फिक्स समय पर सोने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, सर्कैडियन रिदम में होगा सुधार

How To Fix Sleep Time: फिक्स पर सोना सेहत के लिए लाभकभकारी माना जाता है, लेकिन रोजमर्रा के काम के चलते बेड टाइम शिड्यूल फिक्स करना मुश्किल होता है। जानें, फिक्स टाइम सोने के लिए क्या कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिक्स समय पर सोने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, सर्कैडियन रिदम में होगा सुधार

Fix Sleep Time: अच्छी सेहत के लिए जितना जरूरी है सही डाइट और एक्सरसाइज, उतनी ही जरूरी हमारे लिए अच्छी नींद भी है। यह बातें हम सब जानते हैं। इसके बावजूद, देखने में आता है लोग अपनी नींद के साथ समझौता करते हैं। देर रात तक जगते हैं और लेट नाइट सोते हैं। आपने विशेषज्ञों को कहते सुना होगा कि हर व्यक्ति को रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। विशेषकर, रात में गहरी नींद लेना ज्यादा अच्छा होता है। इसके साथ-साथ रोजाना एक ही फिक्स समय पर सोना भी आपके स्वास्थ्य के लिए सही होता है। इससे आपका सर्कैडियन रिदम सही रहता है, जो बॉडी का नेचुरल क्लॉक होता है। नतीजनत, नींद से उठने के बाद आप पूरा दिन एनर्जेटिक और रिफ्रेशिंग फील करते हैं। हालांकि, अक्सर लोग फिक्स टाइम पर नहीं सो पाते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं फिक्स टाइम में सोने के कुछ टिप्स।


इस पेज पर:-


फिक्स टाइम पर सोने के टिप्स- How To Fix Sleep Time In Hindi

how to fall asleep at the same time every night 1 (9)

1. शिड्यूल फिक्स करें

फिक्स टाइम पर सोने के लिए जरूरी है कि आप एक शिड्यूल फिक्स करें। जिस तरह आप मीटिंग्स में जाने के लिए एक मिनट भी लेट नहीं होते हैं, उसी तरह सोने के लिए आप रोज एक फिक्स टाइम पर बेड पर पहुंच जाएं। जैसे आप 9 या 9.30 का टाइम फिक्स कर लें। जब आप फिक्स टाइम पर सोने की आदत डालते हैं, तो इससे बॉडी को आदत हो जाती है और धीरे-धीरे आपको खुद ब खुद नींद आने लगती है।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी बॉडी के लिए जान लें सोने का सही समय, एक्सपर्ट बता रहे हैं 7 टिप्स जिनसे जल्दी आएगी गहरी नींद

2. सुबह जल्दी उठें

अगर आप रोजाना सुबह देर से उठेंगे, तो आपके दिन की शुरुआत लेट होगी। इस तरह आपके हर काम देरी से खत्म होंगे। नतीजनत, रात को भी आप लेट नाइट ही सोएंगे। इस तरह न तो पूरी हो पाएगी और न ही फिक्स टाइम पर सो सकेंगे। कोशिश करें कि रोजाना सुबह जल्दी उठें। इससे दिन की शुरुआत जल्दी होगी और हर काम को समय पर खत्म कर सकेंगे।

3. लाइफस्टाइल बदलें

अक्सर लोग रात को सोने पहले तक अपने दिन भर के कामकाज को निपटाते हैं। आप कोशिश करें कि अपने पूरे दिन को इस तरह मैनेज करें, ताकि रात को सोने से एक घंटे पहले तक पूरी तरह फ्री हो जाएं। सोने से एक घंटे पहले आप अपने बेडरूम की बत्ती बुझा दें और कोई सूदिंग म्यूजिक सुनें। स्क्रीन से पूरी तरह दूर हो जाएं। इससे भी आपको नींद आने में मदद मिलेगी

4. डाइट में सुधार

आपने सुना होगा कि रात को सोने से पहले हैवी मील नहीं लेना चाहिए। अब इस बात पर अमल भी करें। इसका मतलब है कि रात को सोने से करीब 3 घंटे पहले डिनर कर लें। इससे सोने तक आपका खाना अच्छी तरह हजम हो जाता है और रात को सोने से पहले ब्लोटिंग या हैवीनेस की दिक्कत नहीं होती है। यही नहीं, सोने से पहले चाय या कॉफी पीने से भी बचें। इनमें कैफीन होता है, जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: ठीक से नींद नहीं आती तो इन 5 टिप्स को करें फॉलो, समस्या से मिलेगी राहत

5. वर्कआउट जरूर करें

रात को सोने से पहले वर्कआउट करना सही नहीं होता है, लेकिन दिन में एक बार वर्कआउट जरूर करना चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोने से कुछ देर पहले हैवी वर्कआउट करने से मसल्स पेन हो सकता है, जो आपकी नींद को बाधित कर सकती हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें और इसके लिए दिन में एक बार वर्कआउट करें। इससे फिजिकली एक्टिव रहते हैं, मन शांत होता है और मूड भी एन्हैंस होता है

निष्कर्ष

रात को फिक्स टाइम पर सोना ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इससे सेहत में सुधार होता है, पाचन क्षमता दुरुस्त रहती है, दिन प्रोडक्टिव होता है और मेंटल हेल्थ भी बेहतर होती है। यहां तक कि इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है, जो आपको मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद करती है। इस तरह देखा जाए, फिक्स समय पर सोना बहुत अच्छा होता है। इसके लिए, इस लेख में बताए हर टिप्स को आप फॉलो जरूर करें।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • नींद के लिए 10 3 2 1 नियम क्या है?

    सोने से 10 घंटे पहले कैफीन लेना बंद कर दें, सोने से 3 घंटे पहले कुछ न खाएं, 2 घंटे पहले फिजिकल एक्टिविटी बंद कर दें और 1 घंटे पहले स्क्रीन बंद कर दें।
  • सर्कैडियन रिदम कैसे सेट करें?

    सर्कैडियन रिदम फिक्स करने के लिए आप कैफीन, शराब, निकोटीन से पूरी तरह दूर हो जाएं। इसके अलावा, सोने का टाइम फिक्स करें। 
  • कम समय में नींद कैसे पूरी करें?

    नींद के लिए आपको हर दिन करीब 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर आपके पास कम समय है, तो सोने से पहले डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, गर्म पानी से शॉवर लें और सोने से पहले कमरे की बत्ती डिम कर लें। इससे जल्दी नींद आएगी और आपको गहरी नींद लेने में मदद मिलेगी।

 

 

 

Read Next

क्या कोलेजन सप्लीमेंट लेने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 19, 2025 12:26 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS