बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है इन 5 सब्जियों की प्यूरी, जानें इनसे मिलने वाले फायदे और बनाने का तरीका

छोटे बच्चों के लिए सब्जियों से बनी प्यूरी के कई लाभ है। आइए इन्हें बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है इन 5 सब्जियों की प्यूरी, जानें इनसे मिलने वाले फायदे और बनाने का तरीका


बच्चों की सेहत के लिए सब्जियां बहुत फायदेमंद होती है। 7-8 महीने से अधिक बच्चे को आप ठोस आहार के रूप से सब्जियों की प्यूरी दे सकते हैं। रंग-बिरंगी सब्जियां और उनसे बनी हेल्दी प्यूरी न केवल देखने में बल्कि स्वाद और सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है। सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसमें विटामिन्स और खनिज भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। साथ ही इसमें वसा की मात्रा बेहद कम होती है, जो बच्चे में मोटापा और अन्य समस्याओं को दूर रखती है इसलिए आप इसे बच्चे की थाली में शामिल कर सकते है। आप चाहे तो हफ्ते में अलग-अलग सब्जियों की प्यूरी बना सकते हैं। आइए इन सब्जियों से बनी प्यूरी के फायदे और रेसिपीज के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

बच्चों के लिए बनाएं इन सब्जियों की प्यूरी (Vegetable Purees for Babies)

1. कद्दू की प्यूरी

कद्दू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है, जैसे कॉपर, पोटैशियम, फास्फोरस,  प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए और सी से भरपूर होते हैं। सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो छोटे बच्चों के इम्यून सिस्टम और आंखों की रोशनी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। साथ ही यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है। यह पेट के लिए हल्का और रंगीन होता है।

प्यूरी बनाने की विधि

कद्दू की प्यूरी बनाने के लिए आप 100 ग्राम कद्दू और दालचीनी ले लें। इसके बाद आप कद्दू को अच्छे से छीलकर, छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे उबाल लें और कद्दू को पैन में ही स्मैश कर लें। फिर इसमें दूध मिलाकर पकाएं। अंत में इसमें एक चुटकी दालचीनी डालकर बच्चे को खिलाएं। 

baby-puree

Image Credit- Freepik

2. गाजर की प्यूरी

गाजर में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है। गाजर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और इम्यूनिटी बढ़ती है और कीटाणुओं से लड़ने में मदद मिलती हैं। ये मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी भी पाई जाती है। 

प्यूरी बनाने की विधि

गाजर प्यूरी बनाने के लिए आप 1 गाजर और जायफल पाउडर ले लें। इसके लिए आप गाजर धोकर छील लें। अब गाजर को उबालकर इन्हें नरम कर लें। फिर इसे स्मैश करके इसमें एक चुटकी और एक चम्मच घी मिला दें। अब इसे बच्चे को खाने दें। 

3. शकरकंद

शकरकंद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है, जिसकी मदद से बच्चों के स्वास्थ्य विकास अच्छे से होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम सहित कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। साथ ही में शकरकंद में उच्च मात्रा में फाइबर होती है, जो पाचन संबंधी समस्याओं में काफी मददगार होता है। इसमें कैल्शियम और आयरन भी होता है।

प्यूरी बनाने की विधि

इसके लिए आप एक शकरकंद को उबाल लें और उसे स्मैश करके दूध मिला दें। फिर इसमें आप इलायची पाउडर या स्ट्रॉबेरी पीस मिला सकते हैं। फिर बच्चे को ये सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- बच्चों का पाचन तंत्र ठीक करने के लिए उन्हें दें ये 5 फल, जानें सेवन का तरीका और फायदे

4. फूलगोभी प्यूरी

फूलगोभी बच्चों को काफी पसंद आती है और इसकी प्यूरी काफी टेस्टी भी होती है। आप चाहे तो इसमें आलू भी मिला सकते है। यह भी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे बच्चों का पेट आसानी से भर सकता है और उन्हें विटामिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे विभिन्न पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। इसके सेवन से आपकी आंत स्वस्थ रहती है और उनकी त्वचा भी स्वस्थ रहती है। फूलगोभी के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती है।

प्यूरी बनाने की विधि

फूलगोभी और आलू की प्यूरी बनाने के लिए आप दोनों के छोटे टुकड़े काट लें। इन्हें गर्म पानी से अच्छे से साफ करें। उसके बाद पैन में दोनों को उबालने के बाद अच्छी तरह से पका लें। फिर इसमें पानी डालकर ग्रेवी तैयार कर लें और इसमें जायफल पाउडर मिलाकर खाने को दें। 

baby-puree

Image Credit- Freepik

5. ब्रोकली प्यूरी

ब्रोकली कई तरह के पोषक तत्वों से भरी हुई है जो बच्चे की आंत और आंखों के स्वास्थ्य को बनाने, इम्यून सिस्टम बढ़ाने और एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करती है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। 

प्यूरी बनाने की विधि

इसके लिए आप कप ब्रोकली और एक बड़ा चम्मच दाल इसमें डाल लें। दाल को आप दो घंटे पहले ही भिगोने दे दें और फिर दोनों को अच्छे से प्रेशर ककुर में पकाएं। इसके लिए आप किसी भी दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे थोड़ा ठंडा करने के बाद इसमें दालचीनी और नमक मिला सकते हैं। 

baby-puree

Image Credit- Freepik

प्यूरी बनाने की टिप्स

1. अपने बच्चे को ठोस आहार देना शुरू करते समय, एक बार में एक फल, सब्जी या अनाज देना शुरू करें।

2. नया भोजन तभी शुरू करें, जब बच्चा खाना आसानी से पचाने लगे। अगर बच्चा इसे पचा न सके, तो उन्हें ये न दें।

3. एलर्जी वाले खाद्य पदार्थों को बच्चे के खाने में शामिल न करें। इसके अलावा अगर आपके बच्चे को किसी विशेष चीज से परेशानी हो, तो उन्हें ये न दें। 

4. वेजिटेबल प्यूरीज बनाने के लिए ऐसी सब्जियां चुने, जो विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हों।

5. अपने बच्चे को केवल 1-2 चम्मच सब्जी जैसे खाद्य पदार्थ देकर ठोस आहार की शुरुआत करें। अगर उन्हें और भूख हो, तभी प्यूरी खाने को दें। 

6. अपने बच्चे को हर दो घंटे में कुछ चम्मच भोजन दे सकते हैं।

Read Next

खानपान सही रखें तो बहुत जल्दी कंट्रोल हो जाता है पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOD), जानें क्या खाएं, क्या नहीं?

Disclaimer