
मुनक्का बच्चों की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। मुनक्का में फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि आंतों की गति तेज करने के साथ वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा मुनक्का शरीर को एनर्जी देने के साथ खून की कमी से बचा सकता है। लेकिन, बहुत से लोगों से मुनक्का खाया नहीं जाता और इन्हीं में आते हैं छोटे बच्चे जिन्हें मुनक्का खिलाना, माता-पिता के लिए परेशानी बन जाती है। ऐसे बच्चों को माता-पिता मुनक्का कैसे खिला सकते हैं, क्या है इसका तरीका इस बारे में जानने के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की। साथ ही जाना कि बच्चों की सेहत के लिए मुनक्का किस तरह से फायदेमंद हो सकता है।
बच्चों को मुनक्का कैसे खिलाएं-How to feed Raisins to children in hindi
Ms. Edwina Raj बताती हैं कि ''किशमिश आयरन, फाइबर और ऊर्जा से भरपूर एक प्राकृतिक मीठा नाश्ता है, जो बढ़ते बच्चों को पोषण देता है और कब्ज की समस्या से निपटने में भी इसका महत्व बढ़ गया है। लेकिन माता-पिता अक्सर सोचते हैं कि इसे बच्चों को कैसे खिलाएँ ताकि वे इसका आनंद ले सकें। आहार विशेषज्ञ रोजमर्रा के खाने में किशमिश मिलाने का सुझाव देते हैं ताकि वे स्वस्थ और रोचक दोनों बन सकें।'' इसके अलावा आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं जिससे छोटे बच्चे आसानी से मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि
दलिया और स्मूदी में मिलाएं मुनक्का
अगर आपका बच्चा मुनक्का यूं ही नहीं खाता तो आप दलिया और स्मूदी में इस मिलाकर उन्हें खिला सकते हैं। इससे बच्चे इसे बिना देखे खा लेंगे। आप दूध वाली दलिया में भी मिलाने के साथ, दूध में पीसकर भी दे सकते हैं। इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट्स, केला और दूध में मुनक्का मिलाकर स्मूदी बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किशमिश और मुनक्का में वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? जानें एक्सपर्ट से
मुनक्का की मीठी चटनी
अगर आपका बच्चा मुनक्का नहीं खाता है तो आप मुनक्का को पीसकर इसकी मीठी चटनी बनाकर बच्चों को रोटी के साथ खिला सकते हैं। आप इस चटनी को ब्रेड में लगाकर भी बच्चे को खिला सकते हैं। बच्चे इसे किसी जैम या फिर सॉस की तरह खा लेंगे। दरअसल, मुनक्के की प्राकृतिक मिठास बिना चीनी मिलाए ही चटनी को और भी स्वादिष्ट बना देती है।

लड्डू, मफिन या एनर्जी बार खिलाएं
माता-पिता मुनक्का से घर पर ही लड्डू, मफिन या एनर्जी बार बना सकते हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। एक और तरीका है कि मुनक्का को मेवों और बीजों के साथ मिलाकर एक छोटा सा ट्रेल मिक्स बनाया जाए जो स्कूल के टिफिन या शाम के नाश्ते के लिए एकदम सही है।
पुलाव, उपमा या पराठों में मिलाएं
मुनक्का को पुलाव, उपमा या पराठों में भी मिलाया जा सकता है, जिससे हल्का मीठा स्वाद आता है और मसालों का संतुलन बना रहता है। छोटे बच्चों के लिए, माता-पिता मुनक्का को गर्म पानी या दूध में भिगोकर उन्हें नरम और चबाने में आसान बना सकते हैं।
इन रचनात्मक तरीकों का फायदा यह होगा कि बच्चे मुनक्का को उबाऊ समझकर नकारने के बजाय उसे स्वाभाविक रूप से पसंद करने लगेंगे। तो अगर आपने अभी तक कुछ इस प्रकार के टिप्स को नहीं अपनाया है तो अपने बच्चे के लिए इन्हें अपनाकर देखें ताकि उनके शरीर के इस ड्राई फ्रूट का फायदा मिल सके।
इसे भी पढ़ें: भूनकर मुनक्का खाने से सेहत को मिलते हैं खास फायदे, डायटिशियन से जानें इनके बारे में
बच्चों के लिए मुनक्का के फायदे- Raisins benefits for children
Ms. Edwina बताती हैं कि चूंकि मुनक्का में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए यह एनीमिया को रोकने और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और कब्ज को कम करता है, जो बच्चों में आम है। इसके अलावा जो बच्चे कमजोर हैं या जिनका वजन नहीं बढ़ पा रहा है उन बच्चों के लिए भी मुनक्का का सेवन फायदेमंद है। उसके अलावा जिन बच्चों की हड्डियां कमजोर हैं उनके लिए भी कैल्शियम से भरपूर मुनक्का खाना फायदेमंद है। इसके अलावा बच्चों को रोजाना 1 मुट्ठी मुनक्का खिलाना इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है जिससे आपके बच्चे मौसमी बीमारी से बच सकते हैं।
संक्षेप में, दैनिक भोजन में किशमिश को शामिल करके, चाहे वह नाश्ता हो, स्नैक्स हो या ड्रिंक्स, माता-पिता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि बच्चों को हर निवाले में स्वास्थ्य और स्वाद दोनों मिलें।
FAQ
बच्चों को कब्ज क्यों होती है?
बच्चों को कब्ज की समस्या पानी की कमी से हो सकती है। इसके अलावा अगर बच्चे ज्यादा बीमार रहते हैं और दवाइयां लेते हैं तो उन्हें कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा खाने फाइबर की कमी और खेल-कूद में कमी से भी बच्चों को कब्ज की समस्या हो सकती है।मुनक्का कब नहीं खाना चाहिए?
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो मुनक्का खाने से बचें। इसके अलावा अगर आपको मुनक्का से एलर्जी है तो भी आपको मुनक्का खाने से बचना चाहिए।खाली पेट बादाम और मुनक्का खाने के क्या फायदे हैं?
खाली पेट बादाम और मुनक्का खाने से शरीर को आयरन, कैल्शियम, विटामिन ई, मैग्नीशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व मिल जाते हैं। यह सभी शरीर के लिए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं जो आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 06, 2025 07:05 IST
Published By : Anurag Gupta