Doctor Verified

साइनस रिदम और हार्ट रेट में क्‍या अंतर होता है? डॉक्‍टर से जानें

साइनस रिदम हार्ट की धड़कन का विद्युत पैटर्न है, जबकि हार्ट रेट एक मिनट में हार्ट की धड़कनों की संख्या है। दोनों हार्ट के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
साइनस रिदम और हार्ट रेट में क्‍या अंतर होता है? डॉक्‍टर से जानें


हमारे शरीर में मौजूद हार्ट, सबसे खास अंगों में से एक है, जो खून को पूरे शरीर में पंप करने का काम करता है। हार्ट क्‍या काम करता है, यह जानने के ल‍िए साइनस र‍िदम और हार्ट रेट जैसे शब्‍दों का मतलब जानना जरूरी है। ये दोनों हार्ट से जुड़े हैं, लेकिन उनकी भूमिका अलग-अलग होती है। साइनस रिदम का संबंध हार्ट की प्रणाली से है, जो इसे धड़कने का निर्देश देती है। यह हार्ट की प्राकृतिक पेसमेकर, साइनोएट्रियल नोड (SA Node), द्वारा कंट्रोल की जाती है। दूसरी ओर, हार्ट रेट का मतलब एक मिनट में हार्ट द्वारा की जाने वाली धड़कनों की ग‍िनती से है। हार्ट रेट व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और गतिविधियों के अनुसार बदलती है, जैसे एक्‍सरसाइज, स्‍ट्रेस या आराम के दौरान। दोनों का सही तरीके से काम करना, हार्ट के ल‍िए जरूरी है। इनकी असामान्यता, हार्ट ड‍िजीज का संकेत हो सकती है, जैसे एरिथमिया (असामान्य साइनस रिदम) या टैचीकार्डिया (तेजी से हार्ट रेट)। इस लेख में हम साइनस रिदम और हार्ट रेट के बीच के अंतर को विस्तार से समझेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के पल्‍स हॉर्ट सेंटर के कॉर्ड‍ियोलॉज‍िस्‍ट डॉ अभ‍िषेक शुक्‍ला से बात की।

साइनस रिदम क्या है?- What is Sinus Rhythm

rhythm-rate-heart-rate-difference

हार्ट हेल्‍थ (Heart Health) के ल‍िए, साइनस रिदम जैसी प्रक्रिया अहम मानी जाती है, जिसमें साइनोएट्रियल नोड से विद्युत संकेत बनते हैं, जो हार्ट की मांसपेशियों को सिकुड़ने और आराम करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह ब्‍लड को शरीर के विभिन्न हिस्सों में पंप करने में मदद करता है।

  • सामान्य साइनस रिदम की गति 60-100 धड़कन प्रति मिनट होती है।
  • यह एक समान और नियमित होती है।
  • साइनस रिदम में असामान्यता आने पर इसे एरिथमिया कहते हैं।

इसे भी पढ़ें- नॉर्मल और डेंजर हार्ट रेट में क्या अंतर है? डॉक्‍टर से जानें इसकी सामान्‍य रेंज

हार्ट रेट क्या है?- What is Heart Rate

हार्ट रेट का मतलब एक मिनट में हार्ट क‍ितनी बार धड़कता है। यह हार्ट द्वारा की जाने वाली धड़कनों की संख्या है। यह हार्ट की पंपिंग क्षमता और व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि के लेवल का संकेत देता है। यह विभिन्न परिस्थितियों में बदल सकता है, जैसे-

  • एक्‍सरसाइज के दौरान, आराम करते समय या किसी स्‍ट्रेस वाली स्‍थ‍ित‍ि में।
  • सामान्य हार्ट रेट वयस्कों में 60-100 धड़कन प्रति मिनट होती है।
  • बच्चों में हार्ट रेट आमतौर पर ज्‍यादा होता है।
  • हार्ट रेट कम होने पर इसे ब्रैडीकार्डिया और ज्‍यादा होने पर टैचीकार्डिया कहते हैं।

साइनस रिदम और हार्ट रेट में अंतर- Difference Between Sinus Rhythm and Heart Rate

साइनस रिदम (Sinus Rhythm), हार्ट रेट से थोड़ा अलग हो सकता है। हार्ट रेट यानी एक मिनट में कितनी बार हमारा हार्ट धड़कता है।ज्‍यादा लोगों की रेस्टिंग हार्ट रेट 60 to 100 बीट्स पर मिनट होती हैं, जिसे सामान्य माना जाता है। लेक‍िन हमारा हार्ट इससे ज्‍यादा या कम बार भी धड़क सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है हार्ट की डिमांड क्या है और व्यक्ति किसी अन्य अंडरलायिंग हेल्थ कंडिशन से न जूझ रहा हो। वहीं दूसरी ओर, साइनस रिदम को हार्टबीट का पैटर्न माना जाता है।

साइनस रिदम और हार्ट रेट दोनों हृदय की स्वास्थ्य स्थिति को समझने में मदद करते हैं। अगर इनमें से किसी में भी असामान्यता हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

नॉर्मल और डेंजर हार्ट रेट में क्या अंतर है? डॉक्‍टर से जानें इसकी सामान्‍य रेंज

Disclaimer