ये 5 संकेत बताते हैं कि आपको है खुद के साथ थोड़ा समय बिताने की जरूरत, काम से लें जल्द ब्रेक

अपनों के साथ समय बिताने के साथ खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी है। यहां जानें ऐसे 5 लक्षण जो बताते हैं कि अब आपको खुद के साथ समय बिताने की जरूरत है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपको है खुद के साथ थोड़ा समय बिताने की जरूरत, काम से लें जल्द ब्रेक


खुशी और गम इंसान की जिंदगी के दो अहम पहलू हैं। अगर आज आपकी जिंदगी में दुख है, तो कल खुशी भी होगी। इन भावनाओं का असर मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है। आपने खुद महसूस किया होगा कि जब आप ज्यादा परेशान होते हैं, तो इसके कारण आप ज्यादा थकावट या कमजोरी महसूस करने लगते हैं। इसी तरह भावनात्मक रूप से कमजोर होने का असर भी हमारे काम और व्यहवार में नजर आने लगता है। हमेशा जल्दबाजी या परेशान महसूस करना भी भावनात्मक रूप से कमजोर होने के कारण हो सकते हैं। इस भावना पर कंट्रोल पाने के लिए जरूरी है कि थोड़ा समय खुद के साथ बिताया जाए। जिससे भावनाओं पर काबू पाने के साथ खुद को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सके। लेकिन कई बार इसके लक्षण अनदेखे भी हो सकते हैं, जिसमें  समस्या को समझना थोड़ा ज्यादा मुश्किल हो सकता है। आज इसी विषय पर बात करते हुए हम ऐसे लक्षणों के बारे में जानेंगे जिनके कारण हमे खुद के लिए समय निकालने की जरूरत हो सकती है।

symptoms that shows you need your me time

ये लक्षण बताते हैं कि अब आपको है खुद के साथ समय बिताने की जरूरत (Signs that shows you need me time in hindi)

फोकस करने में दिक्कत आना 

कई बार आंतरिक कारणों से फोकस करने में परेशानी हो सकती है। अगर आपका मन शांत नहीं है, तो यह आपका किसी भी काम पर ध्यान लगाना मुश्किल बना सकता है। यह लक्षण बताता है कि अब खुद के साथ समय बिताने और खुद को समझने की जरूरत है।

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करना 

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना भावनात्मक रूप से तनाव में होने का कारण हो सकता है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति का अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं है। इसकी वजह से व्यक्ति हर बात पर चिड़चिड़ा महसूस करने लगता है। 

इसे भी पढ़े- अपनी मेंटल हेल्थ को सुधारने के लिए जीवन में शामिल करें ये 4 आदतें, मन रहेगा शांत

बिना कारण खाने लगना 

अगर आप भी बिना भूख बार-बार खाने लगते हैं, तो यह चीज सेहत के साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। बिना कारण खाने का संबंध व्यक्ति के तनाव में होने से हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को भूख न होने पर भी बार-बार खाने का मन करने लगता है।  

बेवजह बार-बार रोना

बेवजह रोना आपके अंदर से कमजोर होने की ओर इशारा करता है। इससे पता चलता है कि आप भावनात्मक रूप से बेहत कमजोर है। यह लक्षण व्यक्ति से तनाव में होने की ओर इशारा करता है। 

इसे भी पढ़े- मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के हो सकते हैं ये 4 प्रकार, हेल्थ एक्सपर्ट साक्षी से जानें इनके लक्षण

हमेशा तनाव महसूस करना

काम के प्रेशर या निजी कारण से तनाव महसूस करना आम बात है। लेकिन अगर आपको बेवजह तनाव महसूस होता रहता है, तो आपको ज्यादा सतर्क होने की जरूरत हो सकती है। बेवजह तनाव महसूस करना भावनात्मक रूप से कमजोर होने का कारण हो सकता है। यह लक्षण बताता है कि आपको कुछ समय खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

 

Read Next

तनाव से राहत पाने में मददगार हैं मेडिटेशन के ये 6 तरीके

Disclaimer