आप भले ही अपने स्वास्थ्य के प्रति कितने भी जागरूक रहे लेकिन कभी-कभी आप भी क्रेविंग का शिकार होते हैं। जब आप मिठाई, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर और पिज्जा से अपने आपको दूर नहीं रखा पाते। ये सभी तरह के खाद्य पदार्थों में भारी मात्रा में वसा मौजूद होता है, जो आपके लिए नुकसानदायक होता है। इन सभी चीजों का सेवन करने के बाद आप मोटापे का शिकार होते हैं, आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है और डायबिटीज, हृदय रोग जैसी चीजों का खतरा भी बढ़ता है।
बहुत कम लोग ही हो पाते हैं जो इन खाद्य पदार्थों से अपनी दूरी बना पाते हैं लेकिन वो भी कभी-कभी स्वाद के लिए ही सही लेकिन इन्हें जरूर चखते हैं। आप भी इन खाद्य पदार्थ के शौकीन होंगे, लेकिन आपको भी अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी कि कहीं इनका सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े। तो इससे आप आसानी से बच सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि कैसे आप अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं वो भी इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बाद।
ऑयली फूड खाने के बाद क्या करें (What To Do After Eating Oily Food)
गुनगुना पानी पिएं
अगर आप तैलीय भोजन (Oily Food) का सेवन कर रहे हैं तो आप उसके बाद गुनगुना पानी जरूर पिएं। गर्म पानी पीने से पोषक तत्वों को उनके सुपाच्य रूप में तोड़ने में काफी मदद मिलती है। अगर आप ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करने के बाद पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो इससे आपकी छोटी आंत पाचन के लिए भोजन से पानी को अवशोषित करेगी, जिससे आप निर्जलीकरण और कब्ज का शिकार भी हो सकते हैं।
डिटॉक्स ड्रिंक लें
बर्गर, पिज्जा या चिकनाई वाले किसी भी आहार (Oily Food) के बाद आपको अपने शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप इन भोजन के बाद डिटॉक्स ड्रिंक भी ले सकते हैं। डिटॉक्स ड्रिंक्स आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं जो ऑयली खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद आपके शरीर में जमा हो जाते हैं। आपको बता दें कि कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसे तैलीय भोजन करने के बाद डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करने से वजन कम होने में काफी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चे ही नहीं बल्कि हर किसी के लिए जरूरी है दूध, जानें किस उम्र में कितना पीना है सही
वॉक करे
तैलीय भोजन हो या फिर एक साधारण भोजन हो, दोनों ही तरह के भोजन के बाद आपको एक छोटी से वॉक जरूर करनी चाहिए। जिससे की आपका खाना अच्छी तरह से पच जाए और इससे आपकी पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। लेकिन अगर आप एक तैलीय भोजन ले रहे हैं तो इसके बाद तो आपको जरूर वॉक करना चाहिए। आपको तैलीय भोजन करने के बाद करीब 30 मिनट तक टहलना चाहिए। इससे आपके वजन पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता और आप अपना वजन कम करने में कामयाब हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: तरबूज ही नहीं इस सड़ी गर्मी में ये 6 फूड आपको देंगे तरबूज जैसी ताजगी और स्वाद, विटामिन सी के साथ मिलेगी ठंडक
फल और सब्जियां
फलों और सब्जियों का सेवन आपके शरीर को अलग-अलग प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त विटामिन, खनिज और फाइबर जैसी चीजें प्रदान करता है। फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों और संतृप्त और ट्रांस वसा में उच्च से रहित तैलीय खाद्य पदार्थ (Oily Food) खाने से कब्ज (9) हो सकता है। इसके लिए आप सुबह के समय ताजा फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने शरीर को सभी पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए सलाद का भी सेवन कर सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi