पेज पर:-


वायु प्रदूषण से फेफड़ों को कैसे साफ करें?

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज के अनुसार, वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों में जलन, सूजन और टिशू को डैमेज कर सकता है, जिसके कारण खांसी, घरघराहट और सांस लेने में समस्या हो सकती है। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने के कारण अस्थमा, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और फेफड़ों में इंफेक्शन का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए, वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों को होने वाले नुकसान से बचाने और फेफड़ों को साफ करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. घर के अंदर की हवा को साफ रखें

अक्सर लोग मानते हैं कि प्रदूषण सिर्फ घर के बाहर होता है, जबकि सच्चाई यह है कि घर के अंदर भी हवा उतनी ही प्रदूषित हो सकती है, खासकर जब वेंटिलेशन की कमी हो। इसलिए, घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, जो धूल, मिट्टी, धुआं आदि चीजों को घर के अंदर कम करने में मदद कर सकते हैं। अपने घर के अंदर पौधे लगाएं, जो हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करें। घर के फर्नीचर, पर्दों और कारपेट को रेगुलर साफ करें और रसोई में एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण लिवर पर कैसे असर डालता है? लिवर के मरीज बढ़े हुए AQI में जरूर ध्यान दें

2. शरीर को हाइड्रेट रखें

पानी पीने से न सिर्फ आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि फेफड़ों को भी नेचुरल तरीके से साफ करने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से फेफड़ों में जमा बलगम पतला होता है और आसानी से बाहर निकल जाता है। इसके अलावा, गर्म पानी, हर्बल चाय, अदरक की चाय और तुलसी का काढ़ा भी पी सकते हैं, जो श्वसन तंत्र को आराम देता है। हाइड्रेटेड रहने से फेफड़ों को नम रखने और उन्हें धूल-मिट्टी और प्रदूषण से लड़ने में मदद करता है।

3. एक्सरसाइज करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती हैं। प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि करने से फेफड़ों को साफ करने में मदद मिलती है। एरोबिक एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, जॉगिंग और साइकलिंग फेफड़ों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, गहरी सांस लेने की तकनीक को फॉलो करें, जो फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने और शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो सुधारने का काम करती है।

1 (38)

4. बाहर निकलने की आदतों में बदलाव

आप बाहर की हवा को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं, लेकिन बाहर के एक्सपोजर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसलिए, आप ज्यादा प्रदूषण के समय जैसे सुबह और शाम घर से बाहर निकलने से बचें। घर से बाहर निकलने से पहले AQI चेक करें, ज्यादा प्रदूषण में निकलते समय N95 फेस मास्क लगाएं।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए सर्दियों में पिएं हल्दी, तुलसी और अदरक का काढ़ा

5. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स

प्रदूषण के कारण फेफड़ों को नुकसान से बचाने के लिए अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करें। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, सूजन को कम करता है और फेफड़ों को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है। आप अपनी डाइट में हल्दी, अदरक, लहसुन, सेब, संतरा, नींबू, पालक, ब्रोकोली, सीड्स और नट्स शामिल करें।

निष्कर्ष

वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। फेफड़ों की अच्छी सेहत हेल्दी लाइफस्टाइल और आदतों पर निर्भर करती है वायु प्रदूषण पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आप अपने घर के अंदर की हवा को साफ रखकर, पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर, बाहर के प्रदूषण से खुद को सुरक्षित रखकर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करके वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य को क्या नुकसान होते हैं?

    वायु प्रदूषण से फेफड़ों, दिल और मानसिक स्वास्थ्य सहित शरीर के कई अंगों पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जिसके कारण अस्थमा, COPD, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।
  • प्रदूषण का फेफड़ों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

    प्रदूषण के कारण फेफड़ों में सूजन, जलन और सांस लेने में समस्या हो सकती है, जिससे खांसी, घरघराहट और अस्थमा अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
  • वायु प्रदूषण से फेफड़ों को कैसे सुरक्षित रखें?

    वायु प्रदूषण से फेफड़ों को सुरक्षित रखने के लिए घर से बाहर निकलते समय N95 फेस मास्क लगाएं, AQI लेवल की जांच करें और प्रदूषण ज्यादा होने पर घर के अंदर रहें।

 

 

 

Read Next

प्रदूषण लिवर पर कैसे असर डालता है? लिवर के मरीज बढ़े हुए AQI में जरूर ध्यान दें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 21, 2025 13:45 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS