Reasons To Have More Me Time In 2025 In Hindi: आपने अक्सर कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि मी टाइम निकालना बहुत जरूरी है। आमतौर पर मी टाइम को स्ट्रेस और एंग्जाइटी से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं कि जो लोग व्यक्ति मी टाइम निकालता है, उसका स्ट्रेस का स्तर उन लोगों की तुलना में कम होता है, जो मी टाइम नहीं निकालते हैं। इसी से स्पष्ट हो जाता है कि मी टाइम कितना जरूरी है। वैसे भी हमारे यहां ज्यादातर लोग मी टाइम को महत्व नहीं देते हैं। जबकि मी टाइम यानी खुद के लिए समय निकालने से हम खुद को बेहतरी के लिए मोटिवेट कर रहे होते हैं। इसके अलावा, मी टाइम के कई अन्य फायदे भी हैं। इसलिए, साल 2025 में आप अपने लिए मी टाइम जरूर निकालें। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में। इस बारे में हमने क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और सुकून साइकोथैरेपी सेंटर की फाउंडर दीपाली बेदी से बात की।
मी टाइम निकालने के फायदे- Benefits Of Me Time In Hindi
हर व्यक्ति को मी टाइम जरूर निकालना चाहिए। अगर अब तक आपने ऐसा नहीं किया है तो साल 2025 में जरूर मी टाइम निकालें। ऐसा इसलिए, क्योंकि मी टाइम निकालने के कई फायदे होते हैं, जैसे-
टॉप स्टोरीज़
तनाव का स्तर कम होता है
कई बार ऐसा होता है कि आप परेशानियों, घर के कामकाज, रिलेशनशिप आदि में इतना उलझ जाते हैं कि कभी-कभी खुद को इग्नोर कर देते हैं। इससे तनाव का स्तर बढ़ने लगता है। वहीं, अगर आप मी टाइम निकालते हैं तो ऐसे में आपको खुद के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। इससे मन हल्का होता है, परेशानियों का विश्लेषण करने का मौका मिलता है, जिससे तनाव का स्तर कम करने में मदद मिलती है। यह मेंटल हेल्थ में सुधर के लिए जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं कि आपको है खुद के साथ थोड़ा समय बिताने की जरूरत, काम से लें जल्द ब्रेक
ज्यादा प्रोडक्टिव बनते हैं
जब आप मी टाइम निकालते हैं और इस दौरान कुछ अपने मन का करते हैं, तो इससे आप अंदरूनी खुशी महसूस करते हैं। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी पर अच्छा असर पड़ता है। यही नहीं, विशेषज्ञों की मानें, तो मी टाइम की वजह से आपको नए आइडियाज आते हैं, जिससे काम करने की चाह बेहतर होती है और क्रिएटिविटी भी इंप्रूव होती है। ये तमाम बातें मेंटल हेल्थ को सकारात्मक तरीके से प्रभावित करती हैं।
रिश्तों में सुधार होता है
आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि जब आप मी टाइम बिताते हैं, तो इससे आपको कई चीजों को जानने-समझने का मौका मिलता है। कई बार मी टाइम के कारण आप अपने बिखरे रिश्तों में भी सुधार कर सकते हैं। असल में, मी टाइम के दौरान रिश्ते में हो रही अच्छी-बुरी बातों का एनालिसिल होता है, जो रिश्ते की पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देने में मोटिवेट करता है। इस तरह रिश्ते में सुधार होने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स के लिए क्यों जरूरी है खुद के लिए समय निकालना, जानें इसके 5 फायदे
स्वास्थ्य में सुधार
आने वाले साल 2025 में आप मी टाइम जरूरी निकालें। यह आपके ओवर ऑल स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए भी जाना जाता है। असल में, जब आप मी टाइम निकालते हैं यानी खुद के साथ समय बिताते हैं और इस दौरान अपने मन का कुछ करते हैं, तो ऐसे में आपका स्ट्रेस का स्तर कम होता है। यह बताने की जरूर नही है कि जब आप तनाव में होते हैं, तो इससे स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। विशेषज्ञों की मानें, तनाव की वजह से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, मी टाइम इनके जोखिम को कम कर सकता है।
मी टाइम में क्या करें- Things To Do In Me Time In Hindi
- मी टाइम में पार्क में वॉक करें। ऐसा आप लंच में या शाम को डिनर के बाद कर सकते हैं।
- मी टाइम में आप अपने न का म्यूजिक सुनें।
- कई लोग मी टाइम में किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। किताबें पढ़ने से नॉलेज बढ़ती है।
- मी टाइम में मेडिटेशन करना भी अच्छा विकल्प है।
- डांसिंग, पेंटिंग करना भी मी टाइम में अच्छा माना जाता है। इन्हें स्ट्रेस रिलीज के नाम से जान सकते हैं।