
Baby First Solid Foods in Hindi: जब एक बच्चा जन्म लेता है, तो सबसे पहले मां का दूध पिता है। मां के दूध से बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलता है। इसलिए करीब 5 से 6 महीने तक बच्चे को सिर्फ मां का ही दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। इसके बाद बच्चे को खाना खिलाना शुरू किया जाता है। लेकिन बच्चे को सीधे रोटी-सब्जी या दाल-चावल खिलाना शुरू नहीं किया जाता है। शुरुआत में बच्चे को कुछ ऐसी चीजें खिलाई जाती हैं, जिन्हें वे आसानी से डाइजेस्ट कर लेते हैं और जो उनके शारीरिक विकास में मदद करते हैं। यानी बच्चों को शुरुआत में विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ खिलाएं जाते हैं, ताकि वे हमेशा सेहतमंद रहें। जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं, उनके मन में अकसर सवाल होता है कि 6 महीने बाद बेबी को क्या खिलाना चाहिए? तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटेरजा से जानते हैं-
बच्चों के लिए 5 फूड्स- Baby's First 5 Solid Foods
1. मूंग दाल की खिचड़ी
अगर आपका बच्चा 6 महीने का हो गया है, तो आप उसे मूंग दाल से बनी खिचड़ी खिला सकते हैं। इसके लिए आप मूंग दाल और चावल को उबाल लें। फिर इन्हें पीसकर ग्राइंड कर लें। इसमें थोड़ा-सा देसी घी मिलाएं। बच्चा इस स्वादिष्ट खिचड़ी को शौक से खाना पसंद करेगा। मूंग दाल की खिचड़ी खाने से बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलेगा। इससे बच्चे का विकास भी तेजी से होगा।

2. सेब की प्यूरी
6 महीने के बच्चे को सेब की प्यूरी भी खिलाई जा सकती है। सेब की प्यूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आप बच्चे को रोजाना थोड़ी मात्रा में सेब की प्यूरी खिला सकते हैं। इसके लिए आप एक सेब लें। इसे छील लें और बीज निकालकर स्टीम करें। अब इन्हें ब्लेंड कर लें और बच्चे को खिला लें।
इसे भी पढ़ें- बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बढ़ेगी मेमोरी पावर
3. दलिया की प्यूरी
छोटे बच्चों को दलिया की प्यूरी खिलाना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप दलिया को अच्छी तरह से पका लें। अब दलिया को ग्राइंड करें और फिर दूध के साथ पका लें। आप चाहें तो इसमें केला या अन्य फल भी मिला सकते हैं। बच्चों को रोजाना दलिया की प्यूरी खिलाने से, उनका शारीरिक विकास तेजी से होगा। साथ ही, बच्चों का पाचन भी सही रहेगा।

4. ब्रोकली की प्यूरी
ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए छोटे बच्चों को ब्रोकली की प्यूरी खिलाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपने बच्चे को ब्रोकली की प्यूरी बनाकर खिलाएंगे, तो इससे वह हमेशा सेहतमंद रहेगा। इसके लिए आप ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब ब्रोकली के टुकड़ों को पका लें और ब्लेंड कर लें। आप इस प्यूरी को बच्चे की रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो बच्चे को किसी अन्य सब्जी की प्यूरी भी खिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 4 साल के बच्चे को क्या खिलाना चाहिए? डायटीशियन से जानें डाइट
5. दाल का पानी
दाल में वे सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बच्चों के लिए भी दाल जरूरी होता है। आपको भी अपने बच्चे को सेहतमंद रखने के लिए, उसे दाल जरूर खिलाना चाहिए। इसके लिए आप मूंग या कोई अन्य दाल लें। अब दाल को अच्छी तरह से उबाल लें। जब दाल पूरी तरह से पानी के साथ घुल जाए, तो आप बच्चे को चम्मच की मदद से दाल पिला सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version