आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खानपान की आदतों ने कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दिया है। इनमें से एक मुख्य समस्या है शरीर में आयरन की कमी। आयरन हमारे शरीर के लिए एक एक जरूरी मिनरल है, जो खून में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए जरूरी है। आयरन खून के माध्यम से ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है। लेकिन फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड की बढ़ती आदतों के कारण आज कई लोग आयरन की कमी से जूझ रहे हैं। आयरन की कमी से न केवल शरीर कमजोर होता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और एनर्जी के लेवल पर भी बुरा प्रभाव डालता है। इस लेख में पीजीआई रोहतक में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर विनय सांगवान (Dr Vinay Sangwan, Medical officer) से जानिए, आयरन की कमी का मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है।
आयरन की कमी क्यों होती है? - Iron Deficiency Causes
खराब खानपान के साथ-साथ, ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन और आयरन युक्त डाइट की कमी से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी लंबे समय तक बनी रहने पर यह एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए आयरन युक्त फूड्स जैसे पालक, चना और गुड़ को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। इसके अलावा, विटामिन C से भरपूर फूड्स का सेवन आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में आयरन की कमी होने पर अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, मिलेगी ताकत और दूर होगी कमजोरी
लोहे की कमी मानसिक स्वास्थ्य और मूड को कैसे प्रभावित करती है? - How Iron Deficiency Affects Mental Health
आयरन की कमी न केवल शरीर को कमजोर करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और मूड पर भी गहरा असर डालती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आयरन की कमी से मानसिक स्वास्थ्य कैसे प्रभावित होता है और इसे दूर करने के उपाय क्या हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर आयरन की कमी का प्रभाव
आयरन की कमी से मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा नहीं पहुंच पाती, जिससे यह समस्याएं हो सकती हैं।
डिप्रेशन: लोहे की कमी से सेरोटोनिन का उत्पादन प्रभावित होता है, जो मूड को कंट्रोल करता है।
एंग्जायटी: आयरन की कमी से शरीर में तनाव हार्मोन बढ़ सकते हैं, जिससे चिंता बढ़ती है।
मेमोरी लॉस: पर्याप्त आयरन न होने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता कम हो सकती है, जिससे याददाश्त कमजोर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: वीगन लोगों में आयरन की कमी पूरी करेंगे ये 5 फूड्स, नहीं होगी खून की कमी
मूड स्विंग्स और आयरन की कमी का संबंध
आयरन की कमी से व्यक्ति का मूड तेजी से बदल सकता है। थकान और चिड़चिड़ापन इसके सामान्य लक्षण हैं। व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर सकता है या उदास महसूस कर सकता है।
शरीर में आयरन कम हो तो क्या खाएं? - How To Increase Iron Levels Quickly
- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और ब्रोकली आयरन के अच्छे सोर्स हैं।
- ड्राई फ्रूट्स जैसे खजूर, बादाम और किशमिश से आयरन की पूर्ति होती है।
- अनाज और दालें जैसे चना, मसूर और राजमा में भरपूर आयरन होता है।
- मछली, अंडे, और रेड मीट आयरन के प्रमुख सोर्स हैं।
- विटामिन सी के साथ आयरन लेना लाभकारी होता है, ऐसे में संतरा, नींबू और कीवी जैसे फलों का सेवन करें, यह आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद करते हैं।
निष्कर्ष
आयरन की कमी सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और मूड को भी प्रभावित कर सकती है। सही डाइट, नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह से आप इस कमी को दूर कर सकते हैं। आयरन का संतुलित स्तर आपके मस्तिष्क और शरीर दोनों के लिए जरूरी है।
All Images Credit- Freepik