Expert

मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के हो सकते हैं ये 4 प्रकार, हेल्थ एक्सपर्ट साक्षी से जानें इनके लक्षण

Healthcare Heroes Awards 2023 में मंध्यान केयर की फाउंडर साक्षी मंध्यान से मेंटल हेल्थ से जुड़े रोगों के लक्षणों के बारे में विस्तार से बात की-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 08, 2023 11:00 IST
मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के हो सकते हैं ये 4 प्रकार, हेल्थ एक्सपर्ट साक्षी से जानें इनके लक्षण

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Healthcare Heroes Awards 2023 in Hindi: 05 मार्च 2023 को Healthcare Heroes Awards का तीसरा संस्करण दिल्ली के ललित होटल में आयोजित किया गया था। इस साल की थीम Healthcare Heroes: Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards थी। यह इवेंट में उन हेल्थकेयर हीरोज को सम्मानित किया गया, जो अपने काम और अपनी टेक्नोलॉजी की बदौलत देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं और सेहतमंद रहने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस अवॉर्ड शो का प्रस्तुतकर्ता Dabur Vedic Tea था और सह-प्रस्तुतकर्ता Insta sheild और Piramal Finance था। इस बार वैश्विक मानवतावादी, आध्यात्मिक गुरु और शांति दूत Sri Sri Ravi Shankar गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इस इवेंट के साथ जुड़ें। हेल्थकेयर हीरोज अवॉर्ड्स 2023 में कई विषयों पर चर्चा की गई थी, इसमें मानसिक स्वास्थ्य को भी अहम जगह दी गई थी। पैनल डिस्कशन में मेंटल हेल्थ पर कई एक्सपर्ट्स ने चर्चा की और अपनी राय रखी। मंध्यान केयर की फाउंडर साक्षी मंध्यान से मेंटल हेल्थ से जुड़े रोगों के लक्षणों के बारे में विस्तार से बात की-

मेंटल हेल्थ से जुड़े रोगों के लक्षण- Mental Health Diseases Symptoms

मंध्यान केयर की फाउंडर साक्षी बताती हैं कि आजकल अधिकतर लोग मानसिक रोग से जूझ रहे हैं। मानसिक रोगों के लक्षणों को पहचानने के लिए इन्हें 4 कैटेगरी में बांटी गई हैं। जानें-

1. फिजिकल कैटेगरी

  • सिरदर्द
  • शरीर में दर्द
  • भूख लगना
  • भूख न लगना
  • बहुत ज्यादा नींद आना
  • नींद की कमी
  • आलस और कमजोरी
  • पल्पिटेशन
  • हार्ट बीट का तेज होना

जब कोई व्यक्ति मानसिक रोगों ये जूझ रहा होता है, तो उसे इन शारीरिक लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

mental health symptoms

2. कॉग्निटिव कैटेगरी

  • निर्णय लेने में परेशानी
  • मेमोरी कम होना
  • फोकस करने में दिक्कत होना
  • चीजों को भूल जाना
  • चीजों को लंबे समय तक याद रखना

अगर कोई व्यक्ति स्ट्रेस, तनाव में है या फिर किसी मानसिक रोग से परेशान है, तो उसे इन कॉग्निटिव लक्षणों से गुजरना पड़ सकता है।

3. इमोशनल कैटेगरी

  • रोने की इच्छा होना
  • मूड स्विंग्स
  • नेगेटिव सोचना
  • लोगों से न मिलना
  • खुद को आइसोलेट कर देना

अगर आपको भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई रोग है, तो इमोशनल कैटेगरी के इन लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। 

4. बिहेवियरल कैटेगरी

  • लोगों के बीच में न आना
  • सामाजिक समारोह का हिस्सा न बनना
  • एल्कोहल और कैफीन का इनटेक बढ़ जाना
  • ड्रग्स और सिगरेट का सेवन करना

मेंटल हेल्थ से जुड़े रोगों को कैसे ठीक करें?

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े रोगों को ठीक करने के लिए, मेंटल हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए हम सभी को 5 चीजों पर ध्यान देना चाहिए। इनमें शामिल हैं- 

  • 1. हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। इसके लिए एक्सरसाइज करें, ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
  • 2. स्लीपिंग पैटर्न में बदलाव करें। इसके लिए समय पर सोएं, सुबह जल्दी उठें। इससे आपकी नेगेटिविटी दूर होगी। 
  • 3. हेल्दी ईटिंग हैबिट्स पर ध्यान दें। खाना समय पर खाएं। इससे आपके शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होता है, जो एक हैप्पी हार्मोन है। 
  • 4. दूसरों की मदद करें। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपको लेने की जगह देने पर भी ध्यान देना चाहिए, इससे भी हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं।
  • 5. मी टाइम निकालें। खुद को समय दें। दिनभर के बिजी शेड्यूल से खुद के लिए भी 1-2 घंटे निकालें। इसमें अपने हॉबीज पूरी करें। घूमें, दोस्तों से मिलें।

इस तरह से आप भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े रोगों की पहचान करके इन्हें हील कर सकते हैं। लेकिन अगर लक्षणों में लगातार वृ्द्धि हो, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।  

Disclaimer