गर्मी में क्या खाना-पीना चाहिए? जानें गर्मियों के लिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक पूरा डाइट प्लान

गर्मियों में खुद को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने खानपान में इन चीजों को शामिल करना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में क्या खाना-पीना चाहिए? जानें गर्मियों के लिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक पूरा डाइट प्लान

गर्मियों में खुद को फिट और एनर्जेटिक रखना काफी मुश्किल हो जाता है। गर्मियों के दौरान होने वाली स्वेटिंग और बेचैनी से आपका खाना खाने का मन भी नहीं करता है। कई बार तो लोगों गर्मी कारण पूरे दिन खाना नहीं खा पाते है और इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। गर्मियों में आपको खुद को हाइड्रेट और कूल रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप थोड़ी भी लापरवाही करते है, तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपके शरीर में डिहाईड्रेशन, हिट स्ट्रोक, सनबर्न और रैशेज की समस्या हो सकती है। सही डाइट का पालन न करने पर इंफ्केशन और यूरिन में जलन की दिकक्त भी हो सकती है। सनबर्न के कारण आपकी त्वचा में खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं। इन सब से बचने के लिए आप खुद को हाइड्रेट रखने के अलावा एक अच्छी डाइट की मदद से भी इन समस्याओं से बच सकते हैं। गर्मियों में आप कैसे खुद को हाइड्रेट रखें और सुबह से शाम तक आपकी डाइट क्या होनी चाहिए। इन सबके बारे में विस्तार से बता रही हैं डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर अर्चना बत्रा। 

गर्मियों की सुबह इन चीजों का करें सेवन (Summer Diet Plan)

कई बार गर्मियों की सुबह आपके लिए बेचैनी भरी और दुखदायक हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आप सुबह-सुबह शरीर को हाइड्रेट और कूल करने के लिए चाय या काफी की जगह पर कुछ प्राकृतिक और हर्बल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

1. आप सुबह चाय की जगह जीरा पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिल सकती है। 

2. इसके अलावा शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप आंवला जूस या एलोवेरा जूस वॉटर पी सकते हैं। इससे शरीर की गर्मी और तापमान को बनाए रखने में मदद मिलती है।

3. आप चाहे तो गर्मियों की सुबह में जौ का पानी भी पी सकते हैं। यह भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 

summer-diet-plan

Image Credit- Freepik

ब्रेकफास्ट में शामिल करें इन सुपरफूड्स को

गर्मियों की सुबह कभी-कभी इतनी उमस भरी होती है कि आपको खाना खाने का मन नहीं करता है। इसके लिए आप खाने में फ्लूइड चीजों और हल्के फूड्स को शामिल कर सकते हैं। जो सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। 

1. गर्मियों में आप ब्रेकफास्ट में इडली, डोसा या चिला खा सकते हैं। इसके साथ आप कीवी स्मूदी या तरबूज से बनी स्मूदी ले सकते हैं। 

2. इसके अलावा आप नाश्ते में पोहा, उकमा या उपमा भी खा सकते हैं। इसके साथ आप छाछ ले सकते हैं। नारियल पानी भी गर्मियों में फायदेमंद होता है। 

3. अगर आपको साबुतदाना पसंद है, तो आप इससे बने दलिया का सेवन भी अपने सुबह के नाश्ते में कर सकते हैं। 

4. गर्मियों में आपको ड्राई फ्रूट्स और सीड्स भी भिगोकर खाना चाहिए क्योंकि ये गर्म होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रोजाना एक्सरसाइज और जिम करने वाले, गर्मी के मौसम में ध्यान रखें ये 5 बातें

दोपहर का खाना रखें सुपरकूल

दोपहर में गर्मी आपको अधिक परेशान कर सकती है इसलिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पोषण भी प्रदान करें। 

1. इसके लिए आप दोपहर के खाने में मौसमी सब्जियां, रोटी और दाल शामिल कर सकते हैं। दरअसल गर्मियों में जितनी भी मौसमी सब्जियां होती है, उनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है। जैसे कद्दू, भिंडी, टिंडा, करेला और तोरी खा सकते हैं। इसके अलावा आप आम पन्ना या नारियल पानी मिड मार्निंग में ले सकते हैं। 

2. अगर आप कुछ हल्का खाना दोपहर के खाने में लेना चाहते हैं, तो आप खिचड़ी और दलिया खा सकते हैं। साथ में आप सब्जियों में बना सलाद भी ले सकते हैं। 

3. इसके अलावा अगर आपको अधिक भूख न लगी हो, तो दोपहर के खाने में फल, सलाद या जूस भी ले सकते हैं। रायता और दही से बनी स्मूदी ले सकते हैं। 

शाम के स्नैक्स में हो कुछ टेस्टी

1. शाम के स्नैक्स में आपको ऑयली और जंक फूड की जगह कुछ हेल्दी स्नैक्स का सेवन करना चाहिए। इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है। 

2. इसके लिए आप चना चाट या स्प्राउट चाट भी खा सकते हैं। साथ में आप कुछ शरबत का जूस पी सकते हैं। 

3. इसके अलावा आप आटे से बने स्नैक्स और आईस टी भी ले सकते हैं। 

summer-diet-plan

Image Credit- Freepik

डिनर में शामिल करें हेल्दी चीजें

गर्मियों की रात भी लोगों को काफी बेचैन कर देती है। इस दौरान आपको हल्का भोजन लेना चाहिए ताकि इसका अच्छे से पाचन हो सके। इसके अलावा आपको रात का खाना सोने से तीन घंटे पहले खा लेना चाहिए। 

1. रात के खाने में आप एक या दो रोटी और हरी सब्जी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप मीठे के शौकीन है, तो आप गुलकंद भी खा सकते हैं। 

2. अगर आपको रात में हल्का खाना की चाहत है, तो आप ओट्स और सलाद खा सकते हैं। 

3. अगर आपको रात में फलों के सेवन से कोई परेशानी नहीं है, तो आप रात में फ्रूट सलाद भी ले सकते हैं। मीठे के शौकीन है, तो खीर या शीरा भी ले सकते हैं।

Main Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में कैसे खाएं बादाम, अंजीर, अखरोट जैसे गर्म तासीर वाले ये 5 ड्राई फ्रूट्स? जानें सही तरीका

Disclaimer