Summer Diet Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है, या यूं कहें कि गर्मी अपने चरम पर है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी 40 डिग्री से ज्यादा पहुंच चुकी है। बल्कि कई जगह तो गर्मी 45 डिग्री पार कर चुकी है। ऐसे मौसम बॉडी को अंदर से कूल रखना बहुत जरूरी होता है। एयरकंडीशन और कूलर सिर्फ आपको बाहर से ही ठंडा रखते हैं, लेकिन अंदर से शरीर को ठंडा रखने के लिए सही डाइट का चुनाव करना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे डाइट टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिसके अंतर्गत आप ये जान पाएंगे कि इस भीषण गर्मी में क्या खाएं और क्या न खाएं।
गर्मी में क्या न खाएं
- गर्मी के इस मौसम में फ्राइड फूड (चाट, पकौड़े और तले-भुने खाद्य पदार्थ) जंक फूड (चिप्स, बर्गर, पिज्जा, नूडल्स और मीठा पेय) से दूर रहें। ऐसे फूड आपकी स्किन को ऑयली, अपच, फूड प्वाइजनिंग और असहज महसूस करा सकते हैं।
- गर्मी में रेड मीट आपके लिए बहुत ही हानिकारक हो सकते हैं। इस मौसम में शरीर में मांस की उच्च मात्रा प्रोटीन को पचाना बहुत मुश्किल होता है। सी फूड यानी समुद्री भोजन भी इस मौसम में अवाइड करना चाहिए क्योंकि इनमें भी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है, जिसे शरीर के लिए पचा पाना मुश्किल होता है, जिससे फूड प्वाइजनिंग की संभावना बढ़ जाती है।
- ठंडा दूध आपको क्षणिक आराम तो दे सकता है, लेकिन शायद आपको ये बात मालूम नहीं होगा कि यह आपकी बॉडी को गर्म करता है। यही बात अन्य डेयरी प्रॉडक्ट जैसे बटर, चीज और दुर्भाग्य से आइसक्रीम भी आपकी बॉडी को गर्म रखती है। इन डेयरी उत्पादों की गर्मी से पेट को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- फलों का राजा आम, जिसका इंतजार हम पूरे साल करते हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन हमारे लिए अच्छा नहीं होता। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 आम हमारे लिए काफी है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो यह आपके लिए दस्त की समस्या पैदा कर सकता है। आम बहुत ही गर्म होता है, ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से त्वचा पर दाने निकल सकते हैं।
- गर्मी में मसालों से दूर रहें। मसाले गर्मी में आपकी पाचन क्रिया को खराब कर सकता है। ऐसे में आपके शरीर को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है!
- गेंहू आपके शरीर में अंदर से गर्मी पैदा कर सकता है। गेंहू की रोटी, पराठे और इसके साथ ब्राउन ब्रेड को भी गर्मी में अवाइड करना चाहिए। यदि यह आपके मुख्य आहार का हिस्सा है तो आप इसकी मात्रा को कम कर सकते हैं।
- सॉस, जोकि चीज से बना होता है, जिसमें कैलोरी की मात्रा उच्च होती है। यह गर्मी में आपको आलसी और सुस्त बना सकती है।
- गर्म मीठा पेय, जैसे कि चाय और कॉफी को जरूर अवाइड करना चाहिए। इसे आप दिनभर में 2 कप से ज्यादा न लें। आप अपने कार्यालय में रखी कॉफी मशीन के पास जाने के दबाव से दूर रहें क्योंकि इसका ज्यादा सेवन आपके शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।
- ठंडा मीठा पेय, जैसे- बीयर, वाइन, कोल्ड कॉफी, एनर्जी ड्रिंक, डिब्बाबंद फ्रूट जूस और सोडा में उच्च मात्रा में शुगर होता है। जोकि गर्मी के दिनों में हमारे लिए अनुकूल नहीं है।
- ड्राई फ्रूट्स, हालांकि बहुत ही हेल्दी होते हैं। इनमें गर्मी भारी मात्रा में होती है। अगर आप इनका सेवन कर रहे हैं तो इसकी मात्रा कम कर सकते हैं।
गर्मी में क्या खाएं
- कॉर्न यानी मकई एंटीऑक्सीडेंट जैसे- ल्यूटेन और जैक्सेन से समृद्ध होते हैं। गर्मियों का इसका सेवन करने से आपको अंदर से ठंडा रखेगा साथ ही आपके शरीर की उर्जा बनी रहेगी।
- टमाटर में कैरोटेनॉएड होता है जो हमारे शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्मी और सनबर्न से बचाता है। इसे आप आहर में जरूर शामिल करें।
- तरबूज कई विटामिन और पोषक तत्वों से युक्त होता है। यह आपकी बॉडी को कूल रखता है। गर्मी के दिनों में इनका सेवन जरूर करना चाहिए।
- दही और छाछ आपको अंदर से कूल रखते हैं। यह आपके पूरे शरीर को गर्मी से बचाता है। गर्मी में पाचन क्रिया को दुरूस्त कर आपको तरोताजा रखता है।
- कुल मिलाकर आप गर्मी में हेल्दी चीजों का सेवन कीजिए, यह आपको स्वस्थ्य और सेहतमंद रखेंगे।
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi