गर्मी के मौसम में भूलकर भी न करें इन 6 तरह के फूड्स का सेवन, बढ़ सकती हैं परेशानियां

गर्मी के मौसम में कुछ फूड्स का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, जानें गर्मी के मौसम में किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी के मौसम में भूलकर भी न करें इन 6 तरह के फूड्स का सेवन, बढ़ सकती हैं परेशानियां


गर्मी के मौसम में खानपान का ध्यान नहीं रखने से आपो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान खानपान में असंतुलन आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्मियों में गलत खानपान के चलते आपको कई बीमारियों का खतरा रहता है। इस दौरान बढ़ते तापमान के कारण कई तरह की समस्याएं होती हैं। गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं, पेट में गैस बनने की समस्या, उल्टी और दस्त आदि होती है। इसके अलावा गर्मी में डिहाइड्रेशन एक गंभीर समस्या है जिसके चलते आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन करने से आप बीमार पड़ सकते हैं और आपके शरीर की गर्मी भी बढ़ सकती है। कुछ ऐसे फूड्स भी होते हैं जो पचने में अधिक समय लेते हैं इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन करने से इस मौसम से बचना चाहिए। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनका सेवन गर्मी के मौसम में भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

गर्मी के मौसम में भूलकर भी न करें इस 6 तरह के फूड्स का सेवन (Foods To Avoid in Summer in Hindi)

गर्मियों में खानपान का ध्यान रखने से आप कई गंभीर समस्याओं का शिकार होने से बच सकते हैं। गर्मी के मौसम में असंतुलित आहार, खराब जीवनशैली के कारण डिहाइड्रेशन, पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, दस्त और अपच आदि का खतरा ज्यादा रहता है। इस मौसम में ठंडी और जल्दी पचने वाले फूड्स फायदेमंद माने जाते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को कई समस्याओं का शिकार होने से बचाने के लिए आप इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

Foods-To-Avoid-in-Summer

इसे भी पढ़ें : गर्मी में क्या खाना-पीना चाहिए? जानें गर्मियों के लिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक पूरा डाइट प्लान

1. गर्म मसालों का सेवन

गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा गर्म मसालों का सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस मौसम में बहुत ज्यादा गर्म मसालों का इस्तेमाल करने से आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और पाचन तंत्र व पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गर्म मसालों की तासीर गर्म होती है और इसका बहुत ज्यादा सेवन आपके शरीर की गर्मी बढ़ाने के अलावा आपके पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा कुछ गर्म मसालों में कैपसेसिन मौजूद होता है जो शरीर में पित्त दोष बढ़ाने का काम करता है। इसकी वजह से आपको डिहाइड्रेशन, अत्यधिक पसीना आना और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

2. बहुत ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन

चाय और कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन गर्मी के मौसम में अत्यधिक नुकसानदायक माना जाता है। इसकी वजह से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं के अलावा कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपके शरीर की गर्मी बढ़ सकती है और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसमें मौजूद कैफीन आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : Summer Diet: गर्मी में कैसा होना चाहिए आपका खानपान, जानिए इस मौसम में क्‍या खाएं और क्‍या नहीं

Foods-To-Avoid-in-Summer

3. फास्ट फूड्स का अत्यधिक सेवन

आजकल फास्ट फूड्स का सेवन चलन में है। शहरों के साथ-साथ अब गांव में भी फास्ट फूड्स को पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है। फास्ट फूड्स का अधिक सेवन वैसे भी आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। गर्मी के मौसम में इसका अधिक सेवन न सिर्फ आपके शरीर की गर्मी बढ़ाने और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या का कारण होता है बल्कि इसकी वजह से आपको कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों में फास्ट फूड्स का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

4. बहुत ज्यादा अचार खाना नुकसानदायक

गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा अचार खाना भी नुकसानदायक होता है। लोग इस मौसम में अचार खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन इसका अधिक सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसे तैयार करने में अधिक तेल मसालों का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए भी इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। गर्मियों में ज्यादा अचार खाने से आपको अपच, पेट में सूजन या ब्लोटिंग की समस्या और पेट में गैस की समस्या हो सकती है। 

5. नॉनवेज का सेवन

गर्मियों में नॉनवेज का अधिक सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। इसलिए आपको गर्मी के मौसम में हर दिन नॉनवेग खाने से बचना चाहिए। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में नॉनवेज फूड्स का सेवन करते हैं तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं के अलावा आपको अत्यधिक पसीना आने की समस्या होती है। 

6.  प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से करें परहेज

गर्मी के मौसम में प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा अगर गर्मी के मौसम में आप फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे आपके शरीर में गर्मी बढ़ने का खतरा बना रहता है।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 आटे की रोटियां खाने से मिलेंगे कई फायदे, ठंडी होती है तासीर

गर्मी के मौसम में बीमारियों और परेशानियों से बचने के लिए आपको ऊपर बताये गए फूड्स का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा यह ध्यान रखने कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने पाए। गर्मी में शरीर को हेल्दी बनाये रखने के लिए मौसमी फल और सब्जियां जैसे खीरा, तरबूज, टमाटर आदि का सेवन करना चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

 

Read Next

इन 5 तरह के लोगों को नहीं करनी चाह‍िए इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version