Healthy chilla recipe for infant: बच्चों की इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए उनकी डाइट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। शुरुआती छह माह की उम्र तक बच्चे को केवल मां का दूध देने की सलाह दी जाती है। इसके बाद ही ठोस आहार शुरू करना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके बाद बच्चों की डाइट में पोषक तत्वों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। फलो से लेकर सब्जियों तक हर चीज बच्चे की सेहत के लिए जरूरी होती है। बच्चों के नाश्ते में पोषण एड करने के लिए आप उन्हें हेल्दी वेजिटेबल चीला भी दे सकते हैं। इसमें सभी सब्जियों का अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह बच्चों के नाश्ते के लिए अच्छा ऑपशन हो सकती है। इसके फायदे और रेसिपी पर बात करते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।
बच्चों के लिए हेल्दी वेजिटेबल चीला कैसे बनाएं- How To Make Healthy Vegetable Cheela For Babies
अगर बच्चा चबाकर खाना सीख गया है और बच्चे की उम्र एक साल से अधिक है, तो आप यह वेजिटेबल चीला बच्चे को दे सकते हैं-
- बेसन - आधा कप
- प्याज- 1
- काली मिर्च- स्वादानुसार
- धनिया पत्ते- 15 से 20
- चुकंदर- ¼ कप
- नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि
- चीला तैयार करने के लिए बेसन और थोड़े से पानी के साथ बाउल में घोलें।
- अगले स्टेप में इसमें प्याज, धनिया, चुकंदर, नमक और काली मिर्च मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और गाढा घोल तैयार करें।
- बेसन का घोल बहुत ज्यादा पतला या बहुत मोटा नहीं होना चाहिए।
- इसे 15 मिनट तक अलग रख दें और इसके बाद ही चीला तैयार करना शुरू करें।
- बेटर को पैन पर डालें और दोनों और से घी लगाएं। जब दोनों तरफ से अच्छे से पक जाएं, तो इस पर चीज(cheese) लगाएं और बच्चों को सर्व करें।
इसे भी पढ़े- बच्चों को खिलाएं सेब और ओट्स से बनी ये हेल्दी रेसिपी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
जानें बच्चों के लिए वेजिटेबल चीले के फायदे
लंबे समय तक भूख नहीं लगती
इस चीले में बेसन और सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए इसके सेवन से बच्चों को लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी, जिससे यह बच्चों का हेल्दी वेट मेंटेन रखने में मदद करगा।
पाचन स्वस्थ बनाए रखें
बेसन और सब्जियों का इस्तेमाल करने से इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होगी। जिस कारण इसके सेवन से बच्चें को पाचन से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़े- बच्चों की हेल्दी ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं ये बेबी फूड, सेहत और दिमाग दोनों को मिलेगा फायदा
बच्चों का मनपसंद
यह डिश बच्चों के लिए मनपसंद डिश हो सकती है। चुकंदर होने के कारण इसका रंग भी बच्चों को काफी पसंद आएग। साथ ही इसमेंम सब्जियां और मसाले होने से यह बच्चों के लिए फायदेमंद भी होगा।
हेल्दी ग्रोथ में मदद करें
वेजिटेबल चीले में सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इसके सेवन से बच्चे की हेल्दी ग्रोथ में मदद मिल सकती है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version